महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव के लोग हैरत में पड़ गए जब उन्हें आसमान में सूर्य के चारों तरफ एक अनोखी रिंग देखने को मिली. सूर्य के चारों तरफ ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने गोला बना दिया हो, जिसके बीच में सूर्य हो.
2/5
ये दिलचस्प नजारा महाराष्ट्र में सतारा जिले के पाटन कस्बे में देखने को मिला. इस कस्बे के लोगों को आसमान में एक रिंग दिखाई दी जो सूर्य को चारों तरफ से घेरे हुए थी.
3/5
सूर्य के चारों तरफ ये रिंग 1 जून 2019 को दोपहर 12 बजे से 12.15 बजे के बीच दिखाई दी. इस नजारे को देखने के बाद इसकी चर्चा सब जगह होने लगी.
Advertisement
4/5
दरअसल, यह रिंग सूर्य और चंद्रमा का खूबसूरत गोलाकार प्रभामंडल होता है, जो 22 डिग्री एंगल पर एक-दूसरे से मिलते हैं. यह दृश्य सूर्य या चंद्रमा की रोशनी पर नहीं, बल्कि एटमॉस्फेरिक आइस क्रिस्टल और लाइट के रिफ्लेक्शन से बनता है.
5/5
इस घटना को 22° हैलो इफेक्ट कहते हैं. ये इफेक्ट साल के 365 दिनों में से करीब 100 दिन नजर आता है.