TRP की दौड़-झुग्गी के हीरोज का खेल, ZEE5 की ये सीरीज-फिल्में देंगी 'अल्टीमेट' एंटरटेनमेंट डोज, IMDb रेटिंग भी है दमदार

आपके वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भरने की हमने पूरी तैयारी कर ली है. हम आपके लिए जी5 की दमदार कहानियां लेकर आए हैं, जो आपको एक पल के लिए भी बोर नहीं होने देंगी. तो इस वीकेंड देखना न भूलें यहां बताई गई फिल्में और वेब सीरीज.

Advertisement
वीकेंड पर देखें ये फिल्में-सीरीज (Photo: IMDb) वीकेंड पर देखें ये फिल्में-सीरीज (Photo: IMDb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

टीआरपी की दौड़ में खोता सच हो या बंद कमरों में बुनी गई मर्डर मिस्ट्री की साजिश, जी5 की ये कहानियां एंटरटेनमेंट का ऐसा डोज हैं, जो आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी. रफ्तार पकड़ती जिंदगी के बीच अगर सस्पेंस, कॉमेडी और जज्बात का बेहतरीन तड़का देखना चाहते हैं, तो इन शानदार वेब सीरीज और फिल्मों को देखना न भूलें

1. द ब्रोकन न्यूज (The Broken News)

Advertisement

इस वेब सीरीज की कहानी दो विरोधी न्यूज चैनलों पर बेस्ड है. एक तरफ 'आवाज भारती' है, जो सच और एथिक्स पर चलता है. दूसरी तरफ 'जॉश 24/7' है, जिसे सिर्फ टीआरपी और सनसनी फैलाने से मतलब है. इनके बीच की लड़ाई और मीडिया के पीछे के काले सच को इसमें दिखाया गया है.

क्यों देखें: मीडिया की दुनिया अंदर से कैसी दिखती है, यह सीरीज उसे बहुत करीब से दिखाती है. जयदीप अहलावत और सोनाली बेंद्रे की एक्टिंग कमाल की है.

कास्ट: सोनाली बेंद्रे, जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर.

IMDb रेटिंग- 7.6

 

2. सनफ्लावर (Sunflower)
इस सीरीज में दिखाया गया है कि 'सनफ्लावर' नाम की एक हाउसिंग सोसाइटी में एक मर्डर हो जाता है. पुलिस कातिल को ढूंढने आती है. सोसाइटी का एक सीधा-साधा और अजीब लड़का सोनू (सुनील ग्रोवर) अनजाने में इस केस का मुख्य संदिग्ध बन जाता है.

Advertisement

क्यों देखें: यह एक डार्क-कॉमेडी थ्रिलर है. इसमें मर्डर मिस्ट्री के साथ-साथ आपको बहुत हंसी भी आएगी. सुनील ग्रोवर ने सोनू के रोल में बेहतरीन काम किया है.

कास्ट: सुनील ग्रोवर, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी और अदा शर्मा.

IMDb रेटिंग- 7.4

 

3. जांबाज हिंदुस्तान के (Jaanbaaz Hindustan Ke) 

यह सीरीज देशभक्ति और एक्शन से भरपूर है. आईपीएस अफसर काव्या अय्यर (रेजिना कैसैंड्रा) एक सिंगल मदर हैं. वो देश में होने वाले आतंकी हमलों और बम ब्लास्ट की साजिश को नाकाम करने के मिशन पर निकलती हैं.

क्यों देखें: अगर आपको पुलिस और रॉ जैसी एजेंसियों की जांच पर बनी थ्रिलर पसंद हैं, तो यह आपको बांधकर रखेगी. रेजिना कैसैंड्रा ने एक महिला पुलिस अफसर का किरदार बहुत मजबूती से निभाया है.

कास्ट: रेजिना कैसैंड्रा, सुमीत व्यास, मिता वशिष्ठ और बरुण सोबती.

IMDb रेटिंग- 7.1

4. झुंड (Jhund)

यह फिल्म एक रिटायर्ड स्पोर्ट्स प्रोफेसर विजय बरसे के जीवन पर आधारित है. वो झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले उन बच्चों को इकट्ठा करते हैं, जो ड्रग्स और अपराध में फंसे हैं. वो उन बच्चों को फुटबॉल सिखाते हैं और उनकी जिंदगी बदल देते हैं.

क्यों देखें: यह एक बेहद भावुक और इंस्पायरिंग स्पोर्ट्स ड्रामा है. अमिताभ बच्चन की सादगी दिल जीत लेती है. यह फिल्म समाज के भेदभाव पर भी गहरी चोट करती है.

Advertisement

कास्ट: अमिताभ बच्चन

IMDb रेटिंग- 7.4

 

5. भागवत (Bhagwat)

उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज की पृष्ठभूमि पर बनी यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इंस्पेक्टर विश्वास भागवत (अरशद वारसी) लड़कियों के लापता होने के एक केस की जांच कर रहे हैं. इसी बीच उनकी मुलाकात समीर (जितेंद्र कुमार) से होती है. आगे चलकर यह केस एक खतरनाक जाल में बदल जाता है.

क्यों देखें: अरशद वारसी को एक गंभीर पुलिस ऑफिसर के रूप में देखना और जितेंद्र कुमार को एक अलग, थोड़े डार्क शेड वाले किरदार में देखना काफी नया अनुभव है. इसकी कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है.

 

कास्ट: अरशद वारसी, जितेंद्र कुमार और आयशा कादुसकर.

IMDb रेटिंग- 6.9
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »