Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

सूर्यास्त्र रॉकेट का सफल परीक्षण... फिर भागने लगा ये स्‍टॉक, आज 12% चढ़ा!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST
  • 1/7

डिफेंस सेक्‍टर की एक कंपनी का शेयर पिछले कुछ दिनों से रुकने का नाम नहीं ले रही है. हर दिन यह शेयर 10 फीसदी से ज्‍यादा तेजी दिखा रहा है. शुक्रवार को पुणे स्थित डिफेंस कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी Nibe के शेयरों में 12 प्रतिशत की तेजी आई. (Photo: Pixabay)

  • 2/7

इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने ओडिशा के तट से अपने 'सूर्यास्त्र'रॉकेटों का सफल परीक्षण किया है. उसके बाद से ही इस शेयर में शानदार तेजी आई है. 20 मई को कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि उसने सूर्यास्त्र रॉकेटों के फायरिंग टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. इन रॉकेटों की मारक रेंज 150 किलोमीटर और 300 किलोमीटर है. (Photo: ANI) 

  • 3/7

यह स्टॉक आज इंट्राडे में करीब 12 प्रतिशत चढ़ गया.वहीं रॉकेट परीक्षण की खबर आने के बाद से ही यह शेयर 3 दिनों में करीब 30 फीसदी चढ़ चुका है. टेस्टिंग 18 और 19 मई को किए गए. कंपनी ने बताया कि दोनों परीक्षणों ने सभी टारगेट्स को बहुत ही सटीकता के साथ तय किया. (Photo: Nibe Ltd) 

Advertisement
  • 4/7

'सूर्यास्त्र' दुनिया के सबसे सटीक लंबी दूरी के रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम में से एक है. यह 300 किलोमीटर तक की दूरी पर 2 मीटर से कम का CEP हासिल करने की क्षमता रखता है. उम्‍मीद है कि यह रॉकेट भारतीय सेना को सटीक लक्ष्‍यों को टारगेट करने में मदद करेगा.  (Photo: Nibe Ltd) 

  • 5/7

यह रॉकेट दुश्मन के ठिकानों पर सटीक और जमीन से जमीन पर दुश्‍मन के इलाकों में घुसकर मार करने की क्षमता रखता है. इस सिस्टम का मकसद पारंपरिक फील्ड आर्टिलरी और भारी बैलिस्टिक मिसाइल प्लेटफॉर्म के बीच की खाई को भरना है. (Photo: Getty )

  • 6/7

 Nibe के शेयर प्रदर्शन की बात करें तो यह शेयर 5 साल के दौरान गिरावट पर रहा है. साथ ही इस साल 26 फीसदी चढ़ा है और एक साल के दौरान इसमें 5 फीसदी की गिरावट रही है. (Photo: Pixabay)

Advertisement
  • 7/7

नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement