scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

तस्वीरों में देखें... जहां पाकिस्तान-तालिबान की जंग चल रही वहां कैसा है मंजर

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वॉर क्लेश
  • 1/8


रातभर चली भीषण झड़पों ने हालात पूरी तरह बदल दिए. अफगान लड़ाकों ने सीमा के कई हिस्सों में तेज हमला बोला, जिससे पाकिस्तानी पोस्टों पर भारी दबाव बना.दोनों तरफ से भारी हथियारों की गूंज सुनाई देती रही और सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव चरम पर पहुंच गया.

(Photo:AFP)

रातोंरात बदला हालात का नक्शा
  • 2/8

पाकिस्तान ने पलटवार का दावा तो किया, लेकिन अफगान बलों की रणनीति के सामने उसका प्रभाव सीमित दिखा. पाक अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कई लड़ाकों को मार गिराया, मगर जमीनी हालात में अफगानिस्तान का दावा भारी रहा.

(Photo:Reuters)

रातोंरात बदला हालात का नक्शा
  • 3/8

अफगानिस्तान ने दावा किया कि उनके जवाबी हमले में पाकिस्तानी सैनिकों को बड़ा नुकसान पहुंचा और कई जवान मारे गए. रातभर चली कार्रवाई के बाद तालिबान कमांडरों ने बताया कि उन्होंने महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.
(Photo:ITG)

Advertisement
रातोंरात बदला हालात का नक्शा
  • 4/8


दोनों देशों के दावों में भारी अंतर होने से वास्तविक हताहतों की तस्वीर साफ नहीं हो पाई. मीडिया की सीमित पहुंच और प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बंदिशों के कारण जमीन पर सही संख्या का पता लगाना मुश्किल रहा. 

(Photo:AFP)

रातोंरात बदला हालात का नक्शा
  • 5/8

काबुल में रातभर धमाकों और विमान की आवाजों ने लोगों को सहमा दिया. कई इलाकों में आसमान में तेज रोशनी और विस्फोट देखे गए.तालिबान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने हवाई हमले किए, जबकि पाक पक्ष ने इस दावे पर चुप्पी साध ली.

(Photo:AFP)

रातोंरात बदला हालात का नक्शा
  • 6/8

दोनों देशों के दावों में भारी अंतर होने से वास्तविक हताहतों की तस्वीर साफ नहीं हो पाई. मीडिया की सीमित पहुंच और प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बंदिशों के कारण ज़मीन पर सही संख्या का पता लगाना मुश्किल रहा.

(Photo:Reuters)

रातोंरात बदला हालात का नक्शा
  • 7/8

ये तस्वीरें पाकिस्तानी सैनिक शुक्रवार को चमन में पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर क्रॉसिंग के पास गश्त करते हुए दिखाई देते हैं. तालिबान प्रवक्ताओं ने कहा कि रातभर चली कार्रवाई में उन्होंने सीमा के कई इलाकों में पाक पोस्टों और ठिकानों पर कब्जा किया. दावा किया गया कि पाक सैनिक कुछ स्थानों पर अपनी पोजीशन छोड़कर पीछे हटे.

(Photo:AFP)

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वॉर
  • 8/8

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की पूर्व कार्रवाई में महिलाओं और बच्चों की मौत हुई, जिसके बाद जवाबी हमला जरूरी हो गया. उनके मुताबिक यह पूरी तरह बदले की कार्रवाई थी, जिसमें सीमावर्ती इलाकों में समन्वित हमला कर कई ठिकानों को निशाना बनाया गया.

(Photo:AFP)

Advertisement
Advertisement