री-NEET के लिए 1500 किलोमीटर दूर मिला परीक्षा केंद्र, शिकायत के बाद हुआ शिफ्ट

NTA की मुश्किलें और उसमें हो रही गड़बड़ी न केवल छात्रों और उनके अभिभावकों को परेशान कर रही है बल्कि उनकी तैयारी में भी बाधा बन रही है. अभी नागपुर के एक छात्र को अबूधाबी में री-नीट के लिए परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था जिसके लिए बड़ा विवाद हुआ लेकिन अब एक छात्रा को 1500 KM दूर का एग्जामिशन सेंटर आवंटित किया गया था जिसके शिकायत के बाद सही कर दिया गया है.   

Advertisement
री-नीट के लिए मिला 1500 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र.  री-नीट के लिए मिला 1500 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र.

अजय कुमार नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

कल देशभर में री-नीट का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए NTA ने पूरी तैयारी कर ली है. वहीं, छात्रों की तैयारी आखिरी दौर में है. हालांकि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया अब भी जारी है लेकिन ये कई छात्रों के लिए किसी बुरे सपने की तरह लग रहा है. ऐसा ही एक मामला ओडिशा की छात्रा संजना संजीबानी से जुड़ा हुआ है. दावा किया जा रहा था कि उन्हें री-नीट के लिए 1500 किमी दूर देहरादून एग्जामिनेशन सेंटर आवंटित किया गया है जिसके बाद से संजना और उनके परिवार की परेशानी बढ़ गई. हालांकि, शिकायत दर्ज करने के बाद उनकी परेशानी को हल कर दिया गया है और उनका परीक्षा केंद्र भुवनेश्वर में बदल दिया.

Advertisement

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के अनुसार, NEET की तैयारी कर रही छात्रा संजना संजीबानी को मुख्य परीक्षा के दौरान भुवनेश्वर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था. हालांकि, जब दोबारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया, तो उसे यह देखकर हैरानी हुई कि उसका केंद्र देहरादून में आवंटित किया गया था. इसके बाद छात्रा और उसके परिवार के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई क्योंकि परीक्षा से ठीक पहले इतनी लंबी दूरी की यात्रा करना मुश्किल और तनावपूर्ण होता.

संजना के पिता, संजय बिस्वाल, जो एक पूर्व सैनिक हैं ने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की. ​​उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए लगभग 1,500 किलोमीटर की यात्रा करने से छात्रा पर काफी बोझ पड़ता और इससे उसके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता था. इसके बाद परिवार ने अधिकारियों को ईमेल भेजकर केंद्र बदलने का अनुरोध किया और उन्हें आ रही दिक्कतों के बारे में बताया. मामले को गंभीरता से लेते हुए, NTA ने शिकायत की समीक्षा की और उस पर कार्रवाई की. 

Advertisement

परीक्षा केंद्र में हुआ बदलाव 

परिवार के लिए बड़ी राहत की बात यह रही कि परीक्षा की तारीख से पहले परीक्षा केंद्र बदल दिया गया. अब संजना को भुवनेश्वर में केंद्र आवंटित किया गया है, जिससे वह लंबी दूरी की यात्रा के अतिरिक्त तनाव के बिना परीक्षा में शामिल हो सकेगी. 

कई उम्मीदवार कर चुके हैं शिकायत 

इस तरह की शिकायत कई अन्य उम्मीदवार भी कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर कुछ कैंडिडेट्स ने दावा किया था कि री-नीट के लिए पहले उन्होंने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया था लेकिन बाद में अपडेट आया कि इसे दोबारा से डाउनलोड करना होगा क्योंकि  एग्जाम सेंटर और रोल नंबर में बदलाव हो सकता है. अभी नागपुर से भी इस तरह का एक मामला सामने आया. जहां उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र अबूधाबी आवंटित किया गया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »