Advertisement

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2026 Date: जल्द आ सकता है यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 18 अप्रैल 2026, 2:53 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश के 52 लाख छात्रों की धड़कनें तेज हो चुकी हैं. सभी को रिजल्ट का इंतजार है. बता दें कि कॉप‍ियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. अब कभी भी रिजल्ट की तारीखों का ऐलान हो सकता है. जान‍िए- डिजीलॉकर और SMS से कैसे देखें स्कोरकार्ड, साथ ही पढ़ें लेटेस्ट अपडेट.

UP Board 10th And 12th Result

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है. इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिन्हें अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कॉपियों के मूल्यांकन का काम 4 अप्रैल को ही पूरा हो चुका है और अब बोर्ड डेटा फीडिंग और मेरिट लिस्ट तैयार करने के अंतिम चरण में है.

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, यूपी बोर्ड 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी दिन नतीजों की घोषणा कर सकता है. रिजल्ट घोषित होने से पहले बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री और बोर्ड अधिकारी टॉपर्स की लिस्ट और पास प्रतिशत की जानकारी देंगे. इसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र उमंग ऐप, डिजीलॉकर और एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखें. साथ ही, नंबर बढ़ाने के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल से भी सावधान रहें. पल-पल की अपडेट के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

2:53 PM (40 मिनट पहले)

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर 

Posted by :- Nivedita

यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं परीक्षा में अगर कोई छात्र छह में से पांच विषयों में पास हो जाता है, तो उसे कुल मिलाकर पास माना जाएगा. यानी एक विषय में फेल होने पर भी छात्र का साल खराब नहीं होता. हालांकि, अपने नंबर को बेहतर करने के लिए बाद में इम्प्रूवमेंट या अंक सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. 

2:00 PM (एक घंटा पहले)

कितना करना होगा इंतजार?

Posted by :- Nivedita

इस साल हाईस्कूल में 27.6 लाख और इंटर में 25.8 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे. कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड का इस साल 25 अप्रैल तक जारी हो सकता है. बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, टॉपर्स का वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट अंतिम चरण में है.  
 

1:08 PM (2 घंटे पहले)

इन बातों का रखें ध्यान 

Posted by :- Nivedita

यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वे साइबर ठगों के झांसे में न आएं. कई बार फर्जी कॉल्स के जरिए दावा किया जाता है कि छात्र फेल हो रहा है और पैसे देकर नंबर बढ़ाए जा सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और कोई भी बाहरी व्यक्ति नंबरों में बदलाव नहीं कर सकता.  
 

12:26 PM (3 घंटे पहले)

कितना करना होगा इंतजार?

Posted by :- Nivedita

इस साल हाईस्कूल में 27.6 लाख और इंटर में 25.8 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे. कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड का इस साल 25 अप्रैल तक जारी हो सकता है. बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, टॉपर्स का वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट अंतिम चरण में है.  
 

Advertisement
11:52 AM (3 घंटे पहले)

टॉप करने वालों को मिलेगा ये इनाम 

Posted by :- Nivedita

बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वालों छात्रों को खास इनाम दिया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की तैयारी है, जिसमें राज्य सरकार की ओर से नकद पुरस्कार और लैपटॉप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं में करीब 90.1% और 12वीं में 81.15% छात्र सफल हुए थे. ऐसे में इस बार का रिजल्ट और भी दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि यह देखना खास होगा कि इस बार लड़कियां बाजी मारती हैं या लड़के बेहतर प्रदर्शन करते हैं.

11:52 AM (3 घंटे पहले)

तैयार रखें ये क्रेडेंशियल्स

Posted by :- Nivedita

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 के जारी होने की तारीख और समय का ऐलान जल्द ही शिक्षा मंत्री की ओर से किया जाएगा. ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें. एडमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम रोल नंबर की मदद से ही आप अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
 

11:51 AM (3 घंटे पहले)

लाखों छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म 

Posted by :- Nivedita

उत्तर प्रदेश के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र इस समय अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद से ही बच्चों और उनके अभिभावक उत्सुकता बढ़ गई है. कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट जारी होने में ज्यादा समय नहीं बचा है.