आज 22 जून यानी सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें सुर्खियों में रहीं. बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक पंकज त्रिपाठी के घर बड़ा हादसे की खबर सामने आई. बिहार में उनके बड़े भाई पर जानलेवा हमला हुआ. ये लड़ाई जमीन विवाद को लेकर हुई, जिसमें आरोपी ने एक्टर के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से घायल हुए. वहीं अनिल कपूर की भतीजी अंशुला की शादी के फंक्शन शुरू हो गए. पूरा परिवार इसमें शामिल दिखा और धूमधाम से सभी ने जश्न भी मनाया.
किसिंग सीन में दिए 20 रीटेक, गुस्साई एक्ट्रेस हुई बेकाबू, लगातार किया kiss, सांस नहीं ले सका हीरो!
फिल्म अजहर में नरगिस फाखरी और इमरान हाशमी ने स्क्रीन शेयर किया था. उनके बीच किसिंग सीन था. कहते हैं सीन करते वक्त नरगिस आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थीं.
आसिफ शेख ने साल 1989 में जेबा से शादी की थी. जेबा आसिफ की मकान मालकिन की बेटी हैं. आसिफ जब करियर बनाने के लिए मुंबई आए थे, तब वो जेबा की अम्मी के घर किराएदार बनकर रहते थे.
अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' में हुए 18 बदलाव, दिशा-जैकलीन के बिकिनी सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है. सेंसर ने इसमें 18 बदलाव किए हैं, जिसमें दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के बिकिनी सीन्स पर कैंची चलने की बात सामने आई है.
अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शगुन और पूजा के साथ शुरू हुए. अंशुला के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें शनाया कपूर और उनकी मां महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं.
एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद को लेकर एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है, जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल हमले को लेकर आगे की जांच चल रही है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क