500 दुकानें जलने के बाद सांसद पप्पू यादव ने की 10 लाख की मदद, बांटे 10 हजार के चेक और 5 हजार नकद

कटिहार के कुरसेला हाट बाजार में 15 फरवरी को हुए भीषण अग्निकांड में करीब 500 दुकानें जलकर राख हो गईं. इस हादसे के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़ितों के बीच पहुंचे और लगभग 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद बांटी. उन्होंने सरकार पर जिम्मेदारी न निभाने का आरोप लगाया.

Advertisement
पप्पू यादव ने अग्निकांड पीड़ितों को बांटी मदद. (Photo: PTI) पप्पू यादव ने अग्निकांड पीड़ितों को बांटी मदद. (Photo: PTI)

बिपुल राहुल

  • कटिहार ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST

कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड स्थित हाट बाजार की मंडी में 15 फरवरी को भीषण अग्निकांड हुआ था. इस हादसे में करीब 500 छोटे-बड़े दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं. इस आगजनी में व्यवसायियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.

इस त्रासदी के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़ित दुकानदारों और परिवारों के बीच पहुंचे. उन्होंने इस दुख की घड़ी में करीब 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की. पप्पू यादव ने अग्नि पीड़ितों को बंद लिफाफे में 10 हजार रुपये का चेक दिया और छोटे दुकानदारों को 5 हजार रुपये की नगद सहायता बांटी.

Advertisement

पीड़ित दुकानदारों के बीच पहुंचे सांसद पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि यह मदद उनके जान-पहचान के लोगों और दुबई में बैठे परिचितों के सहयोग से जुटाई गई है. उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह पीड़ितों की मदद करे, लेकिन जो काम सरकार को करना चाहिए, वह हम कर रहे हैं.

उन्होंने सरकार से मांग की कि गरीब दुकानदारों से बैंक की ईएमआई पांच से छह महीने तक न ली जाए, ताकि वे फिर से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि कुछ एमएलसी और विधायक इस पर राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने अपील की कि गरीबों के दुख में राजनीति नहीं होनी चाहिए.

बैंक ईएमआई राहत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग उठाई

उन्होंने जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ितों को जल्द पक्के घर और दुकान के रूप में सहायता देने की मांग की. सांसद ने कहा कि सीमांचल और कोसी उनकी जिंदगी है और ऐसे संकट में बेटे की तरह फर्ज निभाना उनका दायित्व है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement