12 फ्लैट, सी-फेसिंग आलीशान घर, कितना है आमिर का रियल एस्टेट साम्राज्य

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही 100 और 200 करोड़ के क्लब की शुरुआत करने के लिए नहीं जाने जाते, बल्कि असल जिंदगी में उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो भी उतना ही दमदार है.

Advertisement
आमिर खान के नाम है मुंबई में कई फ्लैट्स (Photo-ITG) आमिर खान के नाम है मुंबई में कई फ्लैट्स (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आजकल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है. आमिर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में खूब कमाई है, जिसे रियल एस्टेट में भी निवेश किया है. पिछले कुछ सालों में, उन्होंने ने मुंबई में लग्जरी घरों और पंचगनी में एक फार्महाउस समेत विशाल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो तैयार किया है.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान के पोर्टफोलियो की सबसे मूल्यवान संपत्तियों में से एक मुंबई के पाली हिल, बांद्रा में स्थित 'विर्गो को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी' में करीब 12 अपार्टमेंट्स है, जो शहर के सबसे महंगे और पसंदीदा आवासीय क्षेत्रों में से एक है.

यह भी पढ़ें: बिना स‍िंदूर-मंगसूत्र के दुल्हन बनीं गौरी, मगर आम‍िर ने पहनी पायल, धोती-कुर्ते में छाए

इस हाउसिंग सोसायटी का पुनर्विकास किया जा रहा है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पुनर्विकास के जरिए इस प्रॉपर्टी को एक अल्ट्रा-लग्जरी रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट में बदलने की उम्मीद है, जिसमें सी फेसिंग अपार्टमेंट होंगे और जिनकी कीमत ₹1 लाख प्रति वर्ग फुट से अधिक होगी, इस पुनर्विकास के हिस्से के रूप में, आमिर खान को इस प्रोजेक्ट में नए अपार्टमेंट्स मिलने की उम्मीद है.

आमिर ने साल 2025 में मुंबई के पाली हिल इलाके में चार अपार्टमेंट किराए पर लिए थे, नरगिस दत्त रोड पर 'विल्नोमोना अपार्टमेंट्स' में स्थित इन फ्लैटों को 2030 में समाप्त होने वाली पांच साल की अवधि के लिए लीज पर लिया गया था. खबरों के मुताबिक, इस लीज का मासिक किराया ₹24.5 लाख है, जिसमें ₹1.46 करोड़ से अधिक का सिक्योरिटी डिपॉजिट और 5% वार्षिक किराया वृद्धि शामिल है.  

Advertisement

विर्गो को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी और विल्नोमोना अपार्टमेंट्स के अलावा, आमिर खान के पास हिल व्यू, बेला विस्टा और मरीना अपार्टमेंट्स में भी घर हैं. इसके साथ ही बांद्रा में समुद्र के सामने एक शानदार घर होने के कारण वह मुंबई में बॉलीवुड के सबसे बड़े आवासीय संपत्ति मालिकों में से एक बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: महंगी मुंबई में सस्ते और शानदार इलाके, जहां बजट में मिलेगा घर

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »