scorecardresearch
 
Advertisement

राजमोहन

राजमोहन

राजमोहन

राजमोहन (Rajmohan Arumugam) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में टीवीके उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे. 2026 तमिलनाडु विधानसभी चुनाव में TVK ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की. 10 मई 2026 को अभिनेता से नेता बने थलपति विजय राज्य के मुख्यमंत्री बने. राजमोहन विजय सरकार में कैबिनेट मंत्री बने.

राजमोहन “पुट चटनी राजमोहन” के नाम से भी फेमस हैं. वह एक अभिनेता, स्टैंडअप कॉमेडियन, निर्देशक, टीवी एंकर, मोटिवेशनल स्पीकर, कंटेंट क्रिएटर और राजनेता हैं. वह TVK के प्रचार सचिव भी हैं.

टीवी करियर की शुरुआत उन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो Tamil Pechu Engal Moochu से की. 2008-09 में शो का दूसरा सीजन जीता. बाद में उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म Put Chutney के जरिए सोशल अवेयरनेस और राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाना शुरू किया. उनके कई वीडियो वायरल हुए. 2018 में कावेरी जल विवाद के दौरान बनाया गया वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया.

2018 में अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी फिल्म NOTA के प्रमोशन के लिए राजमोहन के साथ सहयोग किया था. यह वीडियो Put Chutney यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ.
 

और पढ़ें
Follow राजमोहन on:
Advertisement
Advertisement