इंडस्ट्री में बहुत सारी एक्ट्रेसेस हैं, जो शादी से पहले अपने एग्स फ्रीज करा लेती हैं. ताकि आगे चलकर उन्हें मां बनने में दिक्कत ना आए.
कुछ महीने पहले एक्ट्रेस अकांक्षा रंजन कपूर ने भी अपने एग्स फ्रीज कराए हैं. अब उन्होंने एग फ्रीजिंग की मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है.
अकांक्षा ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट "ऑल अबाउट हर" में अपनी एग फ्रीजिंग प्रोसेस की स्ट्रगल स्टोरी शेयर की. उन्होंने बताया कि ये प्रोसेस उनके लिए फिजिकली बहुत तकलीफदेह था, वो पूरी तरह थककर चूर हो गईं.
वो कहती हैं- फिजिकली मुझे बहुत दर्द हुआ, जो शायद सबके साथ नहीं होता, लेकिन मुझे बहुत दर्द हुआ. मैं सीधी खड़ी भी नहीं हो पाई, क्योंकि लग रहा था जैसे अंदर एक बड़ा गुब्बारा भरा है.
डॉक्टर ने कहा शायद इसलिए, क्योंकि तुम बहुत पतली हो, तो मैं सीधी खड़ी नहीं हो पाई और मैं अपनी बहन के घर जाती. मैं बी विंग में रहती हूं, वो ए विंग में. तो मैं पैदल उसके घर जाती ताकि वो मुझे इंजेक्शन लगा दे.
एक्ट्रेस ने कहा कि 2-3 दिन तो मैं चल ही नहीं पाई, दर्द इतना था कि बर्दाश्त नहीं हो रहा था. पहले दिन के बाद तो वॉकिंग भी नामुमकि थी.
आकांक्षा ने कहा कि मुझे ये उम्मीद नहीं था कि फिजिकली इतना बुरा फील करूंगी. ये पीरियड क्रैंप्स जैसा नहीं है.
ये दर्द नहीं, बल्कि डिस्कम्फर्ट है- ब्लोटिंग, भारीपन, जैसे पेट में बड़ा सा गुब्बारा भरा है जो कभी भी फट सकता है. मुझे ऐसे ही रहना पड़ता था और हार्मोनल इफेक्ट्स भी हुए.
All Photos: Instagram @akansharanjankapoor