जल्द जारी होगा री-NEET का रिजल्ट, NTA चीफ ने दिया अपडेट, टेलीग्राम की खबरों को बताया फर्जी  

री-नीट 2026 की परीक्षा पूरी हो गई है. अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. इसे लेकर NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बड़ा ऐलान किया है. लेकिन इसके पहले उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुरक्षित और लीक प्रूफ बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. ऐसे में चलिए जानते हैं कि एनटीए के चीफ ने क्या-क्या कहा? 

Advertisement
NTA के डीजी ने री-नीट रिजल्ट को लेकर दिया अपडेट.  (Photo : ANI) NTA के डीजी ने री-नीट रिजल्ट को लेकर दिया अपडेट. (Photo : ANI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

री-नीट एग्जाम की सुरक्षा, पारदर्शिता और रिजल्ट को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह का बयान आया है. लेकिन उससे पहले उन्होंने कहा कि परीक्षा को करवाने के लिए कड़ी सुरक्षा की गई थी और पेपर त्रुटिहीन रही. देशभर में 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के भविष्य से जुड़ी परीक्षा को करवाने के लिए सरकार और कई सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी मेहनत की है. इसके बाद से उन्होंने परीक्षा के रिजल्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है. 

Advertisement

टेलीग्राम को लेकर क्या बोले अभिषेक सिंह? 

NTA के डीजी अभिषेक सिंह ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया खासकर टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर चल रही पेपर लीक की खबरों को फर्जी बताया है. उन्होंने बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर केवल फेक धारणा चलाई जाती है जिसमें छात्र फंसकर बैठ जाते हैं. 

फेल हुए स्कैमर्स 

एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि री-नीट को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार के सभी विभागों और देश की सुरक्षा एजेंसियों की मदद ली गई. इसके कारण कोई भी सॉल्वर गैंग परीक्षा के पेपर के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकें. नीट की परीक्षा पूरी तरह से ग्लिच-फ्री और बिना किसी बाधा के पूरी हुई. 

नकल की कोशिश नाकाम 

वहीं, नीट परीक्षा में नकल की बात करते हुए डीजी ने कहा कि कई जगहों पर नकल की कोशिश की गई थी जिसे नाकाम कर दिया गया है. एजेंसी की मल्टीपल सिक्योरिटी लेयर्स ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जिससे बाकी छात्रों के लिए किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई.   

Advertisement

CBT मोड में कब से होंगे पेपर 

मेडिकल परीक्षा के क्षेत्र में आने वाले समय में होने वाले बदलावों को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि सरकार ने भविष्य की परीक्षाओं के लिए इस परीक्षा को CBT मोड में करवाने की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है. आने वाले समय में पेन-पेपर मोड में होने वाली नीट की परीक्षा भी डिजिटल मोड में करवाई जाएगी. 

कब आएगा रिजल्ट? 

 परीक्षा खत्म होने के बाद अब छात्रों की नजर रिजल्ट पर टिकी हुई है. इसपर NTA के डीजी ने बताया कि जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी जारी किया जाएगा. हमारी पूरी टीम इस पर काम कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »