scorecardresearch
 

Paytm वॉलेट यूजर्स का आंकड़ा 20 करोड़ के पार

नोटबंदी के बाद से तेजी से बढ़ते हुए Paytm के वॉलेट यूजर्स का आंकड़ा 20 करोड़ के पार हो गया है.

Advertisement
X
Paytm वॉलेट यूजर्स का आंकड़ा 20 करोड़ के पार
Paytm वॉलेट यूजर्स का आंकड़ा 20 करोड़ के पार

ऑनलाइन भुगतान सेवा मुहैया करानेवाली कंपनी Paytm के वॉलेट का इस्तेमाल करनेवाले यूजर्स का आंकड़ा 20 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पेटीएम ने एक बयान में कहा कि पेटीएम वॉलेट के लॉन्च करने के महज तीन सालों के भीतर कम्पनी ने देश में पेमेंट सिस्टम को बड़े स्तर पर उपयोगी और स्वीकार्य बनाते हुए 20 करोड़ यूजर्स की यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है.


पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक एब्बट ने बताया, 'हम व्यापारी व ग्राहकों को डिजिटल रूप से अतिरिक्त शून्य लागत पर लेन-देन करने में मदद करते हैं. यू़जर्स और 5 लाख से अधिक डेली यूजर्स होने से हमारे पेमेंट सिस्टम में देश का विश्वास बढ़ता जा रहा है. हम इस सेक्शन में कस्टमर्स को ध्यान में रखकर अपना काम करेंगे ताकि हम भारत के विशाल व्यापारी और ग्राहक समूह तक पहुंचा जा सके.

Advertisement


कंपनी ने 24x7 मर्चेंट हेल्पलाइन को भी लॉन्च किया है ताकी देशभर के व्यापारियों को कैशलेस पेमेंट लेने में मदद किया जा सके. Paytm ने एक अभियान भी लॉन्च किया था जिसमें वॉलेंटियर्स को इनवाइट कर डिजिटल पेमेंट के फायदे बताए जाते हैं ताकी वो जाकर अपने आस-पड़ोस में इस जानकारी को फैला सकें. छोटे शहरों और अलग-अलग भाषाओं से अपने प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए कंपनी ने अपने प्लेटफार्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, मराठी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, उड़िया और पंजाबी में चला रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement