scorecardresearch
 
Advertisement

Afghanistan Pakistan War LIVE: मुनीर की फौज पर तालिबान की चोट... अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच भीषण जंग, सीमा पर जमकर खूनखराबा

aajtak.in | नई दिल्ली | 27 फरवरी 2026, 10:22 AM IST

Afghanistan-Pakistan War Live Updates: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष तीव्र हो गया है. पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में एयर स्ट्राइक की, जिसके जवाब में तालिबान ने सीमा चौकियों पर बड़े हमले शुरू किए. दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई से तनाव बढ़ा है, और कतर की मध्यस्थता में युद्धविराम खतरे में है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश की सुरक्षा का संकल्प जताया, जबकि तालिबान ने जोरदार जवाब की चेतावनी दी.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच छिड़ी भीषण जंग (Photo: ITG) पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच छिड़ी भीषण जंग (Photo: ITG)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग आक्रामक हो गई है. शुक्रवार की दरमियानी रातें पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान के काबूल, कंधार और पक्तिया में एयर स्ट्राइक की है. तालिबान ने रात को "बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान" शुरू किया, जिसमें पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमले किए गए. पाकिस्तान ने इसे "अकारण हमला" बताया और तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए कई अफगान पोस्ट्स नष्ट कर दिए.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का कहना है कि वह अपने मुल्क के क्षेत्र की एकता और शांति से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा. दूसरी ओर, तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने ज़ोरदार पलटवार करने की चेतावनी दी है. 

अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 26 फरवरी की रात को पाकिस्तानी सेना ने अफगानी क्षेत्र में वैसे हमले किए जिनमें महिलाओं और बच्चों की जान गई. मंत्रालय के अनुसार, अफगान सेनाओं ने पकतिका, पकतिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों में बदले की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेल दिया. इस लड़ाई में दो सैन्य बेस, 19 पोस्ट कब्जे में लिए गए और चार पोस्ट से पाकिस्तानी सैनिक फरार हो गए.

दोनों मुल्कों के बीच शुरू हुए संघर्ष से कतर-मध्यस्थता वाला युद्धविराम खतरे में है और साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ रही है. 

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग पर सबसे पहले और सटीक जानकारी यहां मिलेगी. इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें और पाइए इस जंग की सबसे ताजा अपडेट. साथ ही जानिए, दुनिया इस युद्ध को लेकर किस तरह देख रही है.

10:22 AM (एक मिनट पहले)

Afghanistan Pakistan Conflict: तस्वीरों में देखें पाकि-अफगान की जंग

Posted by :- Anurag

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आई कुछ तस्वीरों को आप नीचे देख सकते हैं. तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि ग्राउंड जीरो पर माहौल कितना तनावपूर्ण है.

 

 

10:16 AM (8 मिनट पहले)

Afghanistan Pakistan Tensions: PAK विदेश मंत्रालय ने कहा - तालिबान के सत्ता में आने के बाद आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई

Posted by :- Anurag

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अनुसार, अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की संख्या में खासा इजाफा देखा गया है. ख़ासतौर से पिछले 12-18 महीनों में इन घटनाओं में वृद्धि हुई है. ये हमले मुख्य रूप से सीमा के पास के इलाकों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में हुए हैं, जिनका उद्देश्य पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना और देश में आतंकवाद को बढ़ावा देना है.
 

10:03 AM (21 मिनट पहले)

Afghanistan Pakistan Conflict: ग्राउंड जीरो पर क्या है हालात?

Posted by :- Anurag

डूरंड लाइन पर तालिबान लड़ाकों की स्थिति मजबूत है. अब तक लड़ाकों ने पाकिस्तान के 19 सैन्य पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें -  डूरंड लाइन पर तालिबान मजबूत, पाकिस्तान आर्मी के 19 पोस्ट कब्जाए... जानें ग्राउंड पर क्या हैं हालात
 

9:15 AM (एक घंटा पहले)

Afghanistan-Pakistan Conflict LIVE: अफगान सेना प्रमुख कारी फसीहुद्दीन फितरत ने खुद संभाली जंग की कमान

Posted by :- Anurag

अफगानिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कारी फसीहुद्दीन फितरत ने कहा है कि वह देश में चल रही विभिन्न सैन्य कार्रवाइयों की व्यक्तिगत रूप से कमान संभाल रहे हैं. वे सीधे मैदान में चल रहे युद्ध अभियानों की निगरानी कर रहे हैं. उनकी सक्रिय कमान सेनाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ तालिबान सरकार की सैन्य क्षमता को भी मजबूत कर रही है.

इनपुट: सुबोध कुमार

Advertisement
8:55 AM (एक घंटा पहले)

PAK-Afghan Tension News LIVE: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्या कहा?

Posted by :- Anurag

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके देश की सेना किसी भी आक्रामक ताकत को तेजी से कुचल देने की पूरी क्षमता रखती है. यह बयान उन्होंने पड़ोसी देश अफगानिस्तान पर किए गए हवाई हमलों के बाद दिया. पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स पेज पर जारी बयान में प्रधानमंत्री ने यह भरोसा व्यक्त किया कि देश की पूरी जनता पाकिस्तानी बलों के समर्थन में एकजुट है.
 

8:52 AM (एक घंटा पहले)

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान का दावा - 130 से अधिक तालिबानी मारे गए

Posted by :- Anurag

पाकिस्तान ने अफगान तालिबान द्वारा सीमा पर किये गए कथित हमलों के जवाब में एक जबरदस्त जवाबी ऑपरेशन "ग़ज़ब-ए-हक़" शुरू किया है. इस ऑपरेशन की शुरुआत गुरुवार रात देर से की गई, जब अफगान तालिबान ने पाकिस्तान की सीमा पर कई चौकियों और पोस्टों पर हमले किये.

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि इस जवाबी कार्रवाई में अब तक 130 से अधिक तालिबानी लड़ाके मारे जा चुके हैं. सेना के मुताबिक, यह ऑपरेशन सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और किसी भी तरह के आतंकवादी हमले को रोकने के लिए आवश्यक था.

इनपुट: पीटीआई

8:47 AM (एक घंटा पहले)

Afghanistan-Pakistan Tension LIVE: पाक-अफगान युद्ध के बीच पाक विदेश मंत्री इशाक दार का सऊदी विदेश मंत्री से फोन संपर्क

Posted by :- Anurag

पाक-अफगान युद्ध के तनावपूर्ण माहौल के बीच पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक दार ने सऊदी अरब के विदेशी मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से फोन पर बातचीत की है. सऊदी अरब की विदेश मंत्रालय ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की है.

इनपुट: सुबोध कुमार

8:44 AM (एक घंटा पहले)

PAK-Afghan Border News LIVE: पाकिस्तान का कौन सा विमान गिरा?

Posted by :- Anurag

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को मार गिराया है. तालिबान लड़ाकों की ओर से पाकिस्तानी सेना को कड़ी टक्कर मिल रही है. आइए जानते हैं फिर पाक का कौन सा विमान गिरा है. यहां क्लिक कर पढ़ें -   चीन का JF-17 या अमेरिकी F16? कौन सा पाकिस्तानी जेट गिराया अफगान लड़ाकों ने... सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा
 

8:39 AM (एक घंटा पहले)

अफगानिस्तान ने गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट

Posted by :- Anurag

पाकिस्तान को तालिबान के लड़ाकों से मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है. पाक के एयर स्ट्राइक का बदला फाइटर जेट को गिरा कर लिया गया है. पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें -   अफगान बॉर्डर में घुसते ही PAK फाइटर जेट का काम तमाम, मुनीर आर्मी को तालिबान की तगड़ी चोट
 

Advertisement
8:14 AM (2 घंटे पहले)

PAK Vs Afghan, किसकी सेना है ज्यादा ताकतवर?

Posted by :- Anurag

पाकिस्तान की सेना की तो समय-समय पर अफगानिस्तान हेकड़ी निकलता रहता है. तालिबान के शासनकाल में अफ़ग़ान-पाक के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. आइए तो ऐसे में जानते हैं कि अगर ये युद्ध और विकराल होता है तो किसका पलड़ा भारी होगा. यहां क्लिक कर पढ़ें - पाकिस्तानी सेना के सामने कहां टिकती है अफगान सेना, क्या तालिबान लड़ाके बदलेंगे 'वॉर गेम'?
 

8:08 AM (2 घंटे पहले)

डूरंड लाइन क्या है, जिस पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है विवाद

Posted by :- Anurag

डूरंड लाइन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगभग 2,640 किलोमीटर लंबी विवादित सीमा है. यह सीमा 1893 में ब्रिटिश भारत के विदेश सचिव सर हेनरी मॉर्टिमर डूरंड और अफगानिस्तान के अमीर अब्दुर रहमान खान के बीच हुए समझौते द्वारा स्थापित की गई थी. इसका उद्देश्य ब्रिटिश और रूसी साम्राज्यों के बीच एक सुरक्षात्मक बफर जोन बनाना था. हालांकि, अफगानिस्तान ने इस सीमा को कभी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया, क्योंकि यह अफगानिस्तान की प्रमुख पश्तून जनजातियों को दो हिस्सों में विभाजित कर देती है.

1947 में पाकिस्तान के गठन के बाद यह विवाद और भड़क गया. अफगानिस्तान ने अपने पश्तून बहुल इलाकों को वापस मांगने के साथ 'पश्तूनिस्तान' नामक एक अलग प्रदेश की मांग की, जिसे पाकिस्तान ने हमेशा ठुकराया है. तालिबान सरकार भी डूरंड लाइन को आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय सीमा मानने से इंकार करती है और पाकिस्तान द्वारा सीमा पर लगाई जा रही बाड़ का विरोध करती है.

7:59 AM (2 घंटे पहले)

PAK-Afghan Border News LIVE: अफगानिस्तान की राजधानी में जेट विमान के आवाज़ सुने गए

Posted by :- Anurag

अफगान की राजधानी काबुल में जेट विमानों की आवाज सुनाई दी और कई तेज धमाकों के साथ गोलीबारी हुई. फ्रांसीसी समाचार एजेंसी (एएफ़पी) के पत्रकारों ने इस घटना को लाइव रिपोर्ट किया.

अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार, जो तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा का ठिकाना है, में भी वहीं तेज आवाजें सुनी गईं. वहां के एक एएफ़पी संवाददाता ने भी जेट विमानों के उड़ान भरने की पुष्टि की.

afghan
अफगानिस्तान के नांगरहार इलाके में सड़क पर मिलिट्री गाड़ियां चलते हुए (Photo: Reuters)

 

7:53 AM (2 घंटे पहले)

अफगान हवाई क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी विमान को मार गिराने का दावा

Posted by :- Anurag

सुरक्षा सूत्रों ने स्थानीय मीडिया TOLOnews को बताया है कि अफगान सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया है, जो अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा था.

7:47 AM (2 घंटे पहले)

PAK-Afghan Border News LIVE: पाक के रक्षा मंत्री का अफगान को खुली चेतावनी

Posted by :- Anurag

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान के खिलाफ 'ओपन वॉर' घोषित कर दिया है.  पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं - पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान के खिलाफ Open War का किया ऐलान, दोनों ओर ताबड़तोड़ हमले
 

Advertisement
7:41 AM (2 घंटे पहले)

PAK-Afghan Tensions News LIVE: अफगान-पाक टकराव पर संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी

Posted by :- Anurag

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तालिबान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्षों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंका जताई है. गुटेरेस ने दोनों पक्षों से अपील की है कि वे और अधिक सैन्य संघर्ष से बचें और संवाद के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इन बढ़ते तनावों पर टिकी हैं क्योंकि यदि संघर्ष जारी रहा तो इसके व्यापक क्षेत्रीय प्रभाव हो सकते हैं.

7:32 AM (2 घंटे पहले)

PAK-Afghan Border News LIVE: पाकिस्तान का कहना है कि उसकी सशस्त्र सेना ने तालिबान को करारा जवाब दिया

Posted by :- Anurag

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने बताया कि अफगानिस्तान में हुए हवाई हमलों को "करारा जवाब" दिया गया है. यह बयान काबुल और कंधार जैसे प्रमुख शहरों में बम धमाकों और गोलीबारी की घटनाओं के बीच आया है. नक़वी ने कहा, "अफगान तालिबान की खुले तौर पर हुई आक्रामकता के जवाब में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने उचित जवाब दिया है."
 

7:22 AM (3 घंटे पहले)

PAK-Afghan Tensions News LIVE: अफगानिस्तान ने कहा कि 2 सैन्य अड्डे और 19 पोस्ट कब्जे में

Posted by :- Anurag

अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि चार घंटे तक चली लड़ाई में 2 सैन्य अड्डों और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया. साथ ही कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ने और हथियार जब्त करने की भी बात कही गई है.
 

7:20 AM (3 घंटे पहले)

Afghanistan-Pakistan Tensions News: अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

Posted by :- Anurag

अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कार्रवाई 26 फरवरी रात 8 बजे शुरू हुई और यह जवाबी अभियान था.
 

7:18 AM (3 घंटे पहले)

Afghanistan-Pakistan Tensions News LIVE Updates: पाकिस्तान का दावा - 36 अफगान लड़ाके मारे गए.

Posted by :- Anurag

पाकिस्तान का दावा है कि उसकी जवाबी कार्रवाई में 36 अफगान लड़ाके मारे गए. पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि अफगान तालिबान ने बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरू की, जिसके बाद मजबूरन जवाब देना पड़ा.
 

Advertisement
7:17 AM (3 घंटे पहले)

PAK-Afghan Tensions News LIVE: पाकिस्तान बोले - केवल 2 सैनिक मारे गए

Posted by :- Anurag

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 55 सैनिकों के मारे जाने के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है. इस्लामाबाद के मुताबिक उसके केवल 2 सैनिक मारे गए और 3 घायल हुए हैं. उसने अफगान पक्ष के आंकड़ों को गलत और भ्रामक बताया है.

7:16 AM (3 घंटे पहले)

Afghanistan-Pakistan conflict LIVE: तालिबान का दावा - 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

Posted by :- Anurag

अफगान तालिबान प्रशासन ने दावा किया है कि सीमा पर हुई झड़पों में कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. तालिबान का कहना है कि यह कार्रवाई जवाबी थी और उसने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ा नुकसान पहुंचाया है.
 

7:12 AM (3 घंटे पहले)

PAK-Afghan Tensions LIVE Updates: डूरंड लाइन पर तनाव

Posted by :- Anurag

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर बढ़ता तनाव अब गंभीर सैन्य टकराव में बदल गया है. सीमा पार गोलीबारी और जवाबी कार्रवाई के दावों ने हालात को और बिगाड़ दिया है. दोनों देशों के बयान एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, जिससे स्थिति और उलझ गई है.

Advertisement
Advertisement