CUET UG 2026 में पूरे देश में पहला रैंक हासिल करने वाली देविना गहलोत की नजरे अब दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक सेंट स्टीफंस कॉलेज पर टिकी हुई है. 1232.19 के शानदार नंबरों के साथ उन्होंने अपने परिवार का नाम रौशन किया है. लेकिन अपने इंटरव्यू में उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में एडमिशन लेकर इंग्लिश ऑनर्स करना चाहती हैं.इसके बाद से लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों वह वहीं से ही पढ़ाई करना चाहती हैं. या वहां पर कौन-कौन से कोर्स होते हैं और उसकी फीस क्या है?
किस विषय में कितने नंबर
इंग्लिश- 99.99 पर्सेंटाइल (241.95 नंबर)
अर्थशास्त्र/व्यावसायिक अर्थशास्त्र- 100 पर्सेंटाइल ( 249.53 नंबर)
फाइन आर्ट/विजुअल आर्ट्स /कमर्शियल आर्ट- 99.91 पर्सेंटाइल ( 241.11 नंबर)
पॉलिटिकल साइंस- 100 पर्सेंटाइल (249.58 नंबर)
साइकोलॉजी - 100 पर्सेंटाइल (250 नंबर)
क्यों खास है सेंट स्टीफंस कॉलेज?
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय कासेंट स्टीफंस कॉलेज सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है. सकी स्थापना 1881 में हुई थी. कॉलेज को NAAC से A++ ग्रेड मिला है. ये अपनी एजुकेशन की क्वालिटी, रिसर्च कल्चर और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है.
कितनी है इसकी फीस?
बता दें कि इस कॉलेज में अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है. वहीं, अगर कोई छात्र यहां पर हॉस्टल में रहना चाहते है तो, उसे अलग से शुल्क देना होगा.
इन विषयों की होती है पढ़ाई
सेंट स्टीफंस कॉलेज में अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, फिलॉसफी और संस्कृत जैसे विषयों में BA (Hons) की पढ़ाई करवाई जाती है. वहीं साइंस साइड में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री समेत कई B.Sc (Hons) कार्यक्रम उपलब्ध हैं. इसके अलावा कई पोस्टग्रेजुएट यानी MA कार्यक्रम भी कराए जाते हैं.
आजतक एजुकेशन डेस्क