Advertisement

यूटिलिटी

अडानी और अंबानी के बीच बढ़ गई दौलत की खाई, जानिए कब-कब अंबानी पिछड़े

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST
  • 1/9

बुधवार को भी अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों जोरदार तेजी रही. खासकर अडानी पावर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 4 से 8 फीसदी चढ़कर बंद हुए. जिससे अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भारी उछाल देखने को मिल रही है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से काफी आगे निकल गए हैं. (Photo: ITG)

  • 2/9

दरअसल ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के 21 अप्रैल 2026 तक आंकड़ों के अनुसार गौतम अडानी की नेटवर्थ $95.4 बिलियन तक पहुंच गई है. इस वर्ष की शुरुआत से अब तक उनकी संपत्ति में लगभग $10 बिलियन से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं फिलहाल मुकेश अंबानी की नेटवर्थ $91.0 बिलियन है. आंकड़ों के आधार पर एशिया के इन दो 'सुपर-पावर' के बीच अब $4.4 बिलियन (लगभग 36,700 करोड़ रुपये) का अंतर आ गया है. (Photo: Getty)

  • 3/9

एक्सपर्ट्स की मानें तो अडानी ग्रुप ने पिछले कुछ वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट्स और 'ग्रीन एनर्जी' सेक्टर में काफी निवेश किया है, खासकर मौजूदा समय में एनर्जी सेक्टर्स से जुड़े शेयर्स तेजी से भाग रहे हैं. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के पारंपरिक ओ-टू-सी (O2C) सेगमेंट में वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया के तनाव के कारण कुछ सुस्ती महसूस की जा रही है. (Photo: Getty)
 

Advertisement
  • 4/9

कब-कब अडानी ने अंबानी को पछाड़ा?
अडानी और अंबानी के बीच नंबर-1 को लेकर मुकाबला कोई नया नहीं है. पिछले कुछ वर्षों में दोनों ने कई बार एक-दूसरे को पीछे छोड़ा है. फरवरी 2022 (पहली बार): गौतम अडानी ने पहली बार मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे. उस समय अडानी समूह के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई थी.

  • 5/9

अगस्त 2022: गौतम अडानी न केवल एशिया के नंबर 1 बने, बल्कि वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए थे, उस समय अडानी ने Jeff Bezos को पीछे छोड़कर तीसरे पायदान पर कब्जा जमाया था. यह किसी भारतीय के लिए सर्वोच्च रैंकिंग थी.

  • 6/9

साल 2024: साल 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के झटके से उबरने के बाद, जून-जुलाई 2024 के दौरान गौतम अडानी ने एक बार फिर मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया था. 

Advertisement
  • 7/9

अप्रैल 2026: लगभग एक साल तक RIL के प्रमुख मुकेश अंबानी नंबर- 1 रहने के बाद अब अप्रैल में गौतम अडानी से फिर पिछड़ गए हैं. फिलहाल अडानी ने $4 बिलियन से ज्यादा की निर्णायक बढ़त बना ली है. (Photo: Getty)

  • 8/9

तेजी के पीछे क्या है कारण
बता दें, साल 2026 में अडानी ग्रुप की कंपनियां खासकर अडानी पावर और अडानी पोर्ट्स ने दमदार प्रदर्शन किया है. साल 2026 में ही अडानी पावर के शेयरों में 40% से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं, रिलायंस के मामले में रिफाइनिंग मार्जिन में उतार-चढ़ाव और वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में अस्थिरता ने मुकेश अंबानी की नेटवर्थ को सीमित रखा है. (Photo: ITG)
 

  • 9/9

फिलहाल, $95.4 बिलियन के साथ गौतम अडानी एशिया के  'किंग' बने हुए हैं. ताजा ब्लूमबर्ग बिलेनियर वर्ल्ड रैंकिंग में गौतम अडानी 18वें और मुकेश अंबानी 20वें पायदान पर हैं.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement