तन्हाई में सलमान खान, 60 की उम्र में हुए अकेले, किस बात का है दर्द? बोले- कोई साथ नहीं रहना चाहता

सलमान खान की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. शर्टलेस फोटो में सलमान भले ही अपनी बॉडी और एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं, लेकिन उनका कैप्शन देखकर फैंस को लगता है कि एक्टर किसी बात से दुखी हैं.

Advertisement
चर्चा में सलमान खान की पोस्ट (Photo: Instagram @beingsalmankhan) चर्चा में सलमान खान की पोस्ट (Photo: Instagram @beingsalmankhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

भाईजान का अंदाज आजकल थोड़ा बदला-बदला नजर आ रहा है. सलमान खान सोशल मीडिया पर अचानक से काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. सलमान आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के साथ कुछ ऐसी बातें लिख रहे हैं, जिसे देखकर लगता है कि दबंग खान के  दिल में किसी बात को लेकर दर्द है. 

सलमान की पोस्ट वायरल

सलमान खान ने अब एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की है. दबंग खान तस्वीर में सोफे पर सिर पकड़कर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्हें देखकर लग रहा है कि वो किसी गहरी सोच में हैं. हालांकि, शर्टलेस फोटो में एक्टर अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए. सलमान की बॉडी से नजरें हटाना भी मुश्किल है. फैंस एक्टर के शर्टलेस लुक के दीवाने हो गए हैं. 

Advertisement

मगर इस बार सलमान के एब्स के साथ उनके कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है, क्योंकि दबंग खान ने अकेले और तन्हा होने की बात कही है. उन्होंने फैंस को खास सलाह भी दी है. 

सलमान ने कैप्शन में लिखा- मेरे हिसाब से खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं- अकेले रहो या फिर तन्हाई में रहो. अकेला इंसान अपनी मर्जी से होता है, जबकि तन्हा तब होता है, जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता. अब इसके बाद आप देख लो कि आपको क्या करना है. 

 

फैंस ने किया रिएक्ट

सलमान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. कुछ ही घंटों में पोस्ट पर मिलियन में लाइक्स आ चुके हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. कई लोगों को लगता है कि सलमान खान दर्द में हैं. उन्हें अब अकेलापन और पार्टनर की कमी खलने लगी है. कई फैंस एक्टर को शादी करने की भी सलाह दे रहे हैं. 

Advertisement

सलमान की बात करें तो वो बॉलीवुड के असली सुल्तान हैं. सालों से वो फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं. दबंग खान अब जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि'  में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वो साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ दिल राजू की फिल्म में भी दिखेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement