Sushmita Sen ने मनाया बेटी Alisah का बर्थडे, एक्स बॉयफ्रेंड ने शेयर किया पोस्ट, Photos

आज सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीशा का 13वां जन्मदिन है. ऐसे में सेलिब्रेशन तो बनता है. इस खास मौके पर सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर बेटी अलीशा की कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. सुष्मिता के साथ-साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने भी अलीशा की फोटो शेयर कर उन्हें हैप्पी बर्थडे कहा है. ये फोटोज अब वायरल हो गई हैं.

Advertisement
सुष्मिता सेन और उनकी बेटी अलीशा सुष्मिता सेन और उनकी बेटी अलीशा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं और अपने बच्चों पर प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं. सोशल मीडिया पर सुष्मिता आए दिन बेटियों संग तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती है. आज सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीशा का 13वां जन्मदिन है. ऐसे में सेलिब्रेशन तो बनता है. इस खास मौके पर सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर बेटी अलीशा की कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. 

Advertisement

सुष्मिता ने बेटी को किया विश

सुष्मिता ने फोटोज शेयर करते हुए बेटी के लिए एक क्यूट नोट भी लिखा है. वह लिखती हैं, "मेरे प्यार को 13वें जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं. अलीशा का मतलब है महान, भगवान जिसकी रक्षा करता है और भगवान का दिया हुआ गिफ्ट और सच में तुम मेरे लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं हो. मैं उसकी आंखों में, उसके विश्वास में और सबसे जरूरी उसके काम में प्यार की पवित्रता और पावर ऑफ डिविनिटी देखती हूं. मैं एक बेहतर इंसान हूं, क्योंकि मैं अलीशा की मां हूं. शोना हमेशा आप हेल्दी और खुश रहो. दीदी और मैं आपसे बहुत प्यार करते हैं."

एक्स बॉयफ्रेंड ने भी शेयर की पोस्ट

सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने भी अलीशा को कमेंट सेक्शन में बर्थडे की बधाई दी है. इसके अलावा सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शाल ने भी अलीशा के साथ अपनी फोटो को शेयर किया है. अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए रोहमन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी गबड़ू.' फोटो में रोहमन बैठे हैं और अलीशा उनके पीछे खड़ी होकर फनी पोज कर रही हैं.  

Advertisement

कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुष्मिता सेन चर्चा में बनी हुई हैं. सुष्मिता, बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं. इस बात की जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी. ललित ने सुष्मिता संग तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया था. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए थे. 

रोहमन शॉल और अलीशा

ललित मोदी को डेट कर रहीं सुष्मिता

सुष्मिता संग अपने रिश्ते को लेकर ललित मोदी ट्रोल भी हुए थे. हालांकि कपल को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. सुष्मिता ने ललित के रिश्ता का ऐलान करने के बाद एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि वह खुश हैं और खुद से प्यार करने वाले लोगों के बीच में हैं. ललित संग रिश्ते में होने के लिए सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर भी बुलाया गया था, जिसका मुंहतोड़ जवाब एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को दिया था. 

एक्स संग आज भी कायम है दोस्ती

ललित मोदी संग रिश्ते में रहने से पहले सुष्मिता सेन, मॉडल रोहमन शॉल संग थीं. दोनों का ब्रेकअप कुछ समय पहले ही हुआ है. लेकिन अभी भी दोनों की दोस्ती कायम है. आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग देखने एक लिए सुष्मिता और रोहमन साथ गए थे. उनके साथ सुष्मिता की बेटियां अलीशा और रेने भी थीं. रोहमन, दोनों बच्चियों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »