सिंगर ने लाइव शो में डांसर को क्यों फेंका? बोले- मुझे छेड़ा गया, इज्जत उतारी गई, Video

सिंगर धनंजय शर्मा विवादों में फंस गए हैं. उन्होंने लाइव शो के दौरान महिला डांसर के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में धनंजय डांसर को स्टेज से उठाकर जनता के बीच फेंकते नजर आ रहे हैं. हालांकि सिंगर का इस मामले में कुछ और ही कहना है.

Advertisement
भोजपुरी सिंगर की हरकत पर मचा बवाल (Photo: Social Media) भोजपुरी सिंगर की हरकत पर मचा बवाल (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर से बवाल उठा है. लाइव शो के दौरान सिंगर धनंजय शर्मा ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा भड़का है. वीडियो में धनंजय ने डांसर को स्टेज से उठाकर जनता के बीच में फेंका. ये वीडियो जिसने भी देखा, वो सिंगर को ट्रोल कर रहा है. 

ट्रोल हुए धनंजय
वीडियो में सिंगर स्टेज पर मौजूद एक डांसर को खींचते हुए जनता के पास लेकर जाते हैं. इसी आपा-धापी में वो डांसर स्टेज पर गिर जाती है. फिर पीछे भागने लगती है. लेकिन धनंजय यहां भी नहीं रुकते हैं. वो पीछे से डांसर को गोद में उठाकर लाते हैं और भीड़ के बीच में उसे फेंक देते हैं. वहां मौजूद लोग डांसर को उठाकर जमीन पर रखते हैं. वो स्टेज पर लौटकर जाती है. इवेंट को होस्ट कर रही एंकर ने इस हरकत की निंदा की. इसे गलत बताते हुए धनंजय को कहा कि वो लड़की है. ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.

Advertisement

धनंजय का यूं महिला डांसर संग अभद्र व्यवहार देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. एक यूजर ने सिंगर की गिरफ्तारी की मांग कर डाली है. इस घटना को शर्मसार कर देने वाला बताया है. यूजर ने लिखा कि ऐसी ही हरकतों की वजह से महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. दूसरे ने लिखा- सारी दुनिया आगे निकल जाएगी पर बिहार अलग ही रह जाएगा. किसी ने कहा- भोजपुरी मंचों पर कलाकारों से मनोरंजन की उम्मीद की जाती है, अपमान और हिंसा की नहीं. अगर सच में किसी गायक ने मंच से नर्तकी के साथ ऐसा व्यवहार किया है, तो यह बेहद गंभीर और निंदनीय मामला है. यूजर्स ने धनंजय को ट्रोल करते हुए उनकी मानसिकता पर सवाल उठाए हैं. किसी ने कहा कि बिहार में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं.

धनंजय की सफाई
वैसे इस मामले पर धनंजय शर्मा का रिएक्शन आ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वो डांसर उनके साथ बदतमीजी कर रही थी. सिंगर ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि मंच पर उनके साथ बदसलूकी हुई थी. लोग सच्चाई नहीं जानते हैं. वो कहते हैं- स्टेज पर गाना चल रहा था जिसमें मुझे डांसर संग टकराना था. लेकिन वो लड़कियां मुझसे टकराई नहीं. उल्टा मेरी पूरी बॉडी को पकड़ लिया. मुझे मंच से बाहर फेंकने की कोशिश की गई. उसी बीच में एक मॉडल ने मुझे लात मारना शुरू किया. मेरे सीने पर हाथ रख रही थी. ये किस तरह की हरकते हैं?

Advertisement

सिंगर ने कहा कि उन्हें पब्लिक में महिला को नहीं पटकना था. वो गलती से हो गया था. वो कहते हैं- मैं स्टेज पर उसे धकेल रहा था. मेरी मानसिकता नहीं थी कि मैं पब्लिक में उसे फेंकू. मैं इस घटना का फुल वीडिया डालूंगा. मुझे गाली देने वाले उस घटना की पूरी सच्चाई जान लें, फिर मुझे ट्रोल करें.

जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस ने मामले पर एक्शन लिया है. मुजफ्फरपुर पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »