लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है. अपने पीछे वो सदाबहार गानों की विरासत छोड़ गई हैं. इन गानों के जरिए वो हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगी. मुंबई में 'कसा ग्रांडे' बिल्डिंग में आशा भोसले के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए फैंस और सेलेब्स उमड़ रहे हैं. सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.
आशा भोसले को अंतिम विदाई देने लगातार सेलेब्स पहुंच रहे हैं. फिल्मी सितारों के अलावा राजनीतिक जगत की हस्तियां भी सिंगर को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए. सिंगर अनुराधा पौडवाल की आंखें आशा ताई को देखकर नम हुईं.
आशा भोसले को आखिरी विदाई देने फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स पहुंच रहे हैं. रितेश देशमुख, राकेश रोशन ने सिंगर के आखिरी दर्शन किए. रितेश ने आशा भोसले की रोती हुई पोती जेनाई को चुप कराया. परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और सांत्वना दी.
आशा भोसले की पोती जेनाई अपनी फेवरेट दादी को खोकर दर्द में हैं. सिंगर के अंतिम दर्शन करते हुए वो बिलख-बिलख कर रो पड़ीं. जेनाई अपनी दादी के बेहद करीब थीं. दादी को खोकर उनका बुरा हाल है. वो टूट चुकी हैं.
आशा भोसले के घर पर उनके अंतिम दर्शन करने सेलेब्स पहुंच रहे हैं. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. सिंगर की पोती जेनाई इमोशनल होती दिखीं. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आशा भोसले को आखिरी विदाई दी. इस दौरान वो रो पड़े.
आशा भोसले के अंतिम संस्कार की तैयारियां उनके घर 'कासा ग्रैंड' में चल रही हैं. सिंगर के पार्थिव शरीर को उनकी बिल्डिंग की लॉबी में रखा जाएगा. जहां पर इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस आकर आशा पारेख को अंतिम विदाई दे पाएंगे. सुबह 11 बजे से बिल्डिंग में फैंस अंतिम दर्शन के लिए एंट्री कर पाएंगे.
आशा भोसले के बेटे आनंद ने फैंस से कहा कि वो घर आकर सिंगर के अंतिम दर्शन कर सकते हैं. वो कहते हैं- 13 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक, कासा ग्रैंड बिल्डिंग में, जहां मेरी मां रहती थी, वहीं पर उनके दर्शन लेने लोग आ सकते हैं. बाद में 4 बजे श्मशान भूमि में ज्यादा लोग नहीं आएं तो अच्छा रहेगा, क्योंकि वहां काफी भीड़ होने की आशंका है. आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम को शिवाजी पार्क में होगा.
अथिया शेट्टी से बड़ा ब्लंडर हुआ. उन्होंने आशा भोसले के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था. लेकिन उस पोस्ट में गलती से लता मंगेशकर की फोटो लगा दी. हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत अपनी गलती सुधारी. लेकिन तब तक यूजर्स उनके गलत पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले चुके थे. इंटरनेट पर अथिया को ट्रोल किया जा रहा है.
आशा भोसले ने एक पॉडकास्ट में अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था- मेरी ख्वाहिश यही है कि मैं गाते-गाते ही चली जाऊं. अब मुझे सीखने का कुछ नहीं है. गाना ही मेरी लाइफ है. बचपन से गाया है. 3 साल की उम्र में क्लासिकल गाया है बाबा का सिखाया हुआ. पूरी जिंदगी इसी में चली गई है. फिल्म लाइन में 80-82 साल हो गए हैं. अभी ये इच्छा है कि गाते-गाते मेरा दम निकले. मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होगी कि मैं गाते-गाते जाऊं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए. X पर उनके CMO अकाउंट ये इमोशनल फोटोज शेयर की गई हैं. सीएम फडणवीस ने आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. तस्वीर में सिंगर की पोती जनाई भोसले भी नजर आती हैं. वो अपनी दादी के निधन पर दुखी दिखीं. फैंस ने परिवार को हिम्मत दी है.
सिंगर पलक मुच्छल ने आशा भोसले को इमोशनल विदाई दी. ANI संग बातचीत में उन्होंने कहा- उनकी तारीफ में कुछ भी कहने के लिए मैं बहुत छोटी हूं. उनका जाना ऐसी क्षति है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता. लेकिन उनके द्वारा छोड़ी गई लीगेसी आने वाली जेनरेशन को इंस्पायर और मोटिवेट करेगी.
आशा भोसले के निधन से फैंस गमगीन हैं. सोमवार को आखिरी बार वो सिंगर के दर्शन कर सकेंगे. फैंस सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक 'कसा ग्रांडे' बिल्डिंग में उन्हें आखिरी विदाई दे सकते हैं. शाम को 4 बजे आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा.