पंजाबी सुपरस्टार और एक्टर दिलजीत दोसांझ फिल्म सतलुज को लेकर चर्चा में हैं. हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर जमकर बवाल हो रहा है. सालों तक सिनेमाघरों में रिलीज को तरसती फिल्म गुपचुप जी5 पर आई. लेकिन 48 घंटे में इसे हटा लिया गया. सतलुज को लेकर मचे विवाद के बीच दिलजीत ने इंस्टा लाइव आकर फैंस संग गुफ्तगू की. उन्होंने यहां पर बड़ा खुलासा किया.
कब आएगी दिजलीज की ऑटोबायोग्राफी?
एक्टर से एक फैन ने पूछा कि क्या वो कभी अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखेंगे? दिलजीत ने इसका पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक्टर ने बताया कि वो एक दिन जरूर अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखना चाहेंगे, मगर इसे अपनी मौत के बाद ही रिलीज करेंगे. क्योंकि वो नहीं चाहते उनकी वजह से परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों को संघर्ष झेलना पड़े.
दिलजीत ने कहा, मैं मरने से पहले एक किताब जरूर लिखूंगा, लेकिन वो मेरी मौत के बाद ही रिलीज होगी. मैं इसका खुलासा नहीं करूंगा कि ये कब रिलीज होगी. क्योंकि अगर मैंने ऐसा किया तो लोग मुझे जीने नहीं देंगे. मेरी फैमिली, मेरे रिश्तेदार, मेरे दोस्त और मेरे साथ काम करने वाले बहुत सारे लोग हैं. हमारी टीम बहुत बड़ी है. मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से उनमें से किसी को भी परेशानी हो. इसलिए मैं वो किताब मरने से पहले लिखूंगा. जो कि मेरे दुनिया से जाने के बाद रिलीज होगी.
दिलजीत की ऑटोबायोग्राफी बेहद कंट्रोवर्सियल होने वाली है. क्योंकि उनकी लाइफ से कई विवाद जुड़े हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्रोटेक्ट करके चलते हैं. वो इंडिया में नहीं विदेश में रहते हैं. आज तक लोगों को नहीं मालूम कि एक्टर की शादी हुई है या नहीं. हालांकि उनके शादीशुदा होने की अटकलें हैं.
लेकिन एक्टर ने अपनी लाइफ को सिक्योरिटी कारणों से कभी पब्लिक नहीं किया है. बात करें उनकी लेटेस्ट रिलीज सतलुज की तो, भले ही जी5 ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया हो. लेकिन इसका पायरेटेड वर्जन लोग धड़ल्ले से देख रहे हैं. कई गावों में इसकी स्क्रीनिंग कराई जा रही है. मूवी मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी को दिखाती है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क