सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) इस सप्ताह भारी उथल-पुथल देखने को मिली है. शुरुआती तीन कारोबारी दिनों में लगातार इन कीमती धातुओं के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली, तो दो दिनों ये भरभराकर टूट रही हैं. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना-चांदी सस्ते (Gold-Silver Cheaper) हुए. शुक्रवार को आई गिरावट के बाद अब चांदी की वायदा कीमत अपने हाई से 2.02 लाख रुपये से ज्यादा कम हो चुकी है. आइए जानते हैं 24 कैरेट सोने का क्या दाम रह गया है? (Photo: ITG)
चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
एमसीएक्स पर बीते कारोबारी दिन गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने के बाद चांदी की कीमत गिरने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. कमोडिटी मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही एक झटके में 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की वायदा कीमत 2,19,375 रुपये से 2050 रुपये प्रति किलो कम होकर 2.17 लाख रुपये के स्तर पर आ गई. (Photo: Reuters)
दो दिन में करीब 9673 रुपये सस्ती चांदी
चांदी की कीमत में गिरावट पर नजर डालें, तो दो दिन पहले तक तेज उछाल के साथ बुधवार को 1 Kg Silver Price 2,26,998 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था, लेकिन फिर अचानक इसमें गिरावट शुरू हो गई और सिर्फ दो कारोबारी दिनों में अब तक चांदी 9,673 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है. घरेलू मार्केट में भी चांदी गुरुवार को करीब 3000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हुई थी. (Photo: Reuters)
हाई से कितना टूट चुकी Silver
ताजा गिरावट के बाद अब वायदा कारोबार में चांदी की कीमत अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा फिसल चुकी है. बता दें कि MCX Silver Price इस साल जनवरी महीने के अंत में पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकला था और 4,20,048 रुपये का हाई लेवल छुआ था, वर्तमान भाव के तुलना करें तो ये कीमत धातु यहां से 2,02,723 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. (Photo: Reuters)
Gold Rate में गिरावट जारी
चांदी के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत भी लगातार फिसलती हुई नजर आ रही है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो बीते कारोबारी दिन के बंद 1,42,828 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना मार्केट ओपन होने के साथ ही फिसलकर 1,41,742 रुपये पर आ गया. यानी 1 Kg Silver 1086 रुपये सस्ता हो गया. (Photo: ITG)
दो दिन में इतना सस्ता सोना
सिल्वर प्राइस की तरह गोल्ड रेट भी इस सप्ताह तीन दिनों की तेजी के बाद लगातार दो कारोबारी दिनों से फिसल रहा है. दो दिन पहले बुधवार को वायदा कारोबार में इस कीमती पीली धातु की कीमत (Yellow Metal Price) 1,45,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी और यहां से अब तक सोना 3,938 रुपये सस्ता हो गया है. (Photo: Reuters)
(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)