जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, प्रोटेस्ट पर आया धर्मेंद्र प्रधान का रिएक्शन

परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा. आजतक को दिए अपने इस इंटरव्यू के दौरान जब उनसे कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से लगातार उठाए जा रहे इस्तीफे की मांग को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना तथ्यों के एक ही बात को बार-बार दोहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं वहीं, लोग जंतर-मंतर पर डफली बजा रहे हैं. 

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच जनता पार्टी पर बोला हमला.  Photo ITG धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच जनता पार्टी पर बोला हमला. Photo ITG

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

3 मई को आयोजित हुई नीट की परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई थी. इस बीच CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट ने भी बड़ा बवाल खड़ा किया. हर ओर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठने लगी. कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे लेकर जंतर-मंतर पर जमकर विरोध किया और अपनी मांगों पर अडे़ रहे. अब इस मांग को लेकर खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को सवाल करने का अधिकार है लेकिन वह क्या सवाल कर रहे हैं. जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं वहीं लोग इस समय जंतर-मंतर पर डफली बजा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि स्टूडेंट्स के नाम पर वहां पर कुछ लोग जमा होते हैं.

Advertisement

विद्यार्थी के नाम पर फैला रहे भ्रम 

जब शिक्षा मंत्री से सवाल किया गया कि कुछ संगठन हैं, जो जंतर-मंतर पर आ रहे हैं, विरोध कर रहे हैं. नीट, CBSE और CUET जैसे मु्द्दों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं? इसपर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हर कोई सवाल कर सकते हैं लेकिन क्या सवाल है? जो लोग देश को तोड़ना चाहते हैं, वहीं लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. वह विद्यार्थी हैं क्या? विद्यार्थी के नाम पर वहां पर कुछ लोग जमा होते हैं और प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह जिस प्रकार का डर छात्रों में पैदा करना चाहते थे, भ्रम पैदा करना चाहते थे उसमें वह असफल हो गए हैं. देश के विद्यार्थी आप पर भरोसा नहीं कर रहा है. वह परीक्षा केंद्रों पर बैठा है और अपने कामों में लगा है. 

Advertisement

राहुल गांधी पर भी उठाया सवाल 

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वह छात्रों के बीच अनावश्यक भय का माहौल बना रहे हैं. मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें सवाल पूछने का अधिकार है लेकिन उन्हें छात्रों के मन में डर नहीं बैठाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने नागपुर वाले छात्र जिसका सेंटर अबूधाबी में था, इस विषय को भी उठाया. इस मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने राहुल गांधी को हिदायत दी कि उन्हें पहले विषय की जानकारी सही से लेनी चाहिए. 

नीट पर क्या बोलें शिक्षा मंत्री? 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के आधार पर NEET को कंप्यूटर आधारित परीक्षा बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है. आगे से किसी भी परीक्षा में पेपर लीक जैसी परेशानी न हो इसके लिए अगले साल से पेपर को CBT मोड में करवाने का फैसला लिया गया है.    

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »