'ड्रंक दुल्हन' को डांस करते देखा क्या? अपने संगीत में Farah Khan ऐसा नाचीं, गुम हो गया था नेकलेस-दुपट्टा

फराह खान ने इंस्टा पर अपनी संगीत की फोटो शेयर की है. तस्वीर में फराह के साथ रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं. ये फोटो जितनी खास है उतना ही शानदार है इसका कैप्शन. जानें फराह ने क्या लिखा है.

Advertisement
फराह खान,रानी मुखर्जी,प्रियंका चोपड़ा फराह खान,रानी मुखर्जी,प्रियंका चोपड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

फिल्ममेकर फराह खान को खूबसूरत यादों के पिटारे से अनसीन तस्वीरों को शेयर करना बहुत पसंद है. तभी तो आए दिन बीतों याद में जाकर फराह खान फैंस के लिए ट्रीट लेकर आती हैं. फराह खान ने सोशल मीडिया पर अपनी संगीत सेरेमनी की मजेदार फोटो शेयर की है.

फराह खान ने शेयर की संगीत की फोटो

ये फोटो बेहद खास है. तस्वीर में दुल्हन फराह खान बॉलीवुड डीवा रानी मुखर्जी और प्रियंका चोपड़ा के साथ डांस कर रही हैं. रेड कलर के गोल्डन एंब्रायडरी सूट में प्रियंका स्टनिंग लगीं. वहीं रेड सूट में रानी मुखर्जी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. ब्राइड टू बी फराह खान हैवी एंब्रायडर्ड सूट में सुंदर लग रही हैं. फराह खान की खुशी तस्वीर में देखते ही बनती है. लगता है शादी की उन्हें काफी एक्साइटमेंट है, ब्राइडल ग्लो उनके चेहरे पर नजर आता है.

Advertisement
फराह खान के संगीत की फोटो

फराह ने लिखा मजेदार कैप्शन

हाथों में मेहंदी, चूड़ियां, हैवी ईयरिंग्स, ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर्स के साथ फराह खान ने अपने संगीत लुक को कंप्लीट किया. इस पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए फराह खान ने मजेदार कैप्शन भी लिखा. वे लिखती हैं- ... ड्रंक दुल्हन अपने संगीत में प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी के साथ डांस करते हुए. कैप्शन में फराह खान ने बताया कि डांस करते हुए उन्होंने अपना दुपट्टा, नेकलेस और हेयर एक्सटेंशन खो दिया था.

फराह खान की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स दोनों के रिएक्शन आ रहे हैं. रकुल प्रीत, टिस्का चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे ने फोटो पर कमेंट किया है. ये तस्वीर फैंस के लिए परफेक्ट फ्राइडे ट्रीट है. इससे पहले भी फराह खान शादी फंक्शंस की अनसीन तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिन बना चुकी हैं. फैंस को इंतजार है फराह की यादों की पोटली से उन्हें आगे और क्या खास देखने को मिलेगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement