Advertisement

बॉलीवुड

15-16 साल चली थी आमिर खान की पहली-दूसरी शादी, जानें क्यों हुए तलाक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. खबर है कि एक्टर बहुत जल्द गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने के लिए तैयार हैं.  (Photo: ITG)
 

  • 2/9

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान 2 शादी कर चुके हैं. पहली पत्नी रीना संग आमिर की शादी 16 साल चली, वहीं दूसरी पत्नी किरण संग 15 साल. जानते हैं एक्टर की मैरिड लाइफ के बारे में. (Photo: Yogen Shah)

  • 3/9

बता दें कि आमिर खान ने रीना शर्मा संग तब शादी कर ली थी जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू भी नहीं किया था. उस वक्त आमिर काफी यंग थे.  (Photo: Screengrab)
 

Advertisement
  • 4/9

आमिर ने 21 साल की उम्र में 19 साल की रीना संग चोरी चुपके शादी की थी. इसकी खबर एक्टर ने परिवार को भी नहीं लगने दी थी. फिल्मों में आने के काफी समय बाद आमिर ने रीना संग शादी का खुलासा किया था. (Photo: Screegrab)

  • 5/9

आमिर की रीना संग लव स्टोरी काफी फिल्मी थी. जहां आमिर एकतरफा प्यार में पड़े आशिक की तरह रीना के पीछे दीवाने थे. कई बार रिजेक्शन झेलने के बाद अंत में रीना ने आमिर के प्रपोजल को स्वीकारा.  (Photo: Screengrab)

  • 6/9

दोनों ने शादी के 16 साल बिताने के बाद अलग होने का फैसला किया. हालांकि आज तक ये साफ नहीं कि आमिर-रीना ने क्यों रिश्ता तोड़ा था. कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि आमिर ने रीना संग चीटिंग की थी. (Photo: Screengrab)

Advertisement
  • 7/9

रीना के बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव की एंट्री हुई. दोनों लगान के सेट पर एक-दूजे से मिले. जहां किरण असिस्टेंट डायरेक्टर का काम कर रही थीं. आमिर खान किरण से बेहद इंप्रेस्ड थे. एक फोन कॉल से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी. (Photo: Social media)

  • 8/9

आमिर ने साल 2005 में किरण से शादी की थी. 15 साल बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया. दोनों ने ये फैसला क्यों लिया इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. लेकिन दोनों ने तलाक के बाद कहा था, 'हम दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे.' (Photo: Social Media)

  • 9/9

वहीं अब आमिर खान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को 25 साल से अधिक समय से जानते हैं. (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement