scorecardresearch
 

Redmi 9A की भारत में सेल आज, शुरुआती कीमत 6,799 रुपये, जानें ऑफर्स

Redmi 9A को आज भारत में दोपहर 12 बजे से सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी बिक्री ऐमेजॉन और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट से की जाएगी. इस फोन को इसी महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था.

Advertisement
X
Redmi 9A
Redmi 9A
स्टोरी हाइलाइट्स
  • ये फोन दो कलर ऑप्शन में आता है
  • इसकी कीमत 6,799 रुपये से शुरू होती है
  • इसके रियर में 13MP का सिंगल कैमरा है

Redmi 9A को आज भारत में दोपहर 12 बजे से सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी बिक्री ऐमेजॉन और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट से की जाएगी. इस फोन को इसी महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. ये Redmi 9 सीरीज का हिस्सा है. ये तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है.

Redmi 9A के 2GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 6,799 और 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.

सेल ऑफर्स की बात करें तो ऐमेजॉन पर ग्राहकों को बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर 5 प्रतिशत तक छूट, ICICI बैंक डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत तक छूट और HSBC कैशबैक कार्ड पर 5 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही ग्राहक नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी ले पाएंगे.

Redmi 9A के स्पेसिफिकेशन्स

डु्अल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.53-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) LCD डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है. Redmi 9A की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

Advertisement

फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A के रियर में 13MP का सिंगल कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB तक की है, जिसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कनेक्टिविटी के लिहाज से यहां 4G LTE, Wi-Fi, एक 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो-USB पोर्ट का सपोर्ट मौजूद है. इसमें 3GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 प्रोसेसर मौजूद है.

 

Advertisement
Advertisement