scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 1 March 2026: आर्थिक तंगी हो सकती है,मानसिक तनाव बनेगा

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 1 March 2026: इस समय किसी उच्च अधिकारी से उसकी बढ़ती हुई नजदीकियां किसी बड़े षड़यंत्र की संभावना बना सकती है.आस पास के वातावरण से सावधान रहें

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- The Hermit

ससुराल पक्ष में किसी बड़ी दुर्घटना के घटित होने से सभी लोग स्तब्ध हो सकते है.अभी तक कोई भी इस सच का सामना नहीं कर पा रहा है.इस स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें.संतान प्राप्ति के लिए कई चिकित्सकों से परामर्श लेने के बावजूद अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिफल की प्राप्ति नहीं हो पाई है.जिसके चलते जीवनसाथी की मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है.

इस समय परिजनों से इस स्थिति से बाहर निकलने की सलाह ले सकते है.संभव हैं, कि किसी छोटे शिशु को गोद लेने पर विचार किया जाएं. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी का व्यवहार संदेहास्पद हो सकता है.सामने वाला अपने बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहा है.संभव हैं, कि उसकी कुछ प्रतिक्रियाएं संदेह उत्पन्न कर रही हो.इस समय किसी उच्च अधिकारी से उसकी बढ़ती हुई नजदीकियां किसी बड़े षड़यंत्र की संभावना बना सकती है.आस पास के वातावरण से सावधान रहें.कार्य क्षेत्र में लोगों की हरकतों पर ध्यान दें.

स्वास्थ्य: खांसी जुकाम से काफी परेशानी हो सकती है.घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श लें.

आर्थिक स्थिति: पैसों के गबन के चलते वेतन रोका जा सकता है.इससे आर्थिक तंगी हो सकती है.

रिश्ते: बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे.मानसिक तनाव दूर हो सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement