Re-NEET: 20 लाख छात्रों के लिए 7 लाख अधिकारियों की तैनाती, पूरे देश ने मिलकर संभाली जिम्मेदारी

21 जून 2026 को 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भारत के 5,440 और विदेश के 14 सेंटरों पर NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा दी. यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा कि यह केवल एजेंसी का प्रयास नहीं था, बल्कि 'टीम भारत' की सामूहिक मेहनत का परिणाम था जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के साथ कई विभागों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

Advertisement
NTA On Re-NEET 2026 NTA On Re-NEET 2026

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

कल यानी 21 जून को देशभर में री-नीट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हो गई. इस दौरान 22 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए. अब परीक्षा पूरी होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि परीक्षा सही तरह से पूरी होना केवल एजेंसी का प्रयास नहीं है बल्कि टीम भारत की कड़ी मेहनत का भी परिणाम है जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों ने अहम भूमिका निभाई है. 

Advertisement

हर उम्मीदवार का ख्याल

NTA ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिनमें दिव्यांग श्रेणी के 10,000 से ज्यादा छात्र शामिल थे. मेडिकल समस्याओं वाले लगभग 81 उम्मीदवारों के लिए खास इंतजाम किए गए थे, इनमें एक बच्चा सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था और दूसरा कीमोथेरेपी करवा रहा था, लेकिन दोनों ही उस परीक्षा को नहीं छोड़ना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने सालों तक तैयारी की थी. उन सभी तक पहुंचने के लिए ऐसी योजना बनाई गई थी जिसे कोई उम्मीदवार कभी नहीं देख पाता. 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

परीक्षा को सही तरह से करवाने के लिए सेंटरों पर आधार-आधारित बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन, CCTV मॉनिटरिंग, जैमर और राज्य पुलिस की मदद से दो-स्तरीय तलाशी की व्यवस्था की गई थी. NTA और शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के 34 केंद्रीय वित्तपोषित संस्थानों में हर राज्य में और जिला कलेक्टर कार्यालयों में CCTV मॉनिटरिंग के लिए नेशनल लेवल पर कमांड और कंट्रोल सेंटर बनाए गए थे. 

Advertisement

सरकार की सामूहिक कोशिश

परीक्षा आयोजित करने में CAPF, विदेश मंत्रालय, डाक विभाग, भारतीय वायु सेना, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, NIC, MeitY, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और हमारे बैंकिंग पार्टनर - SBI, केनरा बैंक, PNB और UCO बैंक के साथ-साथ राज्य सरकारों और कई अन्य स्टेकहोल्डर्स का सहयोग मिला. 

जिन राज्यों ने खास कोशिशें कीं

कई राज्य सरकारों ने छात्रों और अभिभावकों के लिए इंतजाम किए. इनमें सेंटर्स पर छाया, पानी और खाने की व्यवस्था, एम्बुलेंस और मेडिकल सुविधाओं को तैयार रखना और कई राज्यों में परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा देना शामिल किया. नेशनल प्रोटोकॉल को हर सेंटर पर स्थानीय जरूरतों के हिसाब से लागू किया गया. इस परीक्षा को आयोजित करने के लिए पूरे भारत में लगभग 7 लाख अधिकारियों जिनमें पुलिस की टीमें, ऑब्जर्वर्स और परीक्षा स्टाफ को तैनात किया गया था और यह काम रिकॉर्ड 37 दिनों में पूरा किया गया.

NTA देश भर के उन एकेडमिक संस्थानों के एक्सपर्ट्स का विशेष रूप से आभारी है जिन्होंने प्रश्न पत्रों के कई सेट तैयार करने में मदद के लिए अपना निजी समय दिया. 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार. एक परीक्षा. देश का प्रशासनिक तंत्र- मंत्री, नौकरशाह, पुलिस, जिला और स्थानीय प्रशासन, एक ही दिन के लिए एकजुट हुआ, ताकि हर उम्मीदवार आराम से बैठकर परीक्षा दे सके. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »