प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे. उन्होंने सभी युवाओं को जीवन की इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने कहा कि आज देश एक बहुत बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और यह लक्ष्य साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का है. इस अभियान को सफल बनाने में देश के युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है. सरकारी सेवा में रहते हुए युवाओं को ऐसे निर्णय लेने होंगे जो आत्मनिर्भर भारत के अभियान को लगातार मजबूत करें.