scorecardresearch
 
Advertisement
खेल

...जब धोनी की डांस ट्रेनर बनी बेटी जीवा, देखिए VIDEO

...जब धोनी की डांस ट्रेनर बनी बेटी जीवा, देखिए VIDEO
  • 1/7
महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. मैदान से दूर माही अपने परिवार के साथ फुर्सत के हसीन पल बिता रहे हैं.
...जब धोनी की डांस ट्रेनर बनी बेटी जीवा, देखिए VIDEO
  • 2/7
हाल ही में धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी जीवा से डांस के बढ़िया-बढ़िया स्टेप सीख रहे हैं.

 

...जब धोनी की डांस ट्रेनर बनी बेटी जीवा, देखिए VIDEO
  • 3/7
वीडियो में जीवा अपने पापा धोनी को डांस स्टेप्स सिखाती दिख रही हैं. जिस तरह जीवा डांस कर रही हैं, धोनी उनकी नकल करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को साक्षी धोनी रिकॉर्ड कर रही हैं.
Advertisement
...जब धोनी की डांस ट्रेनर बनी बेटी जीवा, देखिए VIDEO
  • 4/7
धोनी जीवा के डांस की नकल कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वो उतने परफेक्ट डांस नहीं कर पा रहे जितनी जीवा कर रही हैं. फैंस डांस के मामले में जीवा को धोनी से बेहतर बता रहे हैं. आपको बता दें कि इस वीडियो को धोनी के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तकरीबन 4 लाख लाइक मिल चुके थे.
...जब धोनी की डांस ट्रेनर बनी बेटी जीवा, देखिए VIDEO
  • 5/7
37 साल के धोनी को अब जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. हाल ही में धोनी ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में आयोजित कंट्री क्लब टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था.
...जब धोनी की डांस ट्रेनर बनी बेटी जीवा, देखिए VIDEO
  • 6/7
डबल्स में धोनी फाइनल तक जा पहुंचे और चैंपियन बनने में कामयाब रहे. खिताबी मुकाबले में धोनी-सुमित की जोड़ी ने कन्हैया और रोहित की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात दी.
...जब धोनी की डांस ट्रेनर बनी बेटी जीवा, देखिए VIDEO
  • 7/7
इससे पहले धोनी मुंबई में प्रो-कबड्डी लीग के मैट पर उतरे थे. फैंस ने उन्हें कबड्डी के दौरान पहली बार देखा. दरअसल, वह एक प्रमोशल वीडियो शूट के दौरान कबड्डी मैट पर जोर दिखाने पहुंचे थे.
Advertisement
Advertisement