कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 72 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. राज्य में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 11.71 लाख वोटर्स ने पहली बार मतदान किया है. राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग हुई. राज्य में 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं. जबकि 5.71 लाख से ज्यादा दिव्यांग वोटर्स हैं. 80 वर्ष और उससे ज्यादा आयु के 12.15 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने वोट डाला. यहां 16,000 से ज्यादा मतदाता 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं.
कर्नाटक में मतदान खत्म होने के बाद वोटिंग प्रतिशत भी सामने आ गया है. जानकारी के मुताबिक राज्य में आखिरी तक 72.67% वोटिंग हुई.
कर्नाटक में 5 बजे तक हुआ 65% मतदान हुआ है. वोटिंग शाम 6 बजे थमेगी.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है. राज्य में दोपहर 3 बजे तक 52.18 फीसदी मतदान हुआ है.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने होलेनारसीपुरा में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहले एक छोटा सा गांव था, जो अब एक विकसित कस्बा बन चुका है. यहां बहुमुखी विकास हो रहा है. स्वास्थ्य, शिक्षा की सभी सुविधाएं, यहां उपलब्ध कराई गई हैं, इसका श्रेय यहां के विधायक एच.डी. रवन्ना को जाता है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 1 बजे तक 37.25 प्रतिशत मतदान हुआ.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव पर पूरे देश की नजर है. एक तरफ जहां खूब पैसे बांटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों का प्यार है. मुझे विश्वास है कि 13 मई को भाजपा को सबक मिलेगा.
Karnataka Election: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा में ऑटो चलाया. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई. इस सीट पर बीजेपी ने डीके शिवकुमार के विरुद्ध आर अशोक तो जद (एस) ने बीआर रामचंद्र का चुनाव मैदान में उतारा है.
कर्नाटक के विधानसभा चुनावों का ट्रेंड देखें तो पिछले तीन बार से यहां वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है. 2018 के विधनसभा चुनाव में 72.13% मतदान हुआ था. इससे पहले 2013 में 70.23 फीसदी वोटिंग हुई थी. वहीं 2008 के चुनाव में 64.91 प्रतिशत मतदान हुआ था.
कन्नड़ अभिनेता डाली धनंजय ने अपने परिवार के साथ अरसीकेरे के कालेनहल्ली गांव में वोट डाला. इसी तरह अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने उडुपी में अपना वोट डाला. उधर अभिनेता उपेंद्र राव ने बेंगलुरु में मतदान किया. वह भी अपने परिवार के साथ वोट देने गए थे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोग बीजेपी सरकार को बदलना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए, इसलिए लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आए. कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 130-135 सीटें जीतेगी.
कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि हर निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने (भाजपा) कितनी राशि का निवेश किया है? ये सब बातें सभी जानते हैं. सिर्फ भाजपा को ही नहीं, मैं हर पार्टी को दोष दूंगा, हर बार हम निष्पक्ष चुनाव के बारे में चर्चा करते हैं, लेकिन केवल कागजों में इसकी घोषणा की जाती है, जो जमीनी हकीकत अलग है.
मैसूर के वरुणा में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने, तो जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रामनगर में मतदान किया.
कर्नाटक में तेजी से वोटिंग प्रतिशत बढ़ा रहा है. यहां सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई है. इसके बाद 9 बजे तक 8.26 फीसदी वोट डाले गए थे. वहीं अब 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 20.99% हो गया है.
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया- चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के बाद कर्नाटक में 2018 के मुकाबले 4.5 गुना ज्यादा कैश जब्त किया है. उन्होंने बताया कि 2018 में आयोग ने ₹83.83 करोड़ रुपये कैश पकड़ा था, वहीं 2023 में अब तक ₹373.61 करोड़ जब्त किया जा चुका है. उन्होंने कहा- मैंने सोचा था कि डिमोनेटाइजेशन के बाद कैश किसी भी कीमत पर अहम भूमिका नहीं निभा पाएगा! किससे पूछें कि क्या हुआ?
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने रामनगर में वोट डलाने के बाद कहा- पिछली बार मोदी जी ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं. इस बार मैं भी कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री के अनुरोध और सलाह के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें. उन्होंने कहा- आज मतदाताओं के पास एक बड़ा अवसर है. वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे. वे एक प्रगतिशील, वैश्विक और विकसित कर्नाटक के लिए मतदान करेंगे. मुझे यकीन है कि वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे और कांग्रेस को 141 सीटें देंगे.
CM बोम्मई, डीके शिवकुमार से कुमारस्वामी तक, जानिए कर्नाटक की हाई प्रोफाइल सीटों पर कैसी है जंग?
कर्नाटक में सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई है. यहां 9 बजे तक 8.26 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं.
दक्षिण कन्नड़ जिले में पुलिस ने बीजेपी विधायक के करीबी सहयोगी को पैसे बांटते अरेस्ट किया है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक हरीश पूंजा के इशारे पर रुपये बांटते हुए केलागुथु कॉलोनी में नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयानंद गौड़ा को रंगेहाथ पकड़ा गया.
(इनपुट: शिल्पा)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया. उन्होंने ट्वीट किया- कर्नाटक वोट... 5 गारंटी के लिए, महिलाओं के उत्थान के लिए, युवा रोजगार के लिए, गरीब लोगों के हित के लिए. आइए, बड़ी संख्या में मतदान करें, 40% कमीशन मुक्त और प्रगतिशील कर्नाटक बनाने के लिए हाथ मिलाएं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव जारी है. इस बीच चिक्कमगलुरु के मकोनाहल्ली के मुदिगेरे बूथ संख्या-65 में एक दुल्हन अपना वोट डालने पहुंची.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया- आज बिना चूके मतदान करें. बदलाव के लिए वोट करें. 40% भ्रष्टाचार रोकने के लिए, महंगाई रोकने के लिए वोट करें, विकास की 5 गारंटी के लिए वोट करें. कर्नाटक की पहचान को बनाए रखने के लिए मतदान करें. गरीबों को आराम से रहने के लिए वोट दें. कर्नाटक को सभी जातियों के लिए शांति का उद्यान बनाने के लिए मतदान करें. आपका एक वोट कर्नाटक का भविष्य तय करेगा, इसलिए मैं आपसे राज्य के विकास और प्रगति के लिए वोट करने का अनुरोध करती हूं.
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने बीदर के भाल्की इलाके में तो पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने तुमकुरु के सिद्धार्थ नगर में अपना वोट डाला.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वोट डालने के बाद कहा,"...महंगाई पर मैं जनता के साथ हूं कि हां, उन पर बोझ नहीं पड़ना चाहिए लेकिन विपक्ष को (इस पर बोलने का) कोई अधिकार नहीं है. उन्हें अपने कार्यकाल को देखना चाहिए ..." कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंग दल-बजरंग बली विवाद पर उन्होंने कहा, "हम हमेशा हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, बजरंग बली की पूजा करते हैं, लेकिन वे (कांग्रेस) चुनाव के दौरान ऐसा करते हैं. उन्होंने अपने घोषणापत्र में इसका उल्लेख किया है, यह मूर्खता का एक उदाहरण है." उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो, कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले, इसके लिए मैंने वोट डाला है. मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है.
इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति अपनी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ वोट डालने बेंगलुरु के जयनगर मतदान केंद्र पहुंचे. वोट डालने के बाद नारायण मूर्ति ने कहा, "पहले हम मतदान करते हैं और फिर हम कह सकते हैं कि यह अच्छा है. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो यह अच्छा नहीं है और फिर हमें आलोचना करने का अधिकार नहीं है."
वहीं उनकी पत्नी लेखिका सुधा मूर्ति ने कहा, "मुझे लगता है कि वोट देना मेरा कर्तव्य है. मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. किसी भी लोकतंत्र में अगर मतदाता नहीं हैं, तो वह लोकतंत्र बिल्कुल भी नहीं है, इसलिए मैं सभी से मतदान करने का अनुरोध करूंगी."
बीएस येदियुरप्पा के बेटे और बीजेपी उम्मीदवार बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि मैं जिस क्षेत्र से लड़ रहा हूं, वहां से बीजेपी लगातार जीतती आई है. यह येदियुरप्पाजी की सीट है. हम कम से कम 130 सीट जीतेंगे. लिंगायत, ST, SC, OBC सभी हमारे साथ हैं. सब मिलकर बीजेपी के लिए वोट करेंगे.
बेंगलुरु के महादेवपुरा के मतदान केंद्र संख्या-170 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई. वहां इसके चलते मतदान रोकना पड़ा गया.
(इनपुट: Sagay Raj)
बीजेपी नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री के सुधाकर ने चिकबल्लापुर में तो कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार आर अशोक ने अपना वोट डाला.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा- मैं कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें. मुझे यकीन है कि वे बीजेपी को वोट देने वाले हैं. बीवाई विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं और बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीतेगी. विजयेंद्र उनके बेटे हैं, जो इस बार शिकारीपुर सीट चुनाव लड़ रहे हैं.
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा- "जिस तरह से हमारी पार्टी ने अभियान चलाया, जिस तरह से लोगों ने प्रतिक्रिया दी, उससे मैं बहुत खुश हूं. मैं लोगों से कर्नाटक के विकास के लिए आने और मतदान करने की अपील करता हूं."
कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने अपने परिवार के साथ तीर्थहल्ली में वोट डाला.
कन्नड़ अभिनेत्री अमूल्या ने उनके पति के साथ बेंगलुरु के आरआर नगर में वोट डाला.
PM मोदी का वीडियो मैसेज आचार संहिता का उल्लंघन नहीं, चुनाव आयोग का जवाब
बेंगलुरु में मतदान करने के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है. चुनाव वह जगह है, जहां आपके पास फैसला करने का अधिकार होता है. हमें कर्नाटक को सुंदर बनाना है. सौहार्द बनाकर रखना है:
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजय नगर में मतदान किया.
कर्नाटक के मंत्री और बीजेपी नेता सीएन अश्वथ नारायण ने बेंगलुरु में मतदान किया. उन्होंने कहा, "लोगों को मुख्य रूप से शासन, विकास और उस पार्टी को प्राथमिकता देनी चाहिए, जो जवाबदेह और पारदर्शी हो. बीजेपी लोगों की पार्टी है. हमें एक ऐसी पार्टी की जरूरत है, जो दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए मजबूत हो."
तुमकुर: श्री राम सेना के अध्यक्ष और करुणेश्वर मठ के प्रमुख, एंडोला सिदालिंगा स्वामी ने मतदान किया.
कांग्रेस का मेनिफेस्टो-बीजेपी का प्रचार, कर्नाटक के चुनावी मुद्दों पर कैसे हावी हो गए 'बजरंग बली'
कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने चुनाव शुरू होने से पहले अपने परिवार के साथ शिकारीपुर के श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने फैसला किया है कि वे एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनेंगे. आज बड़ी संख्या में मतदान का समय है. बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हम अपने पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करते हैं.
कर्नाटक में मुस्लिम कोटा खत्म करने के फैसले पर जारी रहेगी रोक, SC में 25 जुलाई को अगली सुनवाई
कर्नाटक के गडग जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वोटिंग बूथ में पूजा करने की कोशिश की. यह घटना गडग कस्बे के उर्दू स्कूल में हुई. बाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खिड़की पर फूल चढ़ाकर पूजा की. हालांकि बाद में चुनाव अधिकारियों ने फूल हटा दिए.
दक्षिण के अभिनेता प्रकाश राज अपने परिवार के साथ वोटिंग के लिए मतदान केंद्र पहुंचे. उन्होंने अपना वोट कास्ट किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील कि कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध बनाएं.
PM मोदी का वीडियो मैसेज आचार संहिता का उल्लंघन नहीं, चुनाव आयोग का जवाब
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से "राज्य में सुशासन, विकास और समृद्धि" के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट किया, "आपका एक वोट एक जन-समर्थक और प्रगति-समर्थक सरकार सुनिश्चित कर सकता है, जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा."
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा. वहीं वोटिंग के लिए बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी में एक मतदान केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं. यहां 224 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में चुनाव हो रहा है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 रैलियां और 6 रोड शो किए. गृहमंत्री अमित शाह ने 16 जनसभाएं और 14 रोड शो किए. जबकि इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 रैलियां और 16 रोड शो किए.
बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया है कि बीजेपी राज्य में 135 सीटें जीतने जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी में 4-5 महीने तक प्रचार किया था और इसके बाद भी पार्टी 2-3 सीट ही जीत सकी थी.
मतदान के दौरान कुल 75,603 बैलेट यूनिट (BU), 70,300 कंट्रोल यूनिट (CU) और 76,202 वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) का इस्तेमाल किया जाएगा. राज्यभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पड़ोसी राज्यों से भी सुरक्षाबलों को बुलाया गया है. राज्य में पुलिस की 650 कंपनियां सुरक्षा और कानून व्यवस्था संभालेंगी. इनमें 84,119 पुलिस अधिकारी हैं. 58,500 CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) भी सुरक्षा ड्यूटी पर हैं.
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 2,615 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. कुल 58,545 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. सरकार बनाने के लिए 113 सीटें हासिल करना जरूरी है.