RJD छोड़ने वाले मृत्युंजय तिवारी आज BJP में होंगे शामिल, कुछ ही दिन पहले दिया था इस्तीफा

राजद के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने हाल ही में राजद से इस्तीफा देते हुए पार्टी में उपेक्षा, अपमान और शिकायतों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया था.

Advertisement
मृत्युंजय तिवारी को तेजस्वी यादव के खास लोगों में गिना जाता था. (File Photo- ITG) मृत्युंजय तिवारी को तेजस्वी यादव के खास लोगों में गिना जाता था. (File Photo- ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होंगे. हाल ही में राजद से इस्तीफा देने वाले तिवारी ने पार्टी नेतृत्व पर लगातार उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया था. उनके बीजेपी में शामिल होने को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है.

मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक राजद का प्रमुख चेहरा रहे. इससे पहले इस्तीफा देते समय उन्होंने बताया कि 2014 में जब राजद कठिन दौर से गुजर रही थी, तब पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का काम किया.

Advertisement

तिवारी ने कहा कि वर्ष 2022 में जब पार्टी के कई विधायक अलग हो गए थे और संगठन मुश्किल दौर में था, तब भी उन्होंने पूरी निष्ठा से पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखा. लेकिन पिछले सात-आठ महीनों से उनके साथ लगातार अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे वे बेहद आहत थे.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी के जिन करीबियों से जूझ रहे थे रोहिणी-तेजप्रताप, क्या उन्हीं से दुखी थे मृत्युंजय तिवारी?

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी नाराजगी कई वरिष्ठ नेताओं के सामने रखी और तेजस्वी यादव को भी स्थिति से अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उनके मुताबिक, पार्टी में कुछ नेताओं का इतना प्रभाव बढ़ गया है कि उनकी बात ही अंतिम मानी जाती है और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है.
 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »