दिल्ली में कारोबारी के घर से चुराई थी एक करोड़ से ज्यादा की रकम, ओडिशा से आरोपी कुक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने ओडिशा पुलिस की मदद से रविवार को बालासोर जिले के नीलगिरी इलाके में ईश्वरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत भीमेई गांव से काशीनाथ मलिक (30) को गिरफ्तार किया और 20 लाख रुपये बरामद किए.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी के साथियों को भी पकड़ लिया है (फोटो- ITG) पुलिस ने आरोपी के साथियों को भी पकड़ लिया है (फोटो- ITG)

aajtak.in

  • बालासोर,
  • 28 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST

दिल्ली पुलिस ने ओडिशा के बालासोर जिले से एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यापारी के घर से एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की थी. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दिल्ली पुलिस ने ओडिशा पुलिस की मदद से रविवार को बालासोर जिले के नीलगिरी इलाके में ईश्वरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत भीमेई गांव से काशीनाथ मलिक (30) को गिरफ्तार किया और 20 लाख रुपये बरामद किए.

Advertisement

दरअसल, काशीनाथ मलिक उस कारोबारी के घर में रसोइए का काम करता था. उसके दो अन्य साथी घरेलू सहायक के रूप में काम करते थे और उन्होंने अलग-अलग, व्यापारी के घर से 1.10 करोड़ रुपये चुराए थे और हाल ही में दिल्ली से भाग गए थे.

काशीनाथ मलिक को बालासोर जिले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दो, जिनकी पहचान आशुतोष मलिक (27) और जगबंधु मलिक (30) के रूप में हुई है, जिनको क्रमशः दिल्ली रेलवे स्टेशन और पटना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने अभी तक उनसे चोरी की गई 45 लाख रुपये की रकम बरामद की है. पुलिस ने खुलासा किया है कि कारोबारी का रसोइया काशीनाथ मलिक ही इस चोरी का मास्टरमाइंड था. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »