scorecardresearch
 
Advertisement

South Africa vs New Zealand T20 WC Highlights: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक

aajtak.in | NEW DELHI | 04 मार्च 2026, 10:24 PM IST

South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. जिसमें न्यूजीलैंड को 9 विकेट से जीत मिली और साउथ अफ्रीका हार गया . अब न्यूजीलैंड की टीम 8 मार्च को होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई है.

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से (Photo: ITG) वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से (Photo: ITG)
10:19 PM (2 घंटे पहले)
तो क्रिकेट फैन्स इस पहले सेमी फाइनल मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमी फाइनल मैच के साथ जो भारत और इंग्लैंड के बीच शाम 07.00 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
10:18 PM (2 घंटे पहले)
मैच जीतकर बात करने आए न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमने मुकाबले को जीत लिया है और अब हम फ़ाइनल में हैं| आगे सैंटनर ने कहा कि हमने पॉवर प्ले के दौरान ही सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था| जिसके बाद हमारे दिमाग में यही चल रही थी कि इन्हें 160 से 170 के करीब रोक देना है और हम ऐसा करने में सफल भी रहे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम फ़ाइनल में मुकाबले के लिए तैयारी करेंगे|
10:15 PM (2 घंटे पहले)
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| हमने पूरी प्रतियोगिता में अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन आज बल्ले से वो काम नहीं कर पाए| उनकी तरफ से गेंदबाजी काफी अच्छी हुई जिसकी वजह से हम बोर्ड पर एक सम्मानजनक टोटल नहीं लगा पाए| जब हम अपने टोटल को डिफेंड करने आये तो उनकी सलामी जोड़ी ने पॉवर प्ले में ही हमें गेम से काफी दूर कर दिया जहाँ से वापसी कर पाना बेहद मुश्किल था| अभी तक जिस तरह से हमने क्रिकेट खेला मुझे उसपर गर्व है, शायद आज का दिन हमारा नहीं था|
10:06 PM (2 घंटे पहले)
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार फिन ऐलेन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने एक अच्छी टीम के सामने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की है जिससे मैं काफी ख़ुश हूँ| आगे ऐलेन ने कहा कि मैंने अपने शॉट को गैप में खेलने को देखा जिसमे मैं सफ़ल भी रहा| हमने सेमी फ़ाइनल जैसे मुकाबले में जिस तरह से खेला है वो अब हमें फ़ाइनल मैच में काफी आत्मविश्वास देगा| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हमारी नज़र संडे को होने वाले फ़ाइनल मुकाबले पर है जिसे हम जीतने की पूरी कोशिश करेंगे|
10:01 PM (3 घंटे पहले)
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
10:01 PM (3 घंटे पहले)
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब न्यू जीलैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत शानदार और ताबड़तोड़ मिली| फिन ऐलेन (100) और टिम सीफर्ट (58) की सलामी जोड़ी ने पॉवर प्ले के अंदर ही 84 रन जोड़ दिए| आक्रामक शुरुआत इस पॉवर प्ले में देखने को मिली है कीवी टीम द्वारा| हाँ शुरुआत में कभी आउट साइड एज तो कभी बीच बल्ले से लगकर बाउंड्री हासिल होती गई| इस पॉवर प्ले में दबाव पूरी तरह से गेंदबाजी टीम पर आ गया था| हाँ इस बीच टिम सीफर्ट ने कैच का एक मौका दिया था लेकिन डी कॉक और ब्रेविस के बीच में गिर गया वो मौका| उसके बाद इस सलामी जोड़ी ने गेम को पॉवर प्ले में ही समाप्त कर दिया था| अगले 14 ओवरों में मात्र 86 रनों की दरकार थी| इस बीच महज 19 गेंदों में ऐलेन ने अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया था| दोनों ने मिलकर 10 ओवर के भीतर ही 117 रन जोड़ दिए थे| रबाडा ने सीफर्ट के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा| वहां से रचीन रवींद्र (13) ने फिन का साथ दिया जिसके बाद दोनों ने मिलकर 43 गेंद पहले टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
9:59 PM (3 घंटे पहले)
वहां से लोअर ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स (29) और मार्को येन्सन (55) ने ना केवल पारी को सम्भाला बल्कि समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 73 रनों की साझेदारी की और स्कोर को 150 तक पहुंचाया| स्टब्स के आउट होने के बाद मार्को ने शॉट्स लगाना जारी रखा और अपना अर्ध शतक जड़ा| आखिरी के ओवरों में कीवी टीम की तरफ से तगड़ी वापसी हुई और स्कोर 169 पर रुक गया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान कीवी टीम के लिए मैट हेनरी, कोल मैककोंची और रचीन रवीन्द्र ने 2-2 जबकि नीषम और फर्ग्युसन को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
9:59 PM (3 घंटे पहले)
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो प्रोटियाज की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत सही नहीं रही| टॉप ऑर्डर में क्विंटन डी कॉक (10) और रायन रिकेलटन (0) का बल्ला नहीं चला| महज 12 रन पर टीम ने इन दोनों बल्लेबाजों को गंवाया| इन बाएँ हाथ के बल्लेबाजों का शिकार ऑफ़ स्पिनर कोल ने किया| वहां से कप्तान एडन मार्करम (18) और डेवाल्ड ब्रेविस (34) ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों पर 43 रन जोड़े| ऐसा लगा कि ये साझेदारी टीम को गेम में वापिस ऊपर ले आई है लेकिन फिर एक के बाद एक मार्करम, डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट 20 रनों के अंदर ही गिरा और महज 77 रनों पर आधी अफ्रीकी टीम पवेलियन में लौट गई|
9:59 PM (3 घंटे पहले)
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमी फाइनल मुकाबले में न्यू जीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से करारी मात दी है| इस जीत के साथ कीवी टीम ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में एंट्री मार ली है| टॉस आज न्यू जीलैंड के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| दक्षिण अफ्रीका द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 169 रनों के जवाब में न्यू जीलैंड की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही| कीवी टीम के लिए इस रन चेज में फिन ऐलेन ने सबसे अधिक 100 रनों की पारी खेली|
9:58 PM (3 घंटे पहले)
न्यू जीलैंड इंटू द फाइनल!!!! फिन ऐलेन यू ब्यूटी!!! क्या कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई है| इस जीत के साथ न्यू जीलैंड टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है| दक्षिण अफ्रीका जो अभी तक बेमिसाल प्रदर्शन करती आई थी वो आज न्यू जीलैंड के सामने चारो खाने चित हो गई| महज 33 गेंदों पर शतक लगाकर टीम को फाइनल में धमाकेदार एंट्री कराई है| सबसे मजबूती के साथ प्रोटियाज टीम यहाँ तक खेलती हुई आई थी लेकिन आज सबकुछ धरा का धरा रह गया|
9:56 PM (3 घंटे पहले)
12.5: फिन ऐलेन को मार्को येन्सन, चौका!! इसी के साथ न्यू जीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 9 विकटों से शिकस्त देते हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है!! ऐसे में फिन ऐलेन ने टी20 वर्ल्ड कप में बस 33 गेंदों पर सबसे तेज़ शतक भी जड़ दिया है| इसी बीच फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के बाहर एक टप्पा खाकर गई चार रनों के लिए| जिसके बाद कीवी टीम ने ऐलेन के शतक और जीत का जश्न एक साथ मनाया|
9:54 PM (3 घंटे पहले)
12.4: फिन ऐलेन को मार्को येन्सन, छक्का!! फिन ऐलेन के बल्ले से आता हुआ बैक टू बैक सिक्स!! ऐसे में अब स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर गेंद को भेजा छह रनों के लिए| ऐसे में अपने शतक से अब ऐलेन बस 4 रन दूर हैं जबकि कीवी टीम जीत से 1 रन पीछे है|
9:53 PM (3 घंटे पहले)
12.3: फिन ऐलेन को मार्को येन्सन, छक्का!!! फिन ऐलेन के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए| कीवी टीम अब जीत से बस 7 रन दूर है जबकि ऐलेन अपने शतक से अभी 10 रन पीछे हैं|
9:53 PM (3 घंटे पहले)
12.2: फिन ऐलेन को मार्को येन्सन, चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ|गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
9:52 PM (3 घंटे पहले)
12.1: फिन ऐलेन को मार्को येन्सन, चौका!!! चलाकी दिखाते हुए बल्लेबाज़ ने लेग स्टंप के बाहर डाली हुई फुल लेंथ की बॉल पर स्कूप किया| बॉल गई शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के दाँए ओर से सीधा गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9:51 PM (3 घंटे पहले)
Score 149/1
Batsman फिन ऐलेन 76(28b 7*4 6*6)
Bowler केशव महाराज 3-0-33-0
11.6: फिन ऐलेन को केशव महाराज, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9:50 PM (3 घंटे पहले)
11.5: फिन ऐलेन को केशव महाराज, छक्का!!! बैक फुट पर जाकर इस गेंद को वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से दे मारा| डीप में मार्को येन्सन जैसे लम्बे खिलाड़ी थे लेकिन गेंद उनके भी ऊपर से निकल गई और छह रन दे गई| आज दिन कीवी टीम के बल्लेबाजों का है, जैसे चाहे वैसे गेंद को बाउंड्री के पार भेज दे रहे हैं|
9:50 PM (3 घंटे पहले)
11.4: फिन ऐलेन को केशव महाराज, चौका!!! ऐसा लगा कि सिंगल के लिए फ्लिक किया है लेकिन प्रैक्टिस पिच से होते हुए तेजी के साथ निकल गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिल गया है|
9:49 PM (3 घंटे पहले)
11.3: रचीन रवींद्र को केशव महाराज, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| कवर्स की तरफ बैक फुट से गेंद को पंच किया, डीप से एक रन मिल गया है
9:49 PM (3 घंटे पहले)
11.2: रचीन रवींद्र को केशव महाराज, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं होगा|
9:48 PM (3 घंटे पहले)
11.1: रचीन रवींद्र को केशव महाराज, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
9:48 PM (3 घंटे पहले)
इंजरी ब्रेक - फिन ऐलेन के उनके पैरों में क्रैम्प आया है| फिजियो मैदान पर आये हैं और उनका उपचार किया जा रहा है|
9:44 PM (3 घंटे पहले)
Score 137/1
Batsman फिन ऐलेन 65(25b 6*4 5*6)
Bowler कॉर्बिन बॉश 2-0-35-0
10.6: फिन ऐलेन को कॉर्बिन बॉश, छक्का!! करारा पुल शॉट फिन के बल्ले से निकलता हुआ!! शॉटपिच डाली गई गेंद को फ्रंट फुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार गई छह रनों के लिए| स्टैंड्स में क्या किसी फैन ने इसे लपका, शायद नहीं| 137/1 न्यू जीलैंड, 54 गेंद पर 33 रन की दरकार है|
9:43 PM (3 घंटे पहले)
10.5: रचीन रवींद्र को कॉर्बिन बॉश, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए शॉर्ट मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
9:43 PM (3 घंटे पहले)
10.4: फिन ऐलेन को कॉर्बिन बॉश, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में ही आया है| डीप में उसे फील्ड किया गया है|
9:42 PM (3 घंटे पहले)
10.3: रचीन रवींद्र को कॉर्बिन बॉश, टैप एंड रन!! फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया| मिड ऑफ़ की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
9:41 PM (3 घंटे पहले)
10.2: रचीन रवींद्र को कॉर्बिन बॉश, हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
9:41 PM (3 घंटे पहले)
10.1: रचीन रवींद्र को कॉर्बिन बॉश, चौका!!! एक और बाउंड्री रवींद्र के बल्ले से आती हुई| अपनी टाइमिंग का नमूना पेश किया है यहाँ पर| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है|
9:40 PM (3 घंटे पहले)
Score 124/1
Batsman रचीन रवींद्र 6(4b 1*4 0*6)
Bowler कगिसो रबाडा 3-0-28-1
9.6: रचीन रवींद्र को कगिसो रबाडा, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है| ऐसे में अब न्यू जीलैंड टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 46 रनों की ज़रुरत है|
9:39 PM (3 घंटे पहले)
9.5: रचीन रवींद्र को कगिसो रबाडा, चौका!! रचीन रवींद्र के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9:38 PM (3 घंटे पहले)
9.4: फिन ऐलेन को कगिसो रबाडा, लेग बाई के रूप में सिंगल आ गया| बल्ले को मिस करने के बाद बॉल पैड्स को लगी और ऑन साइड पर गई| सिंगल का मौका था और बल्लेबाजों ने उसे चुरा लिया|
9:38 PM (3 घंटे पहले)
9.3: रचीन रवींद्र को कगिसो रबाडा, शरीर पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया गया है|
9:37 PM (3 घंटे पहले)
9.2: रचीन रवींद्र को कगिसो रबाडा, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुलर गेंद| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन का मौका नहीं बन सका|
9:36 PM (3 घंटे पहले)
रचीन रवींद्र अगले बल्लेबाज हैं...
9:36 PM (3 घंटे पहले)
9.1: टिम सीफर्ट को कगिसो रबाडा, आउट!! क्लीन बोल्ड!! जिस विकेट की तलाश में थी अफ़्रीकी टीम वो अब दिलाई है कगिसो रबाडा ने यहाँ पर!! ऐसे में पहले विकेट के लिए हुई 117 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! टिम सीफर्ट 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर जोर से खेलने का प्रयास किया| तभी बॉल टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा स्टंप्स को जा लगी| 117/1 न्यू जीलैंड|
9:34 PM (3 घंटे पहले)
Score 117/0
Batsman फिन ऐलेन 58(22b 6*4 4*6)
Bowler केशव महाराज 2-0-21-0
8.6: फिन ऐलेन को केशव महाराज, दुग्गी!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया है|
9:34 PM (3 घंटे पहले)
8.5: फिन ऐलेन को केशव महाराज, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9:34 PM (3 घंटे पहले)
8.4: फिन ऐलेन को केशव महाराज, छक्का!!! फिन ऐलेन के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
9:33 PM (3 घंटे पहले)
8.3: टिम सीफर्ट को केशव महाराज, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9:33 PM (3 घंटे पहले)
8.2: फिन ऐलेन को केशव महाराज, सिंगल!! इसी के साथ फिन ऐलेन ने कीवी टीम के लिए टी20 विश्व कप में सबसे तेज़ अर्धशतक यहाँ पर जड़ दिया है!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया है|
9:32 PM (3 घंटे पहले)
8.1: फिन ऐलेन को केशव महाराज, चौका!! फिन ऐलेन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पैडल स्वीप शॉट खेला| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9:31 PM (3 घंटे पहले)
Score 103/0
Batsman टिम सीफर्ट 57(31b 7*4 2*6)
Bowler लुंगी एनगिडी 2-0-22-0
7.6: टिम सीफर्ट को लुंगी एनगिडी, डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
9:31 PM (3 घंटे पहले)
7.5: टिम सीफर्ट को लुंगी एनगिडी, चौका!! इसी के साथ न्यू जीलैंड टीम का 100 रन पूरा हुआ!! कीवी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने यहाँ पर शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की है!! इसी बीच आगे की गेंद को सीफर्ट ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां पर भागकर आए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक नहीं पाए|
9:30 PM (3 घंटे पहले)
7.4: फिन ऐलेन को लुंगी एनगिडी, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
9:29 PM (3 घंटे पहले)
7.3: टिम सीफर्ट को लुंगी एनगिडी, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
9:29 PM (3 घंटे पहले)
7.2: टिम सीफर्ट को लुंगी एनगिडी, चौका!! इसी के साथ टिम सीफर्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया है!! अभी तक कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आए हैं टिम सीफर्ट यहाँ पर!! हालाँकि ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की फुल लेंथ पर बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई चार रनों के लिए|
9:28 PM (3 घंटे पहले)
7.1: टिम सीफर्ट को लुंगी एनगिडी, दुग्गी!! इस बार धीमी गति की फुलटॉस गेंद डाली गई थी जिसको बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| तभी वहां मौजूद फील्डर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन हासिल किया|
9:27 PM (3 घंटे पहले)
Score 91/0
Batsman टिम सीफर्ट 47(26b 5*4 2*6)
Bowler केशव महाराज 1-0-7-0
6.6: टिम सीफर्ट को केशव महाराज, सिंगल!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव करते हुए एक रन निकाला है|
9:27 PM (3 घंटे पहले)
6.5: फिन ऐलेन को केशव महाराज, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
9:26 PM (3 घंटे पहले)
6.4: टिम सीफर्ट को केशव महाराज, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9:26 PM (3 घंटे पहले)
6.3: टिम सीफर्ट को केशव महाराज, चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
9:25 PM (3 घंटे पहले)
6.2: टिम सीफर्ट को केशव महाराज, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| तभी शॉर्ट मिड विकेट से फील्डर भागकर आए और अपने बाँए ओर डाईव लगाकर बॉल को फील्ड किया| रन नहीं आ सका|
9:25 PM (3 घंटे पहले)
6.1: टिम सीफर्ट को केशव महाराज, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
9:22 PM (3 घंटे पहले)
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! साथ में ड्रिंक्स ब्रेक भी लिया गया है| 6 ओवर के बाद 84/0 न्यू जीलैंड, लक्ष्य से 86 रन दूर| आक्रामक शुरुआत इस पॉवर प्ले में देखने को मिली है कीवी टीम द्वारा| दोनों ही सलामी बल्लेबाजों के द्वारा काउंटर अटैक दिखा है| कभी आउट साइड एज तो कभी बीच बल्ले से लगकर बाउंड्री हासिल होती गई| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाजी टीम पर है| ऐसा लग रहा है कि इस सलामी जोड़ी ने गेम को पॉवर प्ले में ही समाप्त कर दिया है|
9:22 PM (3 घंटे पहले)
Score 84/0
Batsman फिन ऐलेन 43(15b 5*4 3*6)
Bowler कॉर्बिन बॉश 1-0-22-0
5.6: फिन ऐलेन को कॉर्बिन बॉश, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति!! इस ओवर से आए कुल 22 रन यहाँ पर!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया| रन नहीं आ सका|
9:21 PM (3 घंटे पहले)
5.5: फिन ऐलेन को कॉर्बिन बॉश, चौका!! एक और बाउंड्री यहाँ पर फिन ऐलेन के बल्ले से आती हुई!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद डाली गई थी| जिसको बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की ओर टप्पा खाकर गई चार रनों के लिए|
9:21 PM (3 घंटे पहले)
5.4: फिन ऐलेन को कॉर्बिन बॉश, चौका!! चार गेंद और चार अलग-अलग दिशा में शॉट लगाने में कामयाब हो गए फिन ऐलेन यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई चार रनों के लिए| 
9:20 PM (3 घंटे पहले)
5.3: फिन ऐलेन को कॉर्बिन बॉश, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री फिन ऐलेन के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर जोर से खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री लाइन इ तरफ चार रनों के लिए|
9:19 PM (3 घंटे पहले)
5.2: फिन ऐलेन को कॉर्बिन बॉश, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9:18 PM (3 घंटे पहले)
5.1: फिन ऐलेन को कॉर्बिन बॉश, छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
9:17 PM (3 घंटे पहले)
Score 62/0
Batsman टिम सीफर्ट 41(21b 4*4 2*6)
Bowler कगिसो रबाडा 2-0-22-0
4.6: टिम सीफर्ट को कगिसो रबाडा, डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| पुल शॉट इस गेंद पर लगाना चाहा| बल्ले के अंदरूनी भाग को लगकर शरीर से जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
9:17 PM (3 घंटे पहले)
4.5: टिम सीफर्ट को कगिसो रबाडा, चौका!!! इस बार मिड ऑन औरशॉर्ट मिड विकेट फील्डर के बीच से गैप ढून्ढ लिया है| लेंथ गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी गई है| दबाव अब प्रोटियाज गेंदबाजों के ऊपर होने वाला है|
9:16 PM (3 घंटे पहले)
4.4: टिम सीफर्ट को कगिसो रबाडा, छक्का!!! बल्ले के बीच से स्टैंड्स के बीच तक की दूरी बड़े आराम से सीफर्ट ने नाप ली है| 83 मीटर लम्बा सिक्स यहाँ पर लगाया है| आगे डाल बैठे थे गेंद जिसपर कड़क प्रहार कर दिया गया और छह मिल गया|
9:16 PM (3 घंटे पहले)
4.3: टिम सीफर्ट को कगिसो रबाडा, डॉट बॉल!! क्रैकिंग ऑफ़ ड्राइव!! मिड ऑफ़ की तरफ शॉट को खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए हैं|
9:15 PM (3 घंटे पहले)
4.2: फिन ऐलेन को कगिसो रबाडा, क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
9:14 PM (3 घंटे पहले)
4.1: टिम सीफर्ट को कगिसो रबाडा, 3 रन के साथ ओवर का आगाज किया है| टीम का 50 रन भी पूरा हो गया है यहाँ पर| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| पुल किया मिड विकेट के क्षेत्र में| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच और तीन रन हासिल कर लिया है|
9:13 PM (3 घंटे पहले)
Score 48/0
Batsman फिन ऐलेन 20(8b 1*4 2*6)
Bowler लुंगी एनगिडी 1-0-11-0
3.6: फिन ऐलेन को लुंगी एनगिडी, छक्का!!! फिन ऐलेन यू ब्यूटी!! काफी पहले से इस शॉट के लिए मन बना लिया था| ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए थे| फुल गेंद आई, इसपर लैप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए| गेंदबाज की गति का फायदा उठाया है|
9:12 PM (3 घंटे पहले)
3.5: फिन ऐलेन को लुंगी एनगिडी, इस बार काफी जोर से मिड ऑफ़ की तरफ शॉट खेला जो कप्तान एडन की तरफ गया| रन का मौका नहीं बन सका|
9:11 PM (3 घंटे पहले)
3.4: टिम सीफर्ट को लुंगी एनगिडी, डिपर लोअर गेंद!!! डिप करते हुए बल्ले के नीचे आई| उसे लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया है|
9:11 PM (3 घंटे पहले)
3.3: टिम सीफर्ट को लुंगी एनगिडी, स्लोवर गेंद!! लाइन में आये बल्लेबाज और उसे मिड ऑफ़ की तरफ जोर से मारा| गैप नहीं मिल सका| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया है| कोई रन नहीं हुआ|
9:10 PM (3 घंटे पहले)
3.2: फिन ऐलेन को लुंगी एनगिडी, क्विक सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया है|
9:09 PM (3 घंटे पहले)
3.1: टिम सीफर्ट को लुंगी एनगिडी, मिस फील्ड पर एक की जगह 3 रन मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| फील्डर के हाथ से निकली गेंद| उसे दोबारा में रोकने भागे लेकिन जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिया गया|
9:08 PM (3 घंटे पहले)
Score 37/0
Batsman टिम सीफर्ट 24(13b 3*4 1*6)
Bowler मार्को येन्सन 2-0-29-0
2.6: टिम सीफर्ट को मार्को येन्सन, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
9:07 PM (3 घंटे पहले)
2.5: टिम सीफर्ट को मार्को येन्सन, चौका!! पहला वाला बेहतरीन था तो ये वाला बेमिसाल है!! जी हाँ गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पंच किया| तभी गेंद मिड ऑन फील्डर के बाँए ओर से टप्पा खाती हुई गई बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
9:06 PM (3 घंटे पहले)
2.4: टिम सीफर्ट को मार्को येन्सन, छक्का!!! बेहतरीन शॉट टिम सीफर्ट के द्वारा खेला गया यहाँ पर!!! इस शॉट के लिए वहां पर फील्डर तैनात नहीं था| गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट लगाया| ऐसे में फाइन लेग बाउंड्री के पार गई बॉल सीधे स्टैंड में छह रनों के लिए|
9:05 PM (3 घंटे पहले)
2.3: टिम सीफर्ट को मार्को येन्सन, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| शरीर लाइन पर डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| इसपर पुल करना चाहा लेकिन बल्ले को ना लगकर पैड्स को किस करते हुए कीपर की तरफ गई थी जहाँ से कीपर ने उसे लपका था और अपील की थी| अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का इशारा|
9:04 PM (4 घंटे पहले)
2.2: फिन ऐलेन को मार्को येन्सन, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
9:03 PM (4 घंटे पहले)
2.1: फिन ऐलेन को मार्को येन्सन, छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! सामने की तरफ काफी शानदार शॉट खेला है| स्लॉट में डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
9:02 PM (4 घंटे पहले)
Score 19/0
Batsman फिन ऐलेन 6(3b 1*4 0*6)
Bowler कगिसो रबाडा 1-0-8-0
1.6: फिन ऐलेन को कगिसो रबाडा, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| एंगल बल्ले से गाइड किया इसे डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
9:02 PM (4 घंटे पहले)
1.5: टिम सीफर्ट को कगिसो रबाडा, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर के आगे टप्पा खाई गेंद लेकिन बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा कर लिया|
9:01 PM (4 घंटे पहले)
1.4: फिन ऐलेन को कगिसो रबाडा, टैप एंड रन!! फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया है|
9:01 PM (4 घंटे पहले)
1.3: फिन ऐलेन को कगिसो रबाडा, बाहरी किनारा और चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश करना चाहा| बॉल टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से होती हुई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई चार रनों के लिए|
9:00 PM (4 घंटे पहले)
1.2: टिम सीफर्ट को कगिसो रबाडा, हवा में गेंद| कीपर उसके पीछे भागे| फाइन लेग बाउंड्री पर ब्रेविस भी मौजूद थे लेकिन दोनों के बीच में गिर गई गेंद| कीपर कैच की कॉल करते हुए फाइन लेग पर भागे थे लेकिन अगर ब्रेविस उसके लिए आते तो ये एक आसान सा कैच बन जाता| शॉर्ट बॉल बाउंसर पर पुल लगाने गए| उछाल और गति से चकमा खाए| टॉप एज लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ कैच का मौका नहीं बना पाए|
8:59 PM (4 घंटे पहले)
1.1: टिम सीफर्ट को कगिसो रबाडा, हार्ड लेंथ डेलिवरी!! पड़कर अंदर की तरफ तेज़ी से आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| बाकी का काम गेंदबाज़ ने किया| कोई रन नहीं हुआ|
8:58 PM (4 घंटे पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने आए कगिसो रबाडा हैं...
8:58 PM (4 घंटे पहले)
Score 11/0
Batsman टिम सीफर्ट 11(6b 2*4 0*6)
Bowler मार्को येन्सन 1-0-11-0
0.6: टिम सीफर्ट को मार्को येन्सन, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| प्ले किया इसे शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
8:57 PM (4 घंटे पहले)
0.5: टिम सीफर्ट को मार्को येन्सन, एक और बाहरी किनारा और एक और चौका निकल गया| लाइन में आकर खेलना चाहा| टप्पा खाकर आउट स्विंग हुई और थर्ड मैन की तरफ गैप में निकल गई चार रनों के लिए| भागे का साथ बल्लेबाज को मिलता हुआ|
8:57 PM (4 घंटे पहले)
0.4: टिम सीफर्ट को मार्को येन्सन, दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
8:56 PM (4 घंटे पहले)
0.3: टिम सीफर्ट को मार्को येन्सन, इस बार ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| फील्डर ने उसे फ़ील्ड कर लिया है|
8:55 PM (4 घंटे पहले)
0.2: टिम सीफर्ट को मार्को येन्सन, चौका!! बाउंड्री के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद| फ्रंट फुट पर जाकर इस गेंद को सामने की तरफ ड्राइव करना चाहा| मोटा किनारा लेकर गैप में गेंद चार रनों के लिए|
8:55 PM (4 घंटे पहले)
0.1: टिम सीफर्ट को मार्को येन्सन, डॉट बॉल के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
8:47 PM (4 घंटे पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
8:47 PM (4 घंटे पहले)
जिसके बाद मार्को येन्सन (55) ने अंत तक बल्लेबाज़ी की और अपना अर्धशतक भी पूरा किया जबकि केशव महाराज (1) ने उनका पूरा साथ देते हुए अपनी टीम के स्कोर को 169 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच न्यू जीलैंड के लिए कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी और रचीन रवींद्र ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि जिमी नीशम और लुंगी एनगिडी के हाथ 1-1 सफलता लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या न्यू जीलैंड की टीम इस 170 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में पहुँच जाती है? या फिर दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए फ़ाइनल में अपनी जगह बना लेती है| तो बने रहिएगा रन चेज़ में हमारे साथ इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए|
8:47 PM (4 घंटे पहले)
हालाँकि मार्करम को एक बार कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान भी मिला लेकिन उसका वो फ़ायदा नहीं उठा सके और रचीन रवींद्र का शिकार बन गए| तभी डेविड मिलर (6) ने भी आकर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और जीवनदान उन्हें भी मिला लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर सके और कैच आउट हो गए| ऐसे में एक तरफ से बेहतर अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे डेवाल्ड ब्रेविस (34) को जिमी नीशम ने आकर कैच आउट करवाया और अफ़्रीकी टीम को एक और बड़ा झटका दे दिया| तभी मैदान पर आए ट्रिस्टन स्टब्स (29) ने एक तरफ से रन बनाने की ज़िम्मेदारी उठाई और मार्को येन्सन के साथ मिलकर बाउंड्री लगाने लगे| ऐसे में दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| तभी स्टब्स को लुंगी एनगिडी ने आकर क्लीन बोल्ड कर दिया और पनपती हुई साझेदारी का अंत कर दिया|
8:46 PM (4 घंटे पहले)
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमी फ़ाइनल मुकाबले में कीवी टीम के गेंदबाजों ने दिखाया अपनी गेंदबाज़ी का जलवा!! इसी बीच दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए मार्को येन्सन के द्वारा खेली गई 55 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अब दक्षिण अफ्रीका ने न्यू जीलैंड टीम के सामने 170 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई प्रोटीयाज़ की आर्मी ने शुरुआत में संभलकर खेला लेकिन कोल मैककोन्ची ने आकर एक ही ओवर में क्विंटन डी कॉक (10) तो उसके बाद रायन रिकेलटन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| जिसके बाद मैदान पर आए इनफॉर्म बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस ने तेज़ गति से रन बनाना शुरू कर दिया जबकि अफ़्रीकी टीम के कप्तान एडन मार्करम (18) ने भी उनका साथ देते हुए तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की|
8:41 PM (4 घंटे पहले)
Score 169/8
Batsman मार्को येन्सन 55(30b 2*4 5*6)
Bowler मैट हेनरी 4-0-34-2
19.6: मार्को येन्सन को मैट हेनरी, दो रन के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| 169 रन बोर्ड पर दक्षिण अफ्रीका ने लगाए यानी न्यू जीलैंड को फाइनल में पहुँचने के लिए 170 रन बनाने होंगे| जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया| पहला रन तेजी से भागने के बाद दूसरे के लिए मुड़े और थ्रो आते-आते उसे पूरा कर लिया|
8:41 PM (4 घंटे पहले)
19.5: केशव महाराज को मैट हेनरी, सिंगल मिलेगा यहाँ पर और हैट्रिक नहीं मिल पाएगी| एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
8:40 PM (4 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ केशव महराज हैं...
8:40 PM (4 घंटे पहले)
19.4: कगिसो रबाडा को मैट हेनरी, आउट!! कैच आउट!! दो गेंदों पर दो विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं  मैट हेनरी यहाँ पर!! ऐसे में अब देखना होगा कि अगली गेंद पर भी क्या विकेट लेकर हैट्रिक लेंगे| इस बार कगिसो रबाडा पवेलियन लौटे हैं| आगे डाली गई फुल लेंथ की धीमी गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट खेला| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर जिमी नीशम के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 166/8 दक्षिण अफ्रीका|
8:39 PM (4 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज कगिसो रबाडा हैं...
8:38 PM (4 घंटे पहले)
19.3: कॉर्बिन बॉश को मैट हेनरी, आउट!! क्लीन बोल्ड!! मैट हेनरी के नाम सफलता दर्ज हुई है| सटीक यॉर्कर से बल्लेबाज का काम तमाम कर दिया है| 2 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश बने मैट हेनरी का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल गेंद पर जोर से शॉट लगाने गए| गेंद की गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए गेंद सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| 166/7 दक्षिण अफ्रीका|
8:37 PM (4 घंटे पहले)
19.3: कॉर्बिन बॉश को मैट हेनरी, वाइड!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| जोर से उसपर बल्ला चलाया और बीट हुए| बल्ले को मिस करते हुए कीपर के पास गई| वाइड का इशारा आया है|
8:37 PM (4 घंटे पहले)
19.2: मार्को येन्सन को मैट हेनरी, जोर से इस गेंद पर भी बल्ला चलाया| स्क्वायर लेग पर गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
8:36 PM (4 घंटे पहले)
19.1: कॉर्बिन बॉश को मैट हेनरी, सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन मिला|
8:35 PM (4 घंटे पहले)
Score 163/6
Batsman मार्को येन्सन 52(28b 2*4 5*6)
Bowler लॉकी फर्ग्यूसन 4-0-29-1
18.6: मार्को येन्सन को लॉकी फर्ग्यूसन, डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
8:34 PM (4 घंटे पहले)
18.5: मार्को येन्सन को लॉकी फर्ग्यूसन, छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स येन्सन के बल्ले से निकला जिसकी मदद से वो अपने अर्ध शतक तक पहुंचे हैं| इस बार भी ताक़त भरा स्लॉग किया है| हवा में ज़रूर थी गेंद लॉन्ग ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
8:34 PM (4 घंटे पहले)
18.4: मार्को येन्सन को लॉकी फर्ग्यूसन, छक्का!! मार्को येन्सन के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
8:33 PM (4 घंटे पहले)
18.3: मार्को येन्सन को लॉकी फर्ग्यूसन, स्विंग एंड मिस!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
8:32 PM (4 घंटे पहले)
18.2: कॉर्बिन बॉश को लॉकी फर्ग्यूसन, इस बार बैक फुट से बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर पंच किया और एक रन ले लिया है|
8:31 PM (4 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ कॉर्बिन बॉश हैं...
8:31 PM (4 घंटे पहले)
18.1: ट्रिस्टन स्टब्स को लॉकी फर्ग्यूसन, आउट!!! बोल्ड!! लॉकी फर्ग्यूसन ने 73 रनों की बहुमूल्य साझेदारी का अंत कर दिया| 29 रन बनाकर ट्रिस्टन स्टब्स बने लॉकी फर्ग्यूसन का पहला शिकार| बैक ऑफ़ द स्लोवर गेंद ने यहाँ पर काम कर दिया है| राउंड द विकेट से आकर स्लोवर गेंद डाली| बल्लेबाज ने उसपर सामने की तरफ हीव करना चाहा| गति परिवर्तन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को किस करते हुए विकटों से जा टकराई गेंद और बूम| 150/6 दक्षिण अफ्रीका|
8:29 PM (4 घंटे पहले)
Score 150/5
Batsman मार्को येन्सन 40(24b 2*4 3*6)
Bowler जिमी नीशम 3-0-42-1
17.6: मार्को येन्सन को जिमी नीशम, छक्का!!! 22 रन का ये ओवर जिसकी मदद से 150 रन पूरे हो गए| डीप मिड विकेट पर फील्डर ने उसे लपका ज़रूर लेकिन बाउंड्री रोप्स के बाहर| लॉन्ग हैंडल का इस्तेमाल करते हुए एक कड़क पुल शॉट लगाया और छह पाया|
8:28 PM (4 घंटे पहले)
17.5: मार्को येन्सन को जिमी नीशम, चौका!!! पैड्स पर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया और फ्लिक किया उसे फाइन लेग की तरफ जहाँ से चार रन हासिल किया है|
8:28 PM (4 घंटे पहले)
17.4: ट्रिस्टन स्टब्स को जिमी नीशम, इस बार सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ उसे पुश किया और एक रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज|
8:27 PM (4 घंटे पहले)
17.3: ट्रिस्टन स्टब्स को जिमी नीशम, छक्का!!! करारा पुल शॉट स्टब्स द्वारा लगाया गया है| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बैकफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
8:26 PM (4 घंटे पहले)
17.2: ट्रिस्टन स्टब्स को जिमी नीशम, चौका! सामने की तरफ छोटा मैदान है और उसी तरफ ज़मीनी शॉट खेला है| सनसनाते हुए गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
8:25 PM (4 घंटे पहले)
17.1: मार्को येन्सन को जिमी नीशम, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज ने उसे कवर्स की तरफ पंच किया| डीप से एक रन बटोरा है|
8:24 PM (4 घंटे पहले)
Score 128/5
Batsman मार्को येन्सन 29(21b 1*4 2*6)
Bowler मैट हेनरी 3-0-28-0
16.6: मार्को येन्सन को मैट हेनरी, सिंगल के साथ महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे जैब किया कवर्स की तरफ| गैप से एक ही रन मिल पाया|
8:23 PM (4 घंटे पहले)
16.5: ट्रिस्टन स्टब्स को मैट हेनरी, जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
8:22 PM (4 घंटे पहले)
16.4: ट्रिस्टन स्टब्स को मैट हेनरी, चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से इस गेंद को घसीटा है| मिड विकेट पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला जिसके बाद बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
8:22 PM (4 घंटे पहले)
16.3: मार्को येन्सन को मैट हेनरी, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
8:21 PM (4 घंटे पहले)
16.2: मार्को येन्सन को मैट हेनरी, छक्का!! नो लुक शॉट येन्सन के बल्ले से निकलता हुआ| लेंथ गेंद थी| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
8:21 PM (4 घंटे पहले)
16.2: मार्को येन्सन को मैट हेनरी, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| उछाल के साथ बल्लेबाज को छोड़ते हुए कीपर के पास गई| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
8:20 PM (4 घंटे पहले)
16.1: ट्रिस्टन स्टब्स को मैट हेनरी, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| फुलर लेंथ गेंद थी| सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| डीप में उसे रोका गया जहाँ से एक ही रन का मौका मिला है|
8:19 PM (4 घंटे पहले)
Score 113/5
Batsman ट्रिस्टन स्टब्स 12(17b 0*4 0*6)
Bowler मिचेल सैंटनर 4-0-25-0
15.6: ट्रिस्टन स्टब्स को मिचेल सैंटनर, फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया गया है|
8:18 PM (4 घंटे पहले)
15.5: ट्रिस्टन स्टब्स को मिचेल सैंटनर, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ जहाँ उसे फील्ड किया गया| कोई रन नहीं हुआ|
8:18 PM (4 घंटे पहले)
15.5: ट्रिस्टन स्टब्स को मिचेल सैंटनर, वाइड!!! एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे| यहाँ भी अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा आया है|
8:18 PM (4 घंटे पहले)
15.4: ट्रिस्टन स्टब्स को मिचेल सैंटनर, पैड्स पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन बीट हुए और पैड्स को लगकर फील्डर तक गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ है|
8:17 PM (4 घंटे पहले)
15.3: मार्को येन्सन को मिचेल सैंटनर, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8:17 PM (4 घंटे पहले)
15.3: मार्को येन्सन को मिचेल सैंटनर, वाइड!!! बाहर डाली गई गेंद| वाइड लाइन के भी बाहर चली गई| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आता हुआ|
8:17 PM (4 घंटे पहले)
15.2: मार्को येन्सन को मिचेल सैंटनर, सॉलिड इन डिफेन्स!! सटीक लाइन पर रखी गई गेंद को सम्मान दे दिया|
8:16 PM (4 घंटे पहले)
15.1: ट्रिस्टन स्टब्स को मिचेल सैंटनर, ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से ललचाई गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे कवर्स की तरफ कट किया| डीप में इस शॉट को रोका गया| रन एक ही मिल पायेगा|
8:15 PM (4 घंटे पहले)
Score 108/5
Batsman मार्को येन्सन 20(16b 1*4 1*6)
Bowler लॉकी फर्ग्यूसन 3-0-16-0
14.6: मार्को येन्सन को लॉकी फर्ग्यूसन, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं मिला|
8:15 PM (4 घंटे पहले)
14.5: ट्रिस्टन स्टब्स को लॉकी फर्ग्यूसन, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
8:14 PM (4 घंटे पहले)
14.4: मार्को येन्सन को लॉकी फर्ग्यूसन, सिंगल!! फ्री हिट गेंद का कुछ खास फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़| इस बार जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर मिड ऑफ की ओर खेला और एक रन भागकर पूर किया है|
8:14 PM (4 घंटे पहले)
14.4: ट्रिस्टन स्टब्स को लॉकी फर्ग्यूसन, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| तभी वहां मौजूद फील्डर ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाया और गेंद को पकड़ना चाहा| तभी बॉल उनकी उँगलियों को लगकर मिड ऑफ की तरफ गई| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
8:13 PM (4 घंटे पहले)
14.3: मार्को येन्सन को लॉकी फर्ग्यूसन, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
8:12 PM (4 घंटे पहले)
14.2: ट्रिस्टन स्टब्स को लॉकी फर्ग्यूसन, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला है|
8:12 PM (4 घंटे पहले)
14.1: मार्को येन्सन को लॉकी फर्ग्यूसन, यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
8:08 PM (4 घंटे पहले)
Score 101/5
Batsman मार्को येन्सन 17(12b 1*4 1*6)
Bowler रचीन रवींद्र 4-0-29-2
13.6: मार्को येन्सन को रचीन रवींद्र, विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| गेंद एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई जहाँ से बस एक रन ही मिल सका|
8:08 PM (4 घंटे पहले)
13.5: ट्रिस्टन स्टब्स को रचीन रवींद्र, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
8:07 PM (4 घंटे पहले)
13.4: ट्रिस्टन स्टब्स को रचीन रवींद्र, डॉट गेंद!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और शॉर्ट लेग की ओर हवा में गई| तभी कीपर ने अपने आगे की ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके पहुँचने से पहले ही ज़मीन पर टप्पा खा गई| रन नहीं आ सका|
8:07 PM (4 घंटे पहले)
13.3: मार्को येन्सन को रचीन रवींद्र, सिंगल!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8:06 PM (4 घंटे पहले)
13.2: मार्को येन्सन को रचीन रवींद्र, छक्का!! मार्को येन्सन के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
8:06 PM (4 घंटे पहले)
13.1: ट्रिस्टन स्टब्स को रचीन रवींद्र, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8:05 PM (4 घंटे पहले)
Score 91/5
Batsman मार्को येन्सन 9(9b 1*4 0*6)
Bowler मिचेल सैंटनर 3-0-20-0
12.6: मार्को येन्सन को मिचेल सैंटनर, चौका!! बाहरी किनारा और बाउंड्री मिल गया!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
8:04 PM (5 घंटे पहले)
12.5: मार्को येन्सन को मिचेल सैंटनर, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और पॉइंट फील्डर की तरफ टप्पा खाकर गई| रन नहीं हुआ|
8:04 PM (5 घंटे पहले)
12.4: ट्रिस्टन स्टब्स को मिचेल सैंटनर, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8:03 PM (5 घंटे पहले)
12.3: मार्को येन्सन को मिचेल सैंटनर, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
8:03 PM (5 घंटे पहले)
12.2: ट्रिस्टन स्टब्स को मिचेल सैंटनर, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
8:02 PM (5 घंटे पहले)
12.1: ट्रिस्टन स्टब्स को मिचेल सैंटनर, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8:01 PM (5 घंटे पहले)
Score 84/5
Batsman मार्को येन्सन 4(6b 0*4 0*6)
Bowler रचीन रवींद्र 3-0-19-2
11.6: मार्को येन्सन को रचीन रवींद्र, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
8:01 PM (5 घंटे पहले)
11.5: ट्रिस्टन स्टब्स को रचीन रवींद्र, आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया और तेज़ी से  भागकर 1 रन पूरा किया है|
8:01 PM (5 घंटे पहले)
11.4: मार्को येन्सन को रचीन रवींद्र, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला जहाँ से एक रन मिल गया है|
8:00 PM (5 घंटे पहले)
11.3: मार्को येन्सन को रचीन रवींद्र, डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8:00 PM (5 घंटे पहले)
11.2: ट्रिस्टन स्टब्स को रचीन रवींद्र, आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
7:59 PM (5 घंटे पहले)
11.1: मार्को येन्सन को रचीन रवींद्र, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
7:58 PM (5 घंटे पहले)
Score 80/5
Batsman ट्रिस्टन स्टब्स 1(2b 0*4 0*6)
Bowler जिमी नीशम 2-0-20-1
10.6: ट्रिस्टन स्टब्स को जिमी नीशम, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
7:57 PM (5 घंटे पहले)
10.5: मार्को येन्सन को जिमी नीशम, एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
7:57 PM (5 घंटे पहले)
10.4: ट्रिस्टन स्टब्स को जिमी नीशम, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7:56 PM (5 घंटे पहले)
10.3: मार्को येन्सन को जिमी नीशम, सिंगल के साथ अपना खाता खोला है!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
7:54 PM (5 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ मार्को येन्सन हैं...
7:54 PM (5 घंटे पहले)
10.2: डेवाल्ड ब्रेविस को जिमी नीशम, आउट!! कैच आउट!! इस बार सेट बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जिमी नीशम के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर हवा में ड्राइव कर दिया| ऐसे में हाथ में बल्ला भी घूम गया| तभी वहां मौजूद फील्डर मिचेल सैंटनर ने अपने बाँए ओर भागकर कोई गलती नहीं करते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 77/5 दक्षिण अफ्रीका|
7:53 PM (5 घंटे पहले)
10.1: डेवाल्ड ब्रेविस को जिमी नीशम, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
7:51 PM (5 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ ट्रिस्टन स्टब्स हैं...
7:51 PM (5 घंटे पहले)
Score 77/4
Batsman डेविड मिलर 6(6b 0*4 0*6)
Bowler रचीन रवींद्र 2-0-15-2
9.6: डेविड मिलर को रचीन रवींद्र, आउट!! कैच आउट!! कॉट डैरेल मिचेल बोल्ड रचीन रवींद्र| दो गेंद पहले किलर मिलर को मिला था जीवनदान लेकिन इस बार नहीं| इस बार डैरेल मिचेल ने फिलिप्स वाली ग़लती नहीं की| 6 रन बनाकर डेविड मिलर बने रचीन रवींद्र का दूसरा शिकार| क्रॉस सीम से आगे की तरफ धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे देखा और जोर से सामने की तरफ शॉट लगाने चले गए| खिची हुई लाइन थी इस वजह से शॉट लगाने में मिस टाइम कर बैठे| लॉन्ग ऑन की तरफ हवा जमें खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया है| 77/4 दक्षिण अफ्रीका|
7:50 PM (5 घंटे पहले)
9.5: डेवाल्ड ब्रेविस को रचीन रवींद्र, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
7:50 PM (5 घंटे पहले)
9.4: डेवाल्ड ब्रेविस को रचीन रवींद्र, विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
7:49 PM (5 घंटे पहले)
9.3: डेवाल्ड ब्रेविस को रचीन रवींद्र, छक्का!! डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट लगाया लेकिन इसी बीच उनके एक हाथ से बल्ला निकल गया| हालाँकि शॉट में इतनी ताकत थी की गेंद दर्शकों के बीच में जाकर गिरी| फील्ड अम्पायर ने दोनों हाथों को उठाकर छह रनों का इशारा किया|
7:48 PM (5 घंटे पहले)
9.2: डेविड मिलर को रचीन रवींद्र, सिंगल!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
7:47 PM (5 घंटे पहले)
9.1: डेविड मिलर को रचीन रवींद्र, कैच ड्रॉप!! 4 के स्कोर पर डेविड मिलर को मिला जीवनदान| कवर्स बाउंड्री पर ग्लेन फिलिप्स से हुई चूक| उछलकर गेंद को लपकने गए इस वजह से शायद संतुलन नहीं बना पाये और फम्बल कर बैठे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज को ललचाया| कवर्स पर जोर से शॉट लगाया जो हवा में गया| अपने बाएँ ओर भागते हुए फिलिप्स गेंद तक पहुँच तो गए लेकिन उसे लपक नहीं सके|
7:46 PM (5 घंटे पहले)
Score 67/3
Batsman डेविड मिलर 3(3b 0*4 0*6)
Bowler मिचेल सैंटनर 2-0-13-0
8.6: डेविड मिलर को मिचेल सैंटनर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
7:46 PM (5 घंटे पहले)
8.5: डेवाल्ड ब्रेविस को मिचेल सैंटनर, इस बार तेज गति से डाली गई गेंद| इसपर जोर से कट शॉट खेला| कवर्स की ओर गेंद को कट किया जिसे सीमा रेखा पर फिलिप्स ने रोका| एक ही रन हासिल कर पाए बल्लेबाज|
7:45 PM (5 घंटे पहले)
8.4: डेवाल्ड ब्रेविस को मिचेल सैंटनर,डॉट गेंद!! इस बार रूम बनाकर लेग स्टम्प पर गए| सैंटनर ने चतुराई के साथ ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल दी गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
7:44 PM (5 घंटे पहले)
8.3: डेविड मिलर को मिचेल सैंटनर, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
7:44 PM (5 घंटे पहले)
8.2: डेवाल्ड ब्रेविस को मिचेल सैंटनर, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
7:43 PM (5 घंटे पहले)
8.1: डेवाल्ड ब्रेविस को मिचेल सैंटनर, छक्का!!! काफी देर से बड़ा शॉट लगाने को देख रहे थे ब्रेविस और अब जाकर सफल हुए हैं| काफी दूर जाकर गिरी ये गेंद| पुल शॉट का इस्तेमाल किया था और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
7:42 PM (5 घंटे पहले)
Score 57/3
Batsman डेवाल्ड ब्रेविस 19(18b 3*4 0*6)
Bowler रचीन रवींद्र 1-0-5-1
7.6: डेवाल्ड ब्रेविस को रचीन रवींद्र, ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|
7:41 PM (5 घंटे पहले)
7.5: डेविड मिलर को रचीन रवींद्र, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
7:40 PM (5 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज डेविड मिलर हैं...
7:38 PM (5 घंटे पहले)
7.4: एडन मार्करम को रचीन रवींद्र, आउट!! कैच आउट!! कॉट डैरेल मिचेल बोल्ड रचीन रवींद्र| तीसरा झटका यहाँ पर दक्षिण अफ्रीका को लगता हुआ| रवींद्र ने ही एडन का एक आसान सा कैच टपकाया था और अब उन्हीं का विकेट लेकर राहत की सांस ली होगी| 18 रन बनाकर एडन मार्करम बने रचीन रवींद्र का पहला शिकार| लेंथ गेंद थी जिसपर दूर से सामने की तरफ शॉट लगा दिया| लॉन्ग ऑन से आगे की तरफ आते हुए डैरेल मिचेल ने डाईव लगाई और एक शानदार लो कैच को अंजाम दिया है| थर्ड अम्पायर ने उसे कई बार चेक किया और अंत में आउट करार दिया है| 55/3 दक्षिण अफ्रीका|
7:38 PM (5 घंटे पहले)
7.3: डेवाल्ड ब्रेविस को रचीन रवींद्र, एक बार फिर से जोर के साथ शॉट लगाने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले के आह्दे भाग को लगकर लेग साइड पर गई| बड़ा शॉट तो नहीं लेकिन सिंगल आ गया|
7:37 PM (5 घंटे पहले)
7.2: एडन मार्करम को रचीन रवींद्र, आर्म बॉल डाली गई| टप्पा खाकर एंगल के साथ अंदर आई गेंद| बैक फुट से गेंद को सामने की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
7:36 PM (5 घंटे पहले)
7.1: एडन मार्करम को रचीन रवींद्र, इस बार पैड्स को पकड़ने का प्रयास था| मार्करम इसे लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे लेकिन टर्न और उछाल से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए शरीर पर जाकर लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ है|
7:36 PM (5 घंटे पहले)
7.1: एडन मार्करम को रचीन रवींद्र, वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज को छोड़ते हुए कीपर के पास गई| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
7:35 PM (5 घंटे पहले)
Score 52/2
Batsman एडन मार्करम 17(17b 1*4 1*6)
Bowler मिचेल सैंटनर 1-0-3-0
6.6: एडन मार्करम को मिचेल सैंटनर, पॉइंट फील्डर को बीट करते हुए डीप में गया ये कट शॉट जहाँ उसे रोका गया| एक रन एडन मार्करम को इस कट शॉट पर मिल पाया है|
7:34 PM (5 घंटे पहले)
6.5: डेवाल्ड ब्रेविस को मिचेल सैंटनर, धीमी गति से छोड़ी गई गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
7:34 PM (5 घंटे पहले)
6.4: एडन मार्करम को मिचेल सैंटनर, लेग बाई का रन!! पैड्स पर तेज़ी से आई गेंद, फ्लिक नहीं कर पाए| वहीँ पर रह गई पैड्स से लगने के बाद, लेग बाई का एक और सिंगल आया|
7:33 PM (5 घंटे पहले)
6.3: डेवाल्ड ब्रेविस को मिचेल सैंटनर, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| स्लॉग किया इस बार लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| मिड ऑन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल पाया|
7:33 PM (5 घंटे पहले)
6.2: डेवाल्ड ब्रेविस को मिचेल सैंटनर, एक बार फिर से उसी तरह की गेंद डाली गई| ऑफ़ साइड पर इसे भी खेला| रन यहाँ भी नहीं मिल पायेगा|
7:33 PM (5 घंटे पहले)
6.1: डेवाल्ड ब्रेविस को मिचेल सैंटनर, आर्म बॉल के साथ की है शुरुआत!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| पॉइंट पर उसे रोक दिया गया|
7:32 PM (5 घंटे पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर खुद गेंद लेकर अब आए हैं...
7:30 PM (5 घंटे पहले)
ड्रिंक्स का हुआ समय!! इसी के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 48/2 है दक्षिण अफ्रीका| फ़िलहाल न्यू जीलैंड टीम के गेंदबाजों ने प्रोटीयाज़ टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया हुआ है!! इसी बीच क्रीज़ पर एक तरफ से कप्तान एडन मार्करम समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने भी उनका पूरा साथ दिया है| हालाँकि अफ़्रीकी टीम को दो बड़ा झटका क्विंटन डी कॉक और रायन रिकेलटन के रूप में जल्दी-जल्दी लग गया था लेकिन अब मार्करम और ब्रेविस ने पारी को संभाला लिया है| ऐसे में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द इस पनपती हुई साझेदारी का अंत किया जाए|
7:28 PM (5 घंटे पहले)
Score 48/2
Batsman एडन मार्करम 16(15b 1*4 1*6)
Bowler लॉकी फर्ग्यूसन 2-0-9-0
5.6: एडन मार्करम को लॉकी फर्ग्यूसन, डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर उछाल भरी गेंद से बल्लेबाज को टेस्ट किया था| पंच करना चाहते थे लेकिन चूक गए एडन| कीपर के पास उछाल के साथ गई और दस्तानों में आने एक दौरान शायद नाक के आस पास भी लगी है| फिजियो का मैदान पर आना तय है|
7:28 PM (5 घंटे पहले)
5.5: डेवाल्ड ब्रेविस को लॉकी फर्ग्यूसन, सिंगल!! तेज गति से बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बैक फुट से उसे डीप पॉइंट की तरफ पंच किया| सीमा रेखा पर कोल ने स्लाइड करते हुए उसे रोका| एक ही रन पर संतुष्ट हुए बल्लेबाज|
7:27 PM (5 घंटे पहले)
5.5: डेवाल्ड ब्रेविस को लॉकी फर्ग्यूसन, वाइड!!! इस बार स्विंग होकर डाउन द लेग निकल गई गेंद| बल्लेबाज को छोड़कर टप्पा खाने के बाद कीपर के पास गई| वाइड का इशारा वहां पर आया है|
7:27 PM (5 घंटे पहले)
5.4: डेवाल्ड ब्रेविस को लॉकी फर्ग्यूसन, एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| ऑफ़ साइड पर उसे फील्ड कर लिया गया|
7:26 PM (5 घंटे पहले)
5.3: डेवाल्ड ब्रेविस को लॉकी फर्ग्यूसन, इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
7:25 PM (5 घंटे पहले)
5.2: डेवाल्ड ब्रेविस को लॉकी फर्ग्यूसन, गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| बीच बल्ले पर इस गेंद को डेवाल्ड ने लिया था|
7:25 PM (5 घंटे पहले)
5.1: एडन मार्करम को लॉकी फर्ग्यूसन, क्विक सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया है|
7:24 PM (5 घंटे पहले)
Score 45/2
Batsman डेवाल्ड ब्रेविस 14(8b 3*4 0*6)
Bowler जिमी नीशम 1-0-17-0
4.6: डेवाल्ड ब्रेविस को जिमी नीशम, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! इस बार भी फुल लेंथ की गेंद डाली गई थी| बल्लेबाज़ ने फिर से क्रीज़ के अंदर जाकर मिड ऑफ और कवर फील्डर के बीच सेर ड्राइव कर दिया| गेंद गई सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
7:23 PM (5 घंटे पहले)
4.5: डेवाल्ड ब्रेविस को जिमी नीशम, चौका!!! शानदार कवर ड्राइव!!! जैसे ही बल्ले से गेंद निकला है उसपर चार रन तो लिखे हुए ही थे!! आगे डाली हुई बॉल को बल्लेबाज़ ने कवर की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई बॉल और कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास उसे रोकने का वहां पर| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7:22 PM (5 घंटे पहले)
4.4: एडन मार्करम को जिमी नीशम, सिंगल!! इस बार धीमी गति की पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
7:22 PM (5 घंटे पहले)
4.3: एडन मार्करम को जिमी नीशम, छक्का!! कप्तान एडन मार्करम के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेग स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और मिड विकेट की ओर हवा में फ्लिक शॉट खेल दिया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल जिसके कारण बॉल गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए| 
7:21 PM (5 घंटे पहले)
4.2: एडन मार्करम को जिमी नीशम, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
7:20 PM (5 घंटे पहले)
4.2: एडन मार्करम को जिमी नीशम, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:20 PM (5 घंटे पहले)
4.1: डेवाल्ड ब्रेविस को जिमी नीशम, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर 1 रन हासिल किया है|
7:18 PM (5 घंटे पहले)
Score 28/2
Batsman डेवाल्ड ब्रेविस 5(5b 1*4 0*6)
Bowler लॉकी फर्ग्यूसन 1-0-6-0
3.6: डेवाल्ड ब्रेविस को लॉकी फर्ग्यूसन, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया है|
7:18 PM (5 घंटे पहले)
3.5: एडन मार्करम को लॉकी फर्ग्यूसन, गुड लेंथ से अंदर की तारफ आई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
7:17 PM (5 घंटे पहले)
3.4: एडन मार्करम को लॉकी फर्ग्यूसन, चौका!!! अप एंड ओवर!! जले पर नमक सा छिड़का है| इन फॉर्म बल्लेबाज एडन मार्करम का 3 के स्कोर पर आसान सा कैच छोड़ा था जो अब गेंदबाज को बाउंड्री के साथ महंगा पड़ रहा है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| दूर से उसे पंच कर दिया कवर्स की तरफ| हवा में थी लेकिन गैप से निकल गई चार रनों के लिए|
7:16 PM (5 घंटे पहले)
3.3: एडन मार्करम को लॉकी फर्ग्यूसन, कैच ड्रॉप!! विकेट हासिल करने का मौका न्यू जीलैंड टीम के हाथ से निकल है यहाँ पर!! एडन मार्करम को 3 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ना चाहा| तभी गेंद उनके हाथों में आकर छिटकी और ज़मीन पर जा गिरी| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर|
7:16 PM (5 घंटे पहले)
3.2: एडन मार्करम को लॉकी फर्ग्यूसन, आगे आकर बल्लेबाज़ ने जोर से लेग साइड की ओर खेलना चाहा| तभी बॉल टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं बन सका|
7:15 PM (5 घंटे पहले)
3.1: एडन मार्करम को लॉकी फर्ग्यूसन, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:14 PM (5 घंटे पहले)
Score 22/2
Batsman डेवाल्ड ब्रेविस 4(4b 1*4 0*6)
Bowler मैट हेनरी 2-0-13-0
2.6: डेवाल्ड ब्रेविस को मैट हेनरी, डॉट गेंद!! इस गेंदबाज़ के सामने समझदारी के साथ खेलने को देख रहे हैं बल्लेबाज़| इस बार विकेट लाइन की गेंद को रोक दिया|
7:14 PM (5 घंटे पहले)
2.5: डेवाल्ड ब्रेविस को मैट हेनरी, डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ गेंद को पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7:13 PM (5 घंटे पहले)
2.4: डेवाल्ड ब्रेविस को मैट हेनरी, सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
7:12 PM (5 घंटे पहले)
2.3: एडन मार्करम को मैट हेनरी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7:12 PM (5 घंटे पहले)
2.2: एडन मार्करम को मैट हेनरी, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
7:11 PM (5 घंटे पहले)
2.2: एडन मार्करम को मैट हेनरी, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये कुल 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद स्विंग होती हुई बल्लेबाज़ और कीपर को चकमा देती हुई निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
7:11 PM (5 घंटे पहले)
2.1: एडन मार्करम को मैट हेनरी, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
7:10 PM (5 घंटे पहले)
Score 16/2
Batsman डेवाल्ड ब्रेविस 4(1b 1*4 0*6)
Bowler कोल मैककोन्ची 1-0-9-2
1.6: डेवाल्ड ब्रेविस को कोल मैककोन्ची, चौका!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! हैट्रिक गेंद को ब्रेविस ने फ़ेस किया और बाउंड्री जड़ दिया!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर ड्राइव करने गए| तभी बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई चार रनों के लिए|
7:09 PM (5 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस हैं...
7:08 PM (5 घंटे पहले)
1.5: रायन रिकेलटन को कोल मैककोन्ची, आउट!! कैच आउट!! कॉट फिन ऐलेन बोल्ड कोल मैककोन्ची| दो गेंद दो विकेट| अब हैट्रिक पर होंगे मैककोन्ची| अपने पहले ही ओवर में कमाल की शुरुआत टीम को दिलाई है| रिकेलटन आये और रिकेलटन गए| अतिरिक्त उछाल ने यहाँ पर बल्लेबाज का काम तमाम किया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| लेंथ में थोड़ी छोटी थी| बल्लेबाज उसपर कट शॉट लगाने गए| उछाल और टर्न की वजह से ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| कट शॉट के दौरान हवा में मार बैठे जहाँ बैकवार्ड पॉइंट पर फील्डर ने एक आसान सा कैच पकड़ा| 12/2 दक्षिण अफ्रीका|
7:06 PM (5 घंटे पहले)
रायन रिकेलटन अगले बल्लेबाज हैं...
7:06 PM (5 घंटे पहले)
1.4: क्विंटन डी कॉक को कोल मैककोन्ची, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ अफ़्रीकी टीम ने अपना विकेट अहम विकेट गंवा दिया है!! क्विंटन डी कॉक 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| कोल मैककोन्ची के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट लगाने गए डी कॉक लेकिन गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास तेज़ी से आकर लगी बॉल और मिड ऑन पर मौजूद फील्डर लॉकी फर्ग्यूसन के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 12/1 दक्षिण अफ्रीका|
7:05 PM (5 घंटे पहले)
1.3: क्विंटन डी कॉक को कोल मैककोन्ची, चौका!! इस बार डी कॉक ने आगे आकर मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गेंद गैप में गई लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
7:05 PM (5 घंटे पहले)
1.2: क्विंटन डी कॉक को कोल मैककोन्ची, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
7:04 PM (5 घंटे पहले)
1.1: एडन मार्करम को कोल मैककोन्ची, आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
7:04 PM (6 घंटे पहले)
कोल मैककोन्ची दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
7:03 PM (6 घंटे पहले)
Score 7/0
Batsman क्विंटन डी कॉक 6(5b 0*4 1*6)
Bowler मैट हेनरी 1-0-7-0
0.6: क्विंटन डी कॉक को मैट हेनरी, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे कवर की ओर पुश कर दिया| हालाँकि डी कॉक रन लेने आगे भागे लेकिन उनके साथी खिलाड़ी ने रन लेने से मना कर दिया|
7:03 PM (6 घंटे पहले)
0.5: क्विंटन डी कॉक को मैट हेनरी, छक्का!! इस मुकाबले का पहला सिक्स लगाकर क्विंटन डी कॉक ने अपना खाता खोला है!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर आकर गेंद की लाइन को परखा और लेग साइड की ओर हवा में शॉट खेल दिया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7:02 PM (6 घंटे पहले)
0.4: क्विंटन डी कॉक को मैट हेनरी, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
7:01 PM (6 घंटे पहले)
0.3: क्विंटन डी कॉक को मैट हेनरी, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:01 PM (6 घंटे पहले)
0.2: क्विंटन डी कॉक को मैट हेनरी, लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को डी कॉक ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
7:00 PM (6 घंटे पहले)
0.1: एडन मार्करम को मैट हेनरी, सिंगल!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! एडन मार्करम ने अपना और टीम का खाता यहाँ पर खोला है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
6:57 PM (6 घंटे पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ न्यू जीलैंड टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार एडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक के कन्धों पर होगा| वहीं न्यू जीलैंड के लिए पहला ओवर लेकर मैट हेनरी तैयार...
6:53 PM (6 घंटे पहले)
राष्ट्रगान का समय!! पहले टीम न्यू जीलैंड और फिर उसके बाद दक्षिण अफ्रीका टीम अपने राष्ट्रगान के सम्मान में राष्ट्रगीत गाती नज़र आई है...
6:39 PM (6 घंटे पहले)
न्यू जीलैंड (प्लेइंग इलेवन) - फिन ऐलेन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचीन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरेल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन|
6:38 PM (6 घंटे पहले)
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन) - एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रायन रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को येन्सन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी|
6:36 PM (6 घंटे पहले)
टॉस गंवाकर बात करने आए दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम ने बताया कि पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अब हमें बोर्ड पर एक बेहतर टोटल खड़ा करना होगा क्योंकि ये सेमी फ़ाइनल का मैच है जहाँ चेज़ करना इतना भी आसान नहीं होने वाला है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में 3 बदलाव किया है|
6:36 PM (6 घंटे पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे सैंटनर ने कहा कि ये सेमी फ़ाइनल का मुकाबला है जहाँ प्रेशर काफी रहता है लेकिन हम चेज़ करना पसंद कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में एक बदलाव किया है|
6:33 PM (6 घंटे पहले)
टॉस - काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, न्यू जीलैंड ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:14 PM (6 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:14 PM (6 घंटे पहले)
वहीं रचीन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन और डैरेल मिचेल को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| तो गेंदबाज़ी में कप्तान मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और कोल मैककोन्ची विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडन मार्करम के साथ क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, रायन रिकेलटन और डेविड मिलर को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में मार्को येन्सन, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| हालाँकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जीत के बाद किस टीम के हाथ लगती है फ़ाइनल मैच की टिकट और किसे शिकस्त मिलने पर अपने घर की ओर लौटना पड़ता है| तो बने रहिएगा इन सवालों के जवाब इस रोमांचक मुकाबले के दौरान पाने के लिए हमारे साथ|
6:14 PM (6 घंटे पहले)
हालाँकि इस टी20 विश्व कप में अभी तक दोनों ही टीम एक-एक बार फाइनल में पहुंची है और उसमे भी दोनों ही को हार झेलनी पड़ी है| एक तरफ न्यूजीलैंड को 2021 के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी थी जबकि दक्षिण अफ्रीका को 2024 में भारत से हार मिली थी| तो अब देखना ये है कि कौन सी टीम जीत के साथ दूसरी बार फाइनल में पहुँचने में कामयाब होती है| वैसे तो सुपर-8 में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अब मार्करम की सेना और सैंटनर की आर्मी के सभी खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा जिसके कारण हमें इस मुकाबले में चौके और छक्के की बारिश के साथ-साथ गेंदबाजों की रफ़्तार भी देखने को मिलने वाली है| वैसे अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बात की जाए तो न्यू जीलैंड के लिए फिन ऐलेन और टिम सीफर्ट ने जिस तरह से लीग स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों में दमदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की थी वैसी ही इस अहम मुकाबले में भी उनसे बल्लेबाज़ी की उम्मीद होगी|
6:13 PM (6 घंटे पहले)
टेंशन, ड्रामा, रोमांच और प्रेशर ये सभी नामों का सही अर्थ हमें इस महा मुकाबले में देखने को मिलने वाला है!! तो हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमी फ़ाइनल मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में दक्षिण अफ्रीका और न्यू जीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा| वैसे तो दोनों ही टीमें सुपर-8 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब सेमी फ़ाइनल मैच को खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं| हालाँकि इस प्रतियोगिता के सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह बनाने वाली कुल चार टीमें भारत, न्यू जीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं| ऐसे में अब देखना होगा कि कीवी और प्रोटियाज़ के बीच होने वाले इस पहले सेमी फ़ाइनल मैच को जीतकर कौन सी टीम इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की करती है और किस टीम का सफ़र यहीं पर समाप्त हो जाता है| 
6:11 PM (6 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement