भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 27 मार्च 2026 को सुबह जारी रेट्स में सोना-चांदी सस्ता हुआ है.
ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 143715 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ अब 2 लाख 25 हजार रुपये किलो तक आ गई है.
Gold Rate Today 27 March 2026: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?
ibjarates.com पर 27 मार्च 2026 को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 143140 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 131643 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. बीते दिन गुरुवार यानी 26 मार्च को राम नवमी के अवकाश की वजह से रेट्स जारी नहीं किए गए थे.
कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?
| शुद्धता | बुधवार, 25 मार्च शाम का भाव | शुक्रवार, 27 मार्च सुबह का भाव | रेट में कितना बदलाव | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 (24 कैरेट) | 146205 | 143715 | 2490 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 (23 कैरेट) | 145620 | 143140 | 2480 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 (22 कैरेट) | 133924 | 131643 | 2281 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 (18 कैरेट) | 109654 | 107786 | 1868 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 (14 कैरेट) | 85530 | 84073 | 1457 रुपये सस्ता |
| चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 234814 |
225700 Advertisement |
9114 रुपये सस्ती |
बीते कारोबारी दिन यानी 25 मार्च को था 22-24 कैरेट सोने का रेट?
24 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड
ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.
aajtak.in