scorecardresearch
 

अमेरिका के एक स्कूल में गोलीबारी, दो छात्रों की मौत

किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है. घटना की जांच की जा रही है. सुरक्षा अधिकारी एज्टेक हाईस्कूल में तलाशी कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है.

Advertisement
X
फाइल फोटो
फाइल फोटो

अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी प्रांत न्यू मेक्सिको में आज एक हाईस्कूल में गोलीबारी होने से दो छात्र मारे गए. पुलिस ने बताया कि हमलावर भी मारा गया. पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि घटना एज्टेक हाईस्कूल में हुई.

किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है. घटना की जांच की जा रही है. सुरक्षा अधिकारी एज्टेक हाईस्कूल में तलाशी कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है.

इस साल अमेरिका में बंदूक की वजह से 3700 किशोर या तो घायल हुए या तो उनकी मौत हो गई. यह आंकड़ा नॉन प्रॉफिट गन वायलेंस आर्काइव ऑर्गनाइजेशन द्वारा शेयर किया गया था.

Advertisement
Advertisement