scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 27 February 2026: कन्या राशि वाले कार्य-व्यापार में सफलता पाएंगे, निजी विषयों में उमंग उत्साह रहेगा

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 27 February 2026: प्रिय की अतीत से आया कोई व्यक्ति दोनों को परेशान कर सकता है. इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए किसी अनुभवी मित्र की सलाह ले सकते हैं.  जोर जबरदस्ती से किसी को से कोई कार्य न करें.

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- Four of swords 

जल्दबाजी में वाहन चलाते समय सावधान रहे. दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है.  किसी के जवाब में आकर कोई भी महत्व पूर्ण कार्य को प्रभावित न होने दें.  अपने निर्णय स्वयं लें.  किसी को अपने ऊपर हावी न होने दे.  यदि कोई अपने कार्यों को आपके लिए जिम्मेदारी बना  रहा है.  तो उसे साफ शब्दों में मना कर सकते हैं.  अन्यथा आगे बड़ी परेशानी  की स्थिति बन जाएगी.  प्रिय  की अतीत से आया कोई व्यक्ति दोनों को परेशान कर सकता है.  इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए किसी अनुभवी मित्र की सलाह ले सकते हैं.  जोर जबरदस्ती से किसी को से कोई कार्य न करें.  किसी कार्य में संदेह होने पर पहले उस  संदेह का निवारण करें.  फिर उस कार्य को आगे बढ़ाएं. बेकार के लोगों के साथ मित्रता लड़ाई झगड़ा और बुरे व्यसनों में फँसा सकती है. सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्रों में खुद को सही और प्रभावशाही बना सकते है. लोगों से बातचीत की कला और अच्छी हो, इसके लिए किसी के साथ राजनीति के गुण सीखेंगे. 

Advertisement

स्वास्थ्य: खानपान में परहेज करें. हमेशा स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूरी है. 

आर्थिक स्थिति: पुराने धन निवेश से अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. 

रिश्ते: लोगों के साथ स्वार्थवश रिश्ते न बनाएं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement