'विराट कोहली के खिलाफ गलत बोलने के लिए ऑफर हुए थे पैसे', मॉडल का शॉकिंग दावा

जर्मन इंफ्लुएंसर लिजलैज ने विराट कोहली की फोटो लाइक करने को लेकर हुई वायरल चर्चा पर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि इस विवाद ने उनके करियर को नया मोड़ दिया है और उन्हें कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं.

Advertisement
जर्मन मॉडल लिजलैज का खुलासा (Photo: Instagram/ @lizlaz_tv/@virat.kohli) जर्मन मॉडल लिजलैज का खुलासा (Photo: Instagram/ @lizlaz_tv/@virat.kohli)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

जर्मन इंफ्लुएंसर और मॉडल लिजलैज इंडिया में वायरल हो चुकी हैं. बीते दिनों विराट कोहली ने उनकी इंस्टा पर एक ग्लैमरस फोटो को लाइक किया था. इसके बाद से हर ओर लिजलैज की चर्चा होने लगी. हाल ही में एक इंटरव्यू में लिजलैज ने कोहली को लेकर बात की. इंफ्लुएंसर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें विराट के अपनी फोटो लाइक करने की जानकारी नहीं थी. बाद में जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट्स देखें तब वो जान पाईं. ये मोमेंट उनके लिए अनरियल जैसा था. 

Advertisement

फिल्मीमंत्रा संग बातचीत में लिजलैज ने बताया कि इंडिया और जर्मनी में इस चीज को अलग तरह से देखा गया. जहां इंडिया में लाइक कंट्रोवर्सी के बाद लोगों ने कहा कि कौन है लिजलैज? वहीं जर्मनी में हेडलाइन्स ये थीं कि कौन है विराट कोहली? इंफ्लुएंसर के मुताबिक, जर्मनी में क्रिकेट ज्यादा पॉपुलर नहीं है. लिजलैज ने विराट कोहली को ट्रोल करने वालों को जवाब भी दिया. 

लिजलैज का शॉकिंग खुलासा
उन्होंने कहा कि क्रिकेटर का उनकी फोटो लाइक करने के पीछे कोई गलत इरादा नहीं था. ना ही वो मीडिया कवरेज चाहते थे. उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था. लिजलैज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो क्रिकेटर की इमेज को खराब ना करें. उन्होंने किंग कोहली को एशिया का मैसी और रोनाल्डो कहा है. इंटरव्यू के दौरान लिजलैज ने एक शॉकिंग खुलासा भी किया. उन्होंने दावा किया कि कुछ जर्नलिस्ट्स ने कोहली के खिलाफ निगेटिव बोलने के लिए उन्हें पैसे ऑफर किए थे.

Advertisement

वो कहती हैं- कुछ लोग चाहते थे कि मैं कोहली पर कीचड़ उछालू. वो बातें बोलूं जो कोहली ने कभी नहीं की. लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी? वो मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं. लिजलैज ने कहा कि लाइक कंट्रोवर्सी ने उनके करियर को बूस्ट करने में मदद की है. उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट्स के ऑफर आने लगे. रियलिटी शोज, ब्रांड कोलैबोरेशन और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें अप्रोच किया गया. उन्हें मोटी रकम भी ऑफर की गई. लेकिन वो कोई भी ऐसा प्रोजेक्ट नहीं करेंगी जो उनकी वैल्यूज के खिलाफ हो. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बॉलीवुड में काम मिलेगा तो वो करने को राजी हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »