सरकार ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानि MDR लागू करने का ऐलान कर दिया है. 15 सितंबर को हुई UPI संचालन समिति की बैठक में 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए UPI MDR को 40 बीपीएस या 0.4 फीसदी कर दिया है, जिसका मतलब है कि 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर व्यापारियों को 0.4 फीसदी का चार्ज देना होगा.