दुनिया भर में इस समय अंतरिक्ष को नया युद्धक्षेत्र बनाने की होड़ मची हुई है. अमेरिका, चीन और रूस जैसे शक्तिशाली देश अब अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती कर रहे हैं. इस महाशक्तिशाली होड़ में लेजर हथियारों यानी हाई एनर्जी डायरेक्टेड वेपन्स की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. अमेरिका ने जहां अंतरिक्ष में खतरनाक स्पेस वेपन्स की तैनाती की बात कबूल कर ली है, वहीं चीन भी अत्याधुनिक लेजर वेपन और एमिंग सिस्टम का दावा कर रहा है. इस वैश्विक सैन्य दौड़ के बीच भारत भी खुद को पीछे नहीं रख रहा है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ भारत के लिए हाई एनर्जी डायरेक्टेड लेजर हथियारों पर तेजी से काम कर रहा है.