Advertisement

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2026 Date Live: रिजल्ट डेट का इंतजार तेज, ऐसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 14 अप्रैल 2026, 6:44 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है. कॉपी जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है. छात्र upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे. DigiLocker, SMS और स्कूल लॉगिन के जरिए भी मार्कशीट उपलब्ध होगी. यहां पढ़ें रिजल्ट डेट, डाउनलोड प्रक्रिया और हर ताजा अपडेट लाइव.

UP Board Result 2026: UPMSP द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक रिजल्ट डेट घोषित नहीं की गई है, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी होने की खबर है.

सूत्रों के मुताबिक कॉपियों की जांच खत्म होने के बाद रिजल्ट तैयार करने और डेटा अपलोडिंग का काम जारी है. रिजल्ट जारी होने पर छात्र upmsp.edu.in, upresults.nic.in, DigiLocker और SMS सेवा के जरिए अपने अंक देख सकेंगे.

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से तैयार रखें. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है, इसलिए वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करना बेहतर रहेगा.

UPMSP रिजल्ट के साथ डिजिटल मार्कशीट जारी करेगा, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूलों से मिलेगी. यह लाइव ब्लॉग आपको रिजल्ट डेट, डायरेक्ट लिंक, पासिंग क्राइटेरिया, कंपार्टमेंट एग्जाम और टॉपर अपडेट से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले देगा.

6:44 PM (एक घंटा पहले)

पास प्रतिशत में सुधार की उम्मीद

Posted by :- Mansi Mishra

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस साल परीक्षा पैटर्न संतुलित रहने से कुल पास प्रतिशत बेहतर रह सकता है. बता दें कि रिजल्ट जारी होने के साथ ही डिजिटल मार्कशीट DigiLocker प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्रों को तुरंत दस्तावेज मिल सकें.
 

5:17 PM (3 घंटे पहले)

रिजल्ट डेट पर सस्पेंस बरकरार

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. अधिकारियों ने कहा है कि फाइनल अप्रूवल के बाद ही नोटिस जारी होगा. बोर्ड छात्र अभी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब देखना यह है कि रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह आता है या मई के पहले वीक. 
 

4:57 PM (3 घंटे पहले)

कॉपी जांच का अंतिम चरण पूरा होने की ओर

Posted by :- Mansi Mishra

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटर की अधिकांश उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है. बोर्ड अब रिजल्ट डेटा कम्पाइलेशन की प्रक्रिया में जुटा है.
 

4:43 PM (3 घंटे पहले)

अप्रैल के तीसरे हफ्ते में रिजल्ट आने की संभावना

Posted by :- Mansi Mishra

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड 2026 का परिणाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. पिछले वर्षों के ट्रेंड और मूल्यांकन प्रक्रिया की गति को देखते हुए रिजल्ट इसी समय विंडो में आने की उम्मीद है. 
 

Advertisement
2:25 PM (6 घंटे पहले)

UP Board Result 2026: ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?

Posted by :- Mansi Mishra

ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के कुछ सप्ताह बाद छात्रों को अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे. स्कूल प्रशासन रिजल्ट के बाद वितरण की तारीख घोषित करेगा.

2:25 PM (6 घंटे पहले)

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: टॉपर लिस्ट को लेकर चर्चा

Posted by :- Mansi Mishra

हर साल यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ राज्य टॉपर की घोषणा करता है. टॉप छात्रों का सत्यापन प्रक्रिया के बाद नाम जारी किया जाता है. इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है.

1:09 PM (7 घंटे पहले)

UP Board Result Live: पासिंग मार्क्स क्या हैं?

Posted by :- Mansi Mishra

UP बोर्ड नियम के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के कुल अंकों के आधार पर पास या फेल तय किया जाएगा. कम अंक आने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प मिलेगा.
 

12:56 PM (7 घंटे पहले)

UP Board Result: SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में बोर्ड SMS सेवा भी उपलब्ध कराएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक SMS फॉर्मेट घोषित किया जाएगा. छात्र मोबाइल से संदेश भेजकर अपने अंक तुरंत प्राप्त कर सकेंगे.
 

12:35 PM (7 घंटे पहले)

UPMSP UP Board 10th 12th Result: DigiLocker से मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट जारी होते ही छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. यह मार्कशीट सरकारी दस्तावेज के रूप में मान्य होगी. छात्रों को अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक रखना जरूरी बताया गया है.
 

Advertisement
12:34 PM (7 घंटे पहले)

UP Board Class 12th Result: इंटर छात्रों के लिए जरूरी अपडेट

Posted by :- Mansi Mishra

इंटरमीडिएट छात्रों का रिजल्ट भी 10वीं के साथ ही जारी किया जाता है. रिजल्ट में थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक शामिल होंगे. कॉलेज एडमिशन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डिजिटल मार्कशीट अस्थायी रूप से मान्य रहेगी.
 

12:34 PM (7 घंटे पहले)

UP Board Class 10th Result: ऐसे करें ऑनलाइन चेक

Posted by :- Mansi Mishra

हाईस्कूल छात्र upresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकेंगे. लॉगिन के बाद विषयवार अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे. छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट की PDF कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं.
 

12:34 PM (7 घंटे पहले)

UP Board Result 2026: कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

Posted by :- Mansi Mishra

पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार यूपी बोर्ड आमतौर पर अप्रैल के आखिरी या मई की शुरुआत में रिजल्ट जारी करता है. इस बार भी रिजल्ट जल्द घोषित होने की उम्मीद है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी होने के बाद रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा.
 

12:33 PM (7 घंटे पहले)

UP Board Result Live: कॉपी जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में

Posted by :- Mansi Mishra

UPMSP की ओर से जानकारी मिली है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अधिकांश कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है. बोर्ड डेटा वेरिफिकेशन और अंक अपलोडिंग का अंतिम काम कर रहा है. रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है.