NTA IGNOU MBA, BEd Admission Test 2020: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में दाखिले के लिए होने वाली MBA और BEd कोर्सेज की एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन 31 जनवरी 2020 से शुरू होने जा रहे हैं. जो उम्मीदवार इन कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ntaignou.nic.in. पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन के लिए लिंक 29 फरवरी तक एक्टिव रहेगा.
परीक्षा के लिए एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल को होगा. जिसके परिणाम 10 मई से जारी किए जाएंगे. इस साल से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने की ओर से एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, इससे पहले परीक्षा IGNOU की ओर से आयोजित की जाती थी.
NTA IGNOU MBA, BEd admission test 2020: कैसे करें आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaignou.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- एप्लीकेशन बटन पर क्लिक करें,
स्टेप 3- रजिस्ट्रर यूजिंग डिटेल्टस डालें.
स्टेप 4- मांगी गई जानकारी भरें.
स्टेप 5- फॉर्म भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर सबमिट करें.
स्टेप 6- अब पेमेंट करें.
स्टेप 7- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
क्या है आवेदन फीस
आवेदन करने के लिए फीस 600 रुपये देनी होगी.
कैसी होगी परीक्षा
BEd परीक्षा दो घंटे की होगी. वहीं MBA परीक्षा भी उसी तारीख को आयोजित की जाएगी, जिस तारीख को
BEd परीक्षा होगी. MBA परीक्षा का समय 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा.
aajtak.in