ब्रांड वीडियो से गायब 'CANNES क्वीन' ऐश्वर्या राय, दिखीं आलिया भट्ट, भड़के फैंस

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से पहले लोरियल पेरिस के वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन नजर नहीं आईं. इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए और एक्ट्रेस के सपोर्ट में जमकर कमेंट किए.

Advertisement
कहां गायब ऐश्वर्या की तस्वीर? (Photo: ITG) कहां गायब ऐश्वर्या की तस्वीर? (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

Cannes Film Festival में भारत की मौजूदगी की बात हो और ऐश्वर्या राय बच्चन का जिक्र न हो, ऐसा शायद ही कभी हुआ हो. साल 2004 से ऐश्वर्या लोरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती आ रही हैं. ऐसे में फैंस इस साल भी उनका इंतजार कर रहे थे. लेकिन हाल ही में ब्रांड द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया.

Advertisement

क्या कान्स का हिस्सा नहीं होगीं ऐश्वर्या?

रविवार को लोरियल पेरिस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कान्स के मशहूर मार्टिनेज होटल की झलक दिखाई गई. वीडियो में ब्रांड से जुड़ी दुनियाभर की कई फीमेल स्टार्स के पोस्टर होटल की छत से लटकते नजर आए. इनमें आलिया भट्ट का पोस्टर भी शामिल था.

हालांकि, इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन कहीं नजर नहीं आईं. बस फिर क्या था, फैंस ने तुरंत कमेंट सेक्शन में सवाल पूछने शुरू कर दिए. 

नाराज हुए यूजर्स 

ऐश्वर्या को वीडियो में न देख फैंस को बुरा लग रहा है. एक यूजर ने लिखा- हर कोई पूछ रहा है कि ऐश्वर्या का पोस्टर कहां है? नए चेहरे आ सकते हैं, लेकिन ऐश्वर्या को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता. दूसरे यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या राय का पोस्टर कहां है?

Advertisement

एक और फैन ने कमेंट किया- कान्स की क्वीन ऐश्वर्या राय कहां हैं? क्या ब्रांड भूल गया कि भारत में ऐश्वर्या ने ही उनकी पहचान को नई ऊंचाई दी थी?

फिलहाल, इस पूरे मामले पर लोरियल पेरिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन ऐश्वर्या का पोस्टर में न होना, फैंस का दिल तोड़ रहा है. अगर कहा जाए कि, कान्स फिल्म फेस्टिवल को भारत में ऐश्वर्या के नाम से जाना जाता है तो गलत नहीं होगा. बीते सालों में ऐश्वर्या के कातिलाना लुक्स ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. 

चाहे वो ऐश्वर्या का पर्पल लिपस्टिक हो या शोल्डर पोज, या फिर उनके गाउन लुक्स, एक्ट्रेस ने अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीता है. हर साल उनकी तस्वीरें और लुक्स खूब वायरल होती हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement