scorecardresearch
 

2020 U19 World Cup: दांव पर सेमीफाइनल का टिकट, भारत-ऑस्ट्रेलिया में टक्कर

2020 U19 World Cup: अपने ग्रुप स्तर में भारत को सबसे प्रतिस्पर्धी टीम न्यूजीलैंड के रूप में मिली थी. बारिश से बाधित इस मैच में भारत ने डकवर्थ लुइस नियम से जीत हासिल की थी.

Advertisement
X
2020 U19 World Cup
2020 U19 World Cup

मौजूदा विजेता भारत आसानी से अंडर-19  वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है. ग्रुप-ए से अजेय रहते हुए भारत ने अंतिम-8 में प्रवेश किया है. मंगलवार को उसे ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. सेनवेस पार्क पर खेले जाने वाले मैच में एक बात होना तय है. वो यह कि खिताब की दो प्रबल दावेदारों में से एक टीम वर्ल्ड कप की खिताबी दौड़ से बाहर हो जाएगी.

फॉर्म में है टीम इंडिया

भारत ने सबसे ज्यादा चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप को जीता है और उसके बाद कोई टीम है तो वह है ऑस्ट्रेलिया. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में आई है. उसे एक हार नसीब हो चुकी है, जबकि भारतीय टीम अजेय है. इससे भारत को आत्मविश्वास मिलेगा.

अपने ग्रुप स्तर में भारत को सबसे प्रतिस्पर्धी टीम न्यूजीलैंड के रूप में मिली थी. बारिश से बाधित इस मैच में भारत ने डकवर्थ लुइस नियम से जीत हासिल की थी. इस मैच से एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी के मजबूत होने की बानगी मिली थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- धोनी को याद करती है टीम इंडिया? चहल बोले- कॉर्नर सीट अब भी खाली

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयासवाल ने 57 और दिव्यांश सक्सेना ने 52 रन बनाए थे. जायसवाल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहल मैच में भी अर्धशतक जमाया था. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं और टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार अपने कंधों पर लिए हुए हैं.

गेंदबाज कर रहे हैं कमाल

दिव्यांश और कप्तान प्रियम गर्ग उनका साथ देने का माद्दा रखते हैं. निचले क्रम में टीम को संभालने का काम विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रूव जुरेल ने अच्छे से किया है.

गेंदबाजों की बात करें तो लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने जापान और न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी. अर्थव अंकोलेकर ने कीवी टीम के खिलाफ उनका अच्छा साथ दिया था. इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी भारतीय आक्रमण में मुख्य चेहरा हैं.

टीमें (संभावित):

भारत अंडर-19 टीम: प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जयासवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरेल (विकेटकीपर/उप-कप्तान), शाश्वत रावत, सिद्देश वीर, शुभांग हेग्डे, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अर्थव अंकोलेरकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल.

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम: मैकेंजी हार्वी (कप्तान), कूपर कोनली, ओलिवर डेविस, सैम फैननिंग, जैक फ्रेसर मैक्गर्ग, लाचलान हियर्ने, कौरे कैली, लियम मार्शल, टॉड मर्फी, पैट्रिक रोवे, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, ब्रैटली सिम्पसन, कोनोर सोली, मैथ्य विलियंस.

Advertisement

Advertisement
Advertisement