बस दिखाना होगा एडमिट कार्ड... फिर NEET के लिए मिल जाएगी मुफ्त बस सुविधा

21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा को लेकर सरकार की ओर से तैयारियां तेज हैं. हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन नियम ने बड़ी राहत दी है. परीक्षार्थी 20 जून से निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए बस कंडक्टर को एडमिट कार्ड दिखाना होगा और जीरो टिकट जारी किया जाएगा.

Advertisement
री-नीट के लिए सरकार ने दी छात्रों को सुविधा. री-नीट के लिए सरकार ने दी छात्रों को सुविधा.

रोहित कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

NEET UG 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बिहार राज्य पथ परिवहन नियम ने छात्रों को बड़ी राहत दी है. 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को मुफ्त बस की सुविधा दी जाएगी. इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए किया गया है. सरकारी बसों के अलावा निगम की ओर से संचालित होने वाली निजी बसों में भी उम्मीदवार मुफ्त में सफर कर सकते हैं. 

Advertisement

बस दिखाना होगा एडमिट कार्ड 

निगम की ओर से कहा गया है कि उम्मीदवारों को केवल बस कंडक्टर को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा जिसके बाद से वह इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे.इसके अलावा उन्हें अपना नाम, पता, परीक्षा केंद्र और मोबाइल नंबर भी कंडक्टर को बताना होगा. 

20 जून से शुरू होगी ये व्यवस्था 

बता दें कि निगम में मुताबिक, यह व्यवस्था  सभी एसी, नॉन-एसी, डीलक्स, लग्जरी, इलेक्ट्रिक एवं पिंक बसों में उपलब्ध रहेगी. वहीं, दूसरे राज्य और जिलों से आने वाले छात्रों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए इस व्यवस्था को 20 जून से ही शुरू कर दिया जाएगा. परीक्षा के बाद लौटने के लिए उम्मीदवारों को बस की मुफ्त सुविधा मिलेगी. 

आंध्र प्रदेश में भी लिया गया फैसला 

इसके अलावा आंध्र प्रदेश सरकार ने भी ये फैसला लिया है. राज्य के परिवहन मंत्री एम. रामप्रसाद रेड्डी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में परीक्षा देने जा रहे छात्रों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा. हालांकि, यहां पर ये सुविधा केवल 21 जून को मिलेगी. इसके लिए छात्रों को बस में चढ़ते समय NEET UG का एडमिट कार्ड दिखाना होगा.       

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »