साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने बनाया खुद का ऑर्गेनिक बगीचा, बन गए किसान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल एक्टर होने के साथ किसान बनकर अपने ऑर्गेनिक फार्म का काम भी करते हैं. एक्टर का खुद का बगीचा है, जिसमें वो कई अलग तरह की सब्जियां उगाते हैं.

Advertisement
आपने देखा है मोहनलाल का बगीचा? (Photo: Screengrab) आपने देखा है मोहनलाल का बगीचा? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

मोहनलाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक हैं. उन्हें इंडियन सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार किया जाता है. लेकिन उनका टैलेंट सिर्फ एक्टिंग या फिल्मों तक ही सीमित नहीं है. वो कई दूसरी चीजों में भी लक आजमा चुके हैं. मोहनलाल का खुद का एक ऑर्गेनिक बगीचा भी है. 

किसान बने मोहनलाल!

दरअसल, कोविड लॉकडाउन के दौरान सुपरस्टार मोहनलाल ने ऑर्गेनिक फार्मिंग की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने घर के पास लगभग आधा एकड़ जमीन पर एक छोटा सा हरा-भरा बगीचा बनाया था. जब कोविड लॉकडाउन की वजह से फिल्मों और टीवी सीरियलों की शूटिंग और प्रोडक्शन पूरी तरह रुक गया था और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ठप पड़ गई थी. उस वक्त मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने खेती-बाड़ी पर ध्यान देना शुरू कर दिया था. 

Advertisement

लॉकडाउन के दौरान मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी खेती के बारे में बताया था. वीडियो में वो अपने खेतों की खुद ही देखभाल करते दिखे. पेड़-पोधों को पानी देने के साथ वो सब्जियां भी खुद उगाते हैं. उनकी कटाई करते हैं. 

हालांकि, मोहनलाल ने कोविड में अचानक खेती-बाड़ी करने का काम शुरू नहीं किया था, बल्कि वो करीब 2010 से खेती का काम कर रहे हैं. हालांकि, लॉकडाउन में फिल्म इंडस्ट्री के ठप पड़ने पर वो खेती में ज्यादा एक्टिव हो गए थे. 

यहां देखें मोहनलाल के बगीचे की झलक-

मोहनलाल ने खुद इस बारे में बताया था. उन्होंने कहा था- पिछले चार-पांच सालों से हम इस छोटी सी जगह में अपनी जरूरत की सब्जियां उगा रहे हैं. हम यहां करेला, बीन्स, भिंडी, टमाटर, हरी मिर्च, कद्दू, मक्का और साबूदाना समेत कई चीजें उगाते हैं. 

Advertisement

उन्होंने ये भी कहा था कि अगर किसी के पास जमीन नहीं है, तो वो ग्रो बैग्स (पौधे उगाने वाले थैलों) में भी फसल उगा सकता है. उन्होंने कहा था कि जब भी वो घर में होते हैं, तो खाने में इन्हीं घरेलू सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »