scorecardresearch
 

शास्त्री के चयन पर प्रशंसक भड़के, सोनिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने से की तुलना

रवि शास्त्री का फिर से टीम इंडिया का हेड कोच बनना फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया और वे लोग ट्विटर पर लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

Advertisement
X
Virat Kohli and Ravi Shastri
Virat Kohli and Ravi Shastri

क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने रवि शास्त्री को फिर से टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त कर दिया. 57 साल के रवि शास्त्री टी-20 वर्ल्ड कप 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे. टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए 6 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें मौजूदा कोच रवि शास्त्री भी शामिल थे.

रवि शास्त्री के अलावा दो और भारतीय कोच (पूर्व क्रिकेटर लालचंद राजपूत और रॉबिन सिंह) भी शॉर्ट लिस्ट किए गए थे. आखिरकार कपिल देव के नेतृत्व वाली सीएसी की पहली पसंद रवि शास्त्री बने. इस समिति में अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी भी शामिल थी. रवि शास्त्री का फिर से टीम इंडिया का हेड कोच बनना फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

हालांकि क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के प्रमुख कपिल देव ने कहा कि रवि शास्त्री का टीम इंडिया का हेड कोच बनने के पीछे विराट कोहली की पसंद का कोई लेना देना नहीं है. कपिल देव ने कहा, 'सभी उम्मीदवारो में रवि शास्त्री का रिकॉर्ड शानदार था. उनके कोच रहते हुए भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंची और उसने 71 वर्षों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराया.'

Advertisement

वैसे शास्त्री की अगुवाई में हालांकि भारत आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया तथा उसे 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप में निराशा हाथ लगी. कपिल देव की अगुवाई वाली समिति को हालांकि यह बड़ा कारण नहीं लगा. क्रिकेट सलाहकार समिति में शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ भी शामिल थे.

Advertisement
Advertisement