Navy Job: बिना NDA नेवी में बनें अफसर! 12वीं पास युवाओं के लिए आई वैकेंसी, बस ये होगी शर्त 

भारतीय नौसेना ने 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम के तहत मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखाओं में कुल 60 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. महिला उम्मीदवारों के लिए 8 सीटें आरक्षित हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है. उम्मीदवारों को 12वीं में PCM विषयों में 70% अंक और JEE Main परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है.

Advertisement

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

भारतीय सेनाओं में शामिल होकर देश की सेवा करने और सफेद वर्दी पहनने का ख्वाब देखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार मौका सामने आया है. भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने '10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम' (10+2 BTech Cadet Entry Scheme) के तहत परमानेंट कमीशन ऑफिसर (Technical Branches) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.

अगर आप भी इस रेस में शामिल होना चाहते हैं, तो देर मत कीजिए. नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आप तुरंत फॉर्म भर सकते हैं. ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 18 जून, 2026 है, यानी आपके पास अब केवल दो दिन का ही समय बचा है. आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए सीटों का गणित क्या है और कौन-कौन से छात्र इसके लिए योग्य माने जाएंगे.

Advertisement

समझें सीटों का पूरा गणित
नौसेना ने इस स्पेशल एंट्री के तहत कुल 60 वैकेंसियां निकाली हैं, जिन्हें दो मुख्य कोर्सेज में बांटा गया है:

मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering): 30 सीटें
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE): 30 सीटें

बता दें कि इस वैकेंसी में महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं. कुल 60 सीटों में से 8 सीटें महिला कैंडिडेट्स के लिए सुरक्षित रखी गई हैं (दोनों कोर्सेज में 4-4 सीटें).

कौन कर सकता है अप्लाई? 
अगर आप इस भर्ती के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

उम्र सीमा (Age Limit): उम्मीदवार (महिला और पुरुष दोनों) का जन्म 2 जुलाई, 2007 से 1 जनवरी, 2010 के बीच होना चाहिए (इसमें ये दोनों तारीखें भी शामिल हैं).
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा (10+2 पैटर्न) पास की हो. 12वीं में आपके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) होना जरूरी है और इन तीनों विषयों में मिलाकर आपके कम से कम 70% एग्रीगेट नंबर होने चाहिए. इसके अलावा, 10वीं या 12वीं कक्षा में अंग्रेजी (English) विषय में कम से कम 50% नंबर होना अनिवार्य है.

Advertisement

JEE Main स्कोर जरूरी: इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का BE/BTech कोर्स के लिए आयोजित हुई JEE Main परीक्षा में शामिल होना जरूरी है, क्योंकि इसी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी.

सिलेक्शन प्रोसेस और मेडिकल टेस्ट का नियम
फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जो उम्मीदवार एसएसबी (SSB) द्वारा रिकमेंड किए जाएंगे, उन्हें 10+2 (B Tech) एंट्री के नियमों के मुताबिक मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा. वहीं जिन उम्मीदवारों को पहले ही NDA/INA (जनवरी 2027 कोर्स) के लिए 'मेडिकली फिट' घोषित किया जा चुका है, उन्हें दोबारा मेडिकल टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी.

फाइनल मेरिट लिस्ट: चयन के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट पूरी तरह से SSB में मिले नंबरों और मेडिकल फिटनेस के आधार पर तैयार की जाएगी. इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन और कैरेक्टर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर ज्वाइनिंग दी जाएगी.

आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं.
अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए खुद को रजिस्टर करें.
इसके बाद जनवरी 2027 कोर्स के लिए '10+2 B.Tech Cadet Entry' के ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो लिंक पर क्लिक करें.

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां बेहद सावधानी से भरें, क्योंकि एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद बदलाव का कोई मौका नहीं मिलेगा.

Advertisement

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, डिटेल्स को रीव्यू करें और 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें. भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर रख लें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »