Film Wrap: सेट पर रो पड़े 'तारक मेहता' के बाघा, इंडियन आइडल विनर ने बेटियों की पेंटिंग से सजाया घर

गुरुवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. तारक मेहता शो वाले बाघा यानी तन्मय वेकारिया का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो बिलख-बिलखकर रोते दिखे. वहीं इंडियन आइडल सिंगर अभिजीत सावंत ने अपनी बेटियों की पेंटिंग्स से खुद का घर सजाया है.

Advertisement
तन्मय वेकारिया, अभिजीत सावंत (Photo: Social Media) तन्मय वेकारिया, अभिजीत सावंत (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

आज के दिन एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कई चीजें सुर्खियों में रहीं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के बाघा यानी एक्टर तन्मय वेकारिया का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो अपने प्रोड्यूसर असित मोदी को गले लगकर रोते दिखे. दरअसल, एक्टर को अपनी मां की याद आ गई थी, जिसकी वजह से शूटिंग भी रोकनी पड़ी. वहीं इंडियन आइडल के विजेता रहे अभिजीत सावंत के घर ने सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने अपने आशियाने में बेटियों की बनाई पेंटिंग्स लगाई हैं, जिसे पूरा घर सजा है.

Advertisement

'मेरे घर में थी द्रौपदी प्रथा, 4 दादा मगर दादी थीं एक', एक्ट्रेस का दावा, गरीबी बनी मजबूरी?

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदिति नेगी ने बताया कि उनके घर में दादा और ताऊ की शादी द्रौपदी प्रथा के अनुसार हुई है. हालांकि अब इस प्रथा को फॉलो नहीं किया जाता.

'ट्रांसजेंडर लगती हो, सर्जरी से घटाया वजन,' सीनियर एक्ट्रेस की बेटी को मिली नफरत! तोड़ी चुप्पी

खुशबू सुंदर की बेटी आनंदिता सुंदर ने सोशल मीडिया ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है. उन्होंने साफ किया कि न तो उन्होंने Ozempic लिया और न ही कोई सर्जरी करवाई. साथ ही ट्रांसजेंडर कमेंट्स पर भी खुलकर बोलीं.

Batwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान के बीच इंसानियत बचाने निकले सनी देओल, दमदार है टीजर

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है. गदर 2 (2023), जाट और बॉर्डर 2 की बंपर कामयाबी के बाद सनी एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी के साथ तैयार हैं. आमिर खान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक पर बेस्ड है. 

Advertisement

दर्द में 'तारक मेहता' के बाघा, सेट पर बिलख-बिलखकर रोए, रोकनी पड़ी शूटिंग, असित मोदी ने संभाला

तन्मय वेकारिया शूटिंग के दौरान मां की याद आने पर फूट-फूटकर रो पड़े, जिससे शूटिंग रोकनी पड़ी. प्रोड्यूसर असित मोदी और बाकी क्रू मेंबर्स तन्मय का सहारा बने.

इंडियन आइडल जीतकर बने स्टार, अभिजीत ने बेटियों की पेंटिंग से सजाया घर, गेट पर विराजे बप्पा, लगाई जापानी आर्ट

अभिजीत सावंत मुंबई में अपनी फैमिली संग रहते हैं. उन्होंने अपने ड्रीम आशियाने की झलक दिखाई है. सिंगर का घर एस्थेटिक वाइब देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »