आज शनिवार का दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में शानदार बीता. कई सारी खबरों ने इस बीच सुर्खियां बटोरींं. उनमें से कुछ चुनिंदा खबरें लेकर हम आपके सामने हाजिर हैं. तारक मेहता शो में बाघा बनकर फेम पा चुके तन्मय वेकारिया ने अपनी तंगी और बेरोजगारी के दिनों को याद किया.
उन्होंने बताया कि उन्हें एक वक्त मात्र 700 रुपये में अपना घर-परिवार चलाना पड़ा, लेकिन आज उनके पास फेम और शौहरत है. वहीं पवित्र रिश्ता जैसे सीरियल में काम कर चुकीं उषा नडकर्णी ने खुलासा किया कि वो इतनी ज्यादा उम्र की होने के बावजूद घर पर अकेली रहती हैं. सारा काम खुद करती हैं क्योंकि उनका बेटा उनसे दूर रहता है. वो अपनी मां को अपना नहीं समझता.
इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 शुरू हो गया है. समय रैना के पहले ही शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी ने शिरकत की. इस दौरान समय ने आलिया को भी रोस्ट किया.
39 साल की उम्र में मां बनेंगी सामंथा रुथ प्रभु, वीडियो में दिखा बेबी बंप? प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू
एक्टर सामंथा ने शनिवार को फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ 'मा इंटी बंगारम' को मिले अच्छे रिस्पॉन्स का जश्न मनाया. जब इस सेलिब्रेशन के वीडियो ऑनलाइन सामने आए, तो फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए.
3 बच्चों के पिता हैं सुपरस्टार राम चरण, पहली बार दिखाया 3 साल की बेटी का चेहरा, फैंस को दिया तोहफा
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी बेटी क्लिनकारा कोनिडेला को काफी समय तक लोगों की नजरों दूर रखने के बाद उनका चेहरा दिखाया है. बेटी के तीसरे जन्मदिन पर सुपरस्टार ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.
80 की उम्र में अकेले जी रही टीवी की मशहूर एक्ट्रेस, नहीं छोड़ा काम, बेटा नहीं मानता मां
पवित्र रिश्ता की मशहूर एक्ट्रेस ऊषा नाडकर्णी ने 80 वर्ष की उम्र में भी एक्टिंग जारी रखी है. उन्होंने बताया कि बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, और मां को यह पसंद नहीं था.
700 रुपये में पाले बीवी-बच्चे, महीनों रहे बेरोजगार, 'तारक मेहता' से चमकी 'बाघा' की किस्मत
तन्मय ने बताया कि हमारे घर में मेरे माता-पिता, मेरा भाई मनवित और मैं थे. आज मेरा भाई ऑस्ट्रेलिया में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर सेटल हो चुका है. मेरे पिता अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर में जाने-पहचाने नाम हैं. बचपन से उन्हें मंच पर देखते देखना और उनके अभिनय ने मुझे एक्टिंग की ओर प्रेरित किया.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क